गृहशोभा मासिक पत्रिका ने हाल ही में महिलाओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्थान को केंद्र में रखते हुए एक भव्य आयोजन किया- कुकिंग क्वीन इवेंट. राजधानी रोड स्थित होटल कैपिटल में आयोजित इस कार्यक्रम ने शहर की सैकड़ों महिलाओं को एकसाथ जोड़ा, जहां स्वास्थ्य, पोषण और पाककला का उत्सव मनाया गया.

आयोजन की झलकियां

इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रायोजक रहे किसना डायमंड गोल्ड ऐंड ज्वैलरी (ज्वैलरी पार्टनर), एचपी (सेफ्टी पार्टनर) और सन प्योर (प्योरिटी पार्टनर). इवेंट का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को पौष्टिक भोजन, स्वस्थ जीवनशैली और पाककला के महत्त्व से जोड़ना.

स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष सत्र

आहार विशेषज्ञा एम.एस. यशस्विनी ने महिलाओं को गट हैल्थ, हारमोनल संतुलन, हृदय रोग, कैंसर और हड्डियों के स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने ओट्स, मिलेट्स, और्गेनिक फूड, फाइबर और चिया/सब्जा बीज जैसे सुपर फूड्स के महत्त्व पर प्रकाश डाला. उपस्थित महिलाओं ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञा ने उन के संदेह दूर किए.

सैलिब्रिटी शेफ का जादू

लोकप्रिय टीवी शैफ और अभिनेत्री सविता कृष्णमूर्ति ने मंच पर अवलक्की पुलाव और स्पैशल दही ब्रैड चाट तैयार कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने हर चरण को विस्तार से सम?ाया और अंत में उपस्थित महिलाओं को स्वाद चखने का अवसर दिया.

सुपर जोड़ी प्रतियोगिता

लकी ड्रा से चुनी गई 5 जोडि़यों ने आधे घंटे में स्वादिष्ठ व्यंजन तैयार किए.

प्रथम पुरस्कार: सविता किरण - सत्यरामन (बेसन लड्डू पीटा पार्सल).

द्वितीय पुरस्कार: ए.एस. दिव्यजा - अश्विनी (मल्टी आटा चिप्स)

तृतीय पुरस्कार: मालती- सुंदरी (वेजी पैनकेक)

सांत्वना पुरस्कार अन्य प्रतिभागियों को प्रदान किए गए.

महिला उद्यमिता पर प्रस्तुति

पीएमएफएमई (केंद्र) और केएपीपीईसी (राज्य) संस्थाओं ने महिलाओं को लघु उद्योग शुरू करने के अवसरों पर जानकारी दी. पन्नगा ने प्रस्तुति दे कर महिलाओं के प्रश्नों का समाधान किया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स

24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल

(1 साल)
USD150USD120
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + मोबाइल पर पढ़ने की सुविधा
  • डिजिटल सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
  • गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹ 1 हजार तक का गिफ्ट हैम्पर + ₹ 2 हजार तक का बंपर प्राइज )
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...