Love Story In Hindi : शटल में राहुल ने रूबी को अपने इतने नजदीक खड़ा किया कि जैसे उसे अपने अंदर ही छिपा लेगा. सभी सहयात्रियों की मौजूदगी में ही पूछ लिया, ‘‘किसी का धक्का तो नहीं लग रहा रूबी?’’

रूबी तो जैसे अपने इस मौडर्न मजनू पर फिदा थी. बोली, ‘‘न बाबू.’’

राहुल के दोनों कंधों पर 1-1 बैग टंगा था, एक उस का अपना, एक उस की रूबी का. रूबी के बाएं कंधे पर सिर्फ एक स्लिंग बैग टंगा था जिस में उस का फोन और बाकी हलकीफुलकी चीजें थीं. राहुल उस का यह छोटा सा बैग लेना भूल ही गया होगा वरना उस ने ही यह बैग भी टांगा होता.

दोनों ने एकदूसरे का हाथ पकड़ लिया, दूसरे हाथ से सीट का एक ही हैंडल एक ही जगह से पकड़ा, किसी भी तरह की दूरी दोनों को स्वीकार नहीं थी. दोनों इधरउधर हिलतेडुलते रहे पर एकदूसरे का हाथ नहीं छोड़ा. सहयात्रिओं का घूरना दोनों ने अवौइड कर दिया. 6 फुट का राहुल, घुंघराले बाल, साफ रंग, अच्छे नैननक्श, उम्र करीब 25 साल, व्हाइट टीशर्ट और जींस में रूबी को अपने से लिपटाए खड़ा था. 5 फुट की गोरी, छोटेछोटे बाल, कमर से ऊपर तक का एक व्हाइट स्लीवलैस टौप और एक पिंक स्कर्ट पहने राहुल की ही उम्र की रूबी अपने प्रेमी को गरदन ऊपर कर के निहारे जा रही थी.

‘‘राहुल, तुझ से कितनी अच्छी खुशबू आ रही है, कौन सा परफ्यूम लगाया है?’’

‘‘जो तूने दिया था, मैं तो वही लगाता हूं अब. हमेशा वही लगाऊंगा, रूबी.’’

‘‘ओह, राहुल, तू कितना अच्छा है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...