सामने वाला कान काटने में चाहे कितना ही माहिर क्यों न हो, लेकिन उन्हें भी चूना लगाने में एक सैकंड लगता है. आप बस, एक बार दुकान में घुस जाएं, गारंटी है कि वहां से खाली हाथ नहीं लौटेंगे. इतना ही नहीं, मोबाइल सैट के साथ नया नंबर भी आप को खरीदना पड़ेगा और आप की जेब खाली हो जाएगी. मगर कोई बात नहीं, क्योंकि आप संतुष्ट हैं. 1,000-1,200 में सैट और कनैक्शन मिल जाए, इस से बड़ी समझदारी भला क्या होगी और फिर बात ही तो करनी है. मांबाप से आप दूर रहते हैं. एसटीडी कौल्स में काफी पैसे खर्च हो जाते हैं. अच्छा है, अब आप खूब बातें करेंगे. मगर सारी समझदारी पल भर में निकल जाती है, जब अगले महीने बिल आता है. एक ही कनैक्शन वाले नंबरों में तो एसटीडी कौल का रेट कम था, फिर कैसे इतना बिल आ गया?

प्रीपेड व पोस्टपेड सिम खरीदते समय ग्राहक को कई तरीके से भरमाया जाता है. प्लान की जानकारी देते समय सिर्फ उस के फायदे गिनाए जाते हैं. बाकी सब जानने के लिए वह घुमाता रहे कस्टमर केयर का नंबर. चूंकि यह नंबर टोल फ्री होता है तो आप के पैसे भी नहीं लगेंगे, लेकिन इस के लिए आप को घंटे भर पहले से नंबर घुमाना होगा. नंबर मिल जाए तो आप को हिंदी, अंगरेजी में सुनने व बिल वगैरा की जानकारी के लिए अलगअलग नंबर दबाने होंगे. फोन बजता रहता है लेकिन औपरेटर फोन नहीं उठाते. यह सब आप को झेलना पड़ेगा.

रिलायंस टू रिलायंस, वोडाफोन टू वोडाफोन, टाटा टू टाटा, आइडिया टू आइडिया या एयरटेल टू एयरटेल फ्री टौकटाइम का मतलब यह नहीं कि आप किसी भी समय फोन करें तो बिल नहीं आएगा. भैया, बात करने का भी वक्त होता है. एक निश्चित समय पर ही आप बात करेंगे तभी आप को इस का फायदा मिलेगा. लेकिन यह तो कनैक्शन लेते समय आप को नहीं बताया गया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...