दशमूलारिष्ट के बारे में कहा जाता है कि यह 10 तरह की सूखी जड़ीबूटियों से मिल कर बना है. यही वजह है कि इसका नाम दशमूलारिष्ट पड़ा. इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो शरीर के अंगों को हेल्दी रखने का काम करते हैं. महिलाओं के लिए डाबर दशमूलारिष्ट का इस्तेमाल काफी फायदेमंद बताया गया है.
वुमन के कौमन हेल्थ प्रौब्लम्स
महिलाओं में हड्डियों और खून से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर देखी जाती है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 की रिपोर्ट के अनुसार, “15 से 49 साल की करीब 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिक यानी खून की कमी से जूझ रही हैं”. लाइफस्टाइल में होते बदलाव और बढ़ती उम्र की वजह से वुमन में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी कौमन हो गई है.

औस्टियोपोरोसिस में बोन्स कमजोर हो जाते हैं, जोड़ों में दर्द रहता है और सूजन आ जाती है. मेनोपौज के बाद महिलाओं में इस रोग के होने की आशंका बढ़ जाती है. आंकड़ें बताते हैं कि भारत में 60 साल से ऊपर की करीब 45 से 50 प्रतिशत महिलाओं में इस रोग के लक्षण पाए जाते हैं. इसके अलावा बहुत सारी महिलाएं पीरियड्स प्रौब्लम्स समेत शरीर के दूसरे अंगों से जुड़े रोगों का सामना कर रही होती हैं . डाबर का दशमूलारिष्ट इन सब रोगों को उनके शरीर से दूर रखने में मदद करता है.
