लहराते, सुंदर, घने केश आप के व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बना देते हैं. आइए जानें केशों की खूबसूरती बढ़ाने के क्या हैं राज:
1. केशों की प्रकृति के अनुसार ही शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. सही शैंपू केशों व सिर की त्वचा को सुरक्षा देता है.
2. उलझे व अस्वस्थ केशों में चमक लाने के लिए हेयर सीरम का प्रयोग करें.
3. समयसमय पर केशों की ट्रिमिंग कराएं.
4. केशों को वौल्यूम प्रदान करने के लिए मूस का इस्तेमाल करें. बाजार में कई प्रकार के मूस उपलब्ध हैं.
5. स्ट्रेटनिंग मशीन के द्वारा केशों को स्ट्रेट किया जा सकता है.
6. हेयरकलर का चुनाव करते समय अपने स्किनटोन को ध्यान से देखें. फिर उस के अनुसार ही हेयरकलर इस्तेमाल करें. नहीं तो हेयरकलर सुंदर दिखने के बजाय भद्दा दिखाई देगा. साथ ही, ब्रैंडेड कंपनी का कलर ही इस्तेमाल करें.
7. तेलरहित केशों में अतिरिक्त चमक के लिए केशों की जड़ों से 1 इंच छोड़ कर हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
8. केशों में इंस्टैंट कलर के लिए शैंपू में कौफी पाउडर मिला कर लगाएं. 3-4 बार शैंपू करने के बाद भी कलर केशों में बना रहेगा.
9. कच्चे आंवले को पीस कर केशों की जड़ों में लगाएं और 45 मिनट बाद धो लें. केशों में नैचुरल शाइन आ जाएगी.
