Hindi Kahaniyan : अमित जब अपने कैबिन से निकला तब तक दफ्तर लगभग खाली हो चुका था. वह जानबूझ कर कुछ देर से उठता था. इधर कई दिनों से उस का मन बेहद उद्विग्न था. वह चाहता था कि कोईर् उस से बात न करे. कम से कम उस की गृहस्थी या निजी जिंदगी को ले कर तो हरगिज नहीं. जब से अमित ने ज्योति से पुनर्विवाह किया है, तब से वह अजीब सी कुंठाओं में जी रहा था. लोग उसे ले कर तरहतरह की बातें करते. इन सब के कारण वह बेहद चिड़चिड़ा हो गया था.

सुषमा की कैंसर से अकाल मृत्यु ने अमित की गृहस्थी डांवांडोल कर दी थी. बच्चे भी तब बेहद छोटे थे, मुन्नू 4 ही साल का था और सुलेखा 6 की. परिवार में सिर्फ बड़े भैया और भाभी थीं, पर  उन्हें भी इतनी फुरसत कहां थी कि वे अमित के साथ रह कर उस के बच्चों को संभालतीं.

1 महीने बाद उन्होंने अमित से कहा, ‘‘देखो भैया, मरने वाले के साथ तो मरा नहीं जाता. सुषमा तुम्हारे लिए ही क्या, हम सब के लिए एक खालीपन छोड़ गई है. बच्चों की तरफ देखो, ये कैसे रहेंगे? अब इन के लिए और दुनियादारी निभाने के लिए तुम्हें दूसरा विवाह तो करना ही पड़ेगा.’’

भाभी की बात सुन कर वह फूटफूट कर रो पड़ा. ऐसे दिनों की तो उस ने कल्पना तक नहीं की थी. उसे विमाता की उपेक्षा से भरी दास्तानें याद आने लगी थीं. अब इन बच्चों को भी क्या वही सब सहना होगा? वह दृढ़ शब्दों में भाभी से बोला, ‘‘अब मेरी शादी की इच्छा नहीं है. रही बात बच्चों की तो ये किसी तरह संभल ही जाएंगे.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...