Skin care : मैं 19 वर्ष की हूं. मेरे बाल बहुत फ्रीजी और ड्राई हैं, जिस वजह से मेरे बालों पर कोई भी हेयरस्टाइल सही ढंग से नहीं बन पाता. बालों को सौफ्ट बनाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?

बालों में रूखापन तब होता है जब आप उन की सही ढंग से देखभाल नहीं करते. इसीलिए जब बाहर जाएं तो बालों को प्रदूषण से बचा कर रखें. बालों से रूखापन हटाने के लिए हलके गरम तेल से चंपी करने के बाद ही शैंपू करें. केले और अंडे का मास्क बना कर हफ्ते में 3 दिन लगाएं. इस से आप के बालों में फर्क देखने को मिलेगा.

मैं 25 वर्ष की हूं. मेरे चेहरे की रंगत एकसमान नहीं है. ऐसा क्यों है? इसे ठीक करने का कोई उपाय बताएं?

त्वचा पर गहरे और टैंड पैच इसलिए हो जाते हैं क्योंकि त्वचा को समयसमय पर ऐक्सफौलिएट नहीं किया जाता है. गंदगी, मैल, पसीना आप की त्वचा पर बैठ जाता है और समय के साथसाथ त्वचा पर इस की मोटी परत जम जाती है. त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाओं और गंदगी की यह परत आप की त्वचा को फीका और गहरे रंग का दिखा है.

इस के लिए जरूरी है कि आप हफ्ते में 2 बार स्क्रब और फेस मास्क का इस्तेमाल करें. आप घर में भी नैचुरल फेस मास्क और स्क्रब बना कर इस्तेमाल कर सकती हैं.

मै 35 वर्ष की युवती हूं. पिछले कुछ समय से मेरी एडि़यां बहुत फटने लगी हैं. क्या इन्हें घरेलू नुसखों से ठीक किया जा सकता है?

एडि़यों का फटना आम बात है. यह समस्या किसी को भी हो सकती है. फटी एडि़यों को कोमल बनाने के लिए आप शिया बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं. शिया बटर एक ऐसा मौइस्चराइजर है जिस का इस्तेमाल त्वचा को पोषण देने के लिए, कोमल और सुंदर बनाने के लिए किया जाता है. इस में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है. शिया बटर का इस्तेमाल आप रात को कर सकती हैं. रात को पैरों को धो कर शिया बटर फटी एडि़यों में लगाएं और मोजे पहन कर सो जाएं. ऐसा करने से आप की फटी एडि़यां कुछ ही दिनों में कोमल दिखने लगेंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल - 20% Off)
₹ 559₹ 449
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स

24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल - 20% Off)
₹ 1920₹ 1536
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन
  • गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹ 1 हजार तक का गिफ्ट हैम्पर + ₹ 2 हजार तक का बंपर प्राइज )

24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल

(1 साल - 25% Off)
₹ 2136₹ 1599
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + मोबाइल पर पढ़ने की सुविधा
  • डिजिटल सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
  • गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹ 1 हजार तक का गिफ्ट हैम्पर + ₹ 2 हजार तक का बंपर प्राइज )
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...