टैटू का क्रेज आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालो से युवाओं में देखा जा रहा है और आज भी यह जुनून लोगों में कायम है. पहले टैटू बनवाना एक एक्स्पेंसिव और पेनफुल बात हुआ करती थी लेकिन अब यह सिर्फ कहने की बात हैं आज तो लोग खुद को कूल, मार्डन दिखाने के लिए ऐसे कई अहसनीय दर्द को बर्दाश्त कर लेते है. टैटू बनवाना मानो एक रिवाज की तरह हो गया हो जैसे कपल अपने प्यार को जताने के लिए एक दूसरे का नाम लिखवा लेते है. कुछ अपनी पर्सनेलिटी टैटू के जरिये दिखाना पसंद करते हैं कुछ ऐसे भी लोग है जो भगवान के प्रति अपनी भक्ति भी टैटू बनवा कर दर्शाते हैं. आजकल तो माता-पिता के प्रति प्यार भी टैटू बनवाकर जताया जा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है यह टैटू जो न जाने कितनों के प्यार की निशानी है यह आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. जो टैटू आज लोगो का स्टाइल स्टेटमेंट है जो आज लोगो के शरीर के हर भाग में दिखाई देना कौमन हो गया है उसी टैटू से कई तरह की स्किन प्रोब्लम हो सकती है. आइए जानते हैं टैटू से होने वाली स्किन प्रौबलम क्या हो सकती हैं...
