parenting tips : जेन  जी के नएनवेले पेरैंट्स और टीचर्स के लिए छोटेछोटे टौडलर्स और स्कूल गोइंग बच्चों से निबटना एक चैलेंज है. खासतौर पर जब उन का डियर चाइल्ड चोरी करता पकड़ा जाए.

‘टीचर इस ने मेरी पैंसिल ले ली,’ ‘इस ने मेरा कलर ले लिया,’ ‘इस ने मेरा लंच खा लिया,’ ये सारी शिकायतें सुनना एक टीचर के लिए आम बात होती है. छोटे बच्चे खासकर नर्सरी, केजी के ऐसी शिकायतें और ऐसी शरारतें करते रहते हैं.

मगर जब यह नटखट किस्सा किसी चोरी का रूप ले ले तो बात गंभीर बन जाती है. नर्सरी क्लास की शैतानी को चोरी नहीं कहा जाता लेकिन यदि प्राइमरी सैक्शन की थोड़ी बड़ी क्लास जैसे तीसरी या 5वीं हो तब इन शरारतों को बैड मैनर्स और चोरी के इरादे में गिना जाता है और यदि क्लास इस से बड़ी हो तो साफ चोरी.

तो फिर ऐसी स्थिति में एक टीचर और मांबाप क्या करें? क्या बच्चे को सजा दें या बच्चे को मार लगाएं अथवा या स्कूल से निकाल दें?

इस स्थिति में सब से पहले तो टीचर और मांबाप अपना धैर्य न खोएं और शांत मित हो कर इस परेशानी का हल ढूंढ़ें.

जैसे मूल कारण का पता लगाना

चोरी करने का एक प्रमुख कारण पैसों की तंगी रहती है जो किसी भी प्रकार के सामान, सुविधा और जरूरत के अभाव का कारण है. मगर इस के अलावा भी बहुत से कारण हैं जो छोटे बच्चों को चोरी के लिए उकसाते हैं जैसे:

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...