Public Safety : फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथौरिटी एक वाचडौग है जो खाने के सामान का सुपरविजन करती है और होटलों, रेस्तराओं में हाइजीन और हैल्थ को भी देखती है. इस के पास अब अनलिमिटेड पावर्स हो गई हैं और किसी भी ब्रैंड का मटियामेट अपने एक कंप्यूटर प्रिंटआउट से कर सकती है क्योंकि इस के एक इंस्पैक्टर को कहीं एक गलती या गंदगी दिख गई या किसी पैकेज पर गलत क्लेम नजर आ गया.

जनता के पास इतना समय और मशीनरी नहीं है कि वह घटिया चीज बढि़या पैकिंग में और बढि़या चीज का अंतर समझ सके. उसे लगता है कि जो भी एडवरटाइजिंग हो रही है वह सही ही होगी और इनफौर्मेशन के अभाव में वह खतरनाक चीजें भी कंज्यूम कर सकती है.

बहुत सी चीजें हैं जिन पर मैन्यूफैक्चर्स बड़ेबड़े क्लेम करते हैं ताकि नए कस्टमर्स को अट्रैक्ट करा जा सके और काफी टाइम से सक्सैसफुल होते भी हैं. सफेद कोट पहने मौडल बहुत सी चीजों को हैल्थ से जोड़ते हुए बेचते हैं और ई कौमर्स प्लेटफौर्म या स्टोर उसे बेच रहा हो तो कंज्यूमर उसे खरीद ही लेता है चाहे वह यूजलैस हो या कुछ मामलों में डैंजरस भी हो.

एफएसएसएआई यानी ‘फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स अथौरिटी’ फिर भी कोई गारंटी नहीं है कि  देश का कंज्यूमर हैल्दी रहेगा. यह एजेंसी प्राइवेट वैंडरों को चैक करती है क्योंकि 99% मामलों में इस के इंस्पैक्टरों का खुद का ज्ञान ही कितना है, यही सस्पैक्ट है. सैंपल ले लेना, सैंपल फेल हो गया, अनहाइजिनिक किचन होना, प्रोडक्ट में ओवर क्लेम करना सब सब्जैक्टिव है और एक इंस्पैक्टर के लिए लाखों में बन रहे प्रोडक्ट्स को देखनापरखना इंपौसिबल है.

ज्यादा बड़ी बात है कि देश में खाने की चीजों के साथ अनहैल्दी तो पानी है, अनहैल्दी तो सड़क पर पड़ा कूड़ा है. अनहैल्दी तो हवा है. अनहैल्दी तो वह धुआं है जो व्हीकल्स से निकल रहा है. उस पर क्या एफएसएसएआई का कंट्रोल है? नहीं क्योंकि वे सरकारी एजेंसियां हैं जिन पर हाथ डालना एफएसएसएआई के बस का नहीं है.

यह एजेंसी उन फूड कौरपोरेशन के गोदामों में नहीं जा सकती जहां गेहूं, चावल, दालें रखी जाती हैं और जहां चूहे, कीड़े, पक्षी आराम से घूमते हैं और पिस और शिट करते हैं जो आखिर में कंज्यूमर के पेट में जाती है.

यह एजेंसी मंदिर में नहीं जा सकती जहां प्रसाद के नाम पर न जाने कैसा खाने का सामान बांटा जाता है, जिसे भक्त पूरा का पूरा खा जाते हैं. यह एजेंसी उन लंगरों में छापा नहीं मारती जहां खुले में खाना पकता है, खुले में बंटता है, खुले में पत्ते, दोने फेंके जाते हैं.

यह एजेंसी सरकारी पुलिस की तरह है जो डैमोक्रेसी बनाती नहीं है, कुचलती है. यह एजेंसी फूड इंडस्ट्री के लिए माफिया है, उगाही का.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...