Private data leak : सुजाता ने 3 महीने पहले एक शौपिंग ऐप में अपना प्रोफाइल बना कुछ सामान क्या खरीदा कि तब से उसे किसी न किसी औफर का ईमेल, फैस्टिवल विश, बर्थडे विश मैसेज या फीडबैक अलर्ट आते ही रहते हैं. यह नोटिफिकेशन कई बार उसे इतना गुस्सा दिलाते है कि वह मोबाइल साइलैंट कर ?ां?ालाती है कि आखिर उस ने इतनी पर्सनल डिटेल भरी ही क्यों एक शौपिंग ऐप पर.
किसी एक परची पर भी आप का नाम, उम्र, पता आदि लिख दिया जाता है तो उसी समय यह निजी पहचान और जानकारी सार्वजनिक हो जाती है. कोई भी इंसान यह सब हर किसी से सा?ा नहीं करता सिर्फ कुछ लोगों को बताता और वहां बताता जहां इस की आवश्यकता है. अन्यथा यों हरकोई किसी को नहीं बताता कि मैं फलाने दिन पैदा हुआ था या मेरा फोन नंबर यह है या मु?ो यह पसंद है. लेकिन आज के डिजिटल दौर में जिस तरह हमारी निजी जानकारी या पर्सनल इनफौर्मेशन हर जगह स्टोर की जा रही है लगता है प्राइवेसी शब्द और उस का अर्थ खत्म ही हो जाएगा.
जिस का सब से बड़ा कारण डाटा स्टोरेज है जो आज हर सोशल प्लेटफौर्म कर रहा है. पहले तो सिर्फ कुछ सरकारी दस्तावेजों और आवश्यक कार्यों के लिए ही इस की जरूरत होती थी लेकिन आज तो हर चीज के लिए आप की पर्सनल इनफौर्मेशन डाटा के रूप में सेव किया जा रहा है.
यूजर की मदद
एक ईमेल अकाउंट बनाने से ले कर एक ऐंटरटेनमैंट ऐप तो क्या, एक डिजिटल गेम खेलने और डाउनलोड करने के लिए अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल, जैंडर बहुत कुछ शेयर करना पड़ता हैं. लेकिन क्यों? भला एक मूवी देखने के लिए आप को इतना कुछ शेयर क्यों करना पड़ता है? एक गेमिंग ऐप को मेरे जैंडर या उम्र से क्या फर्क पड़ता है?
अब इन सवालों को उठाया जाएगा तो ये सारी डिजिटल कंपनीज कहेंगी कि यह इनफौर्मेशन उन्हें अपने फीचर को और अच्छा करने के लिए चाहिए. यदि उन के पास यह डाटा होगा तो अपने ग्राहक को, अपने यूजर को अच्छे से सम?ा पाएंगे. उन के जैंडर, उम्र, पसंद आदि के आधार पर उन्हें पसंद आने वाला प्रोडक्ट, शो, सर्विस आदि सजैस्ट कर पाएंगे. इस तरह वे अपने यूजर की ही मदद करते हैं.
मगर क्या यह भी सच नहीं कि इन्हीं कंपनीज से आप का डाटा लीक होना भी बहुत आसान है या कहें होता भी है. इन्हीं डाटा के आधार पर कितनी अनचाही कौल्स और मैसेज आते हैं. कभी कोई प्रौपर्टी इनवैस्टमैंट के लिए कौल करता है तो कोई कभी लोन देने के लिए, तो कोई किसी डोनेशन के लिए. कई कंपनीज की मार्केटिंग टीम आप को बर्थडे विश के मैसेज और मेल्स भी भेजती है. तो अब इन सभी को आप का फोन नंबर कैसे मिला होगा. कहीं से तो आप का डाटा लीक हो रहा है.
निजी जानकारी
वहीं सोशल मीडिया की दुनिया में आज आम इंसान भी पौपुलर दिखने लगते हैं. एक फेसबुक के जरीए आप का बर्थडे, ऐनिवर्सरी आदि पूरी दुनिया को पता चल जाती है और यदि कभी कोई पुराना रिलेशन या लव अफेयर का फोटो भी पोस्ट किया गया होता है तो उस के डिलीट होने के 20 साल बाद भी वह डाटा के रूप में सेव ही रहता है.
आज इन सोशल प्लेटफौर्म्स पर पोस्ट और फोटोज के साथ लोग अपनी निजी लाइफ का यों इश्तिहार देते हैं कि आसपास तो छोडि़ए दूर अमेरिका के न्यू जर्सी में बैठे पीटर को भी पता है कि भारत की दिल्ली में सोनिया किस लड़के को डेट कर रही है, कहां काम करती है, कहां से पढ़ी है, कहां शौपिंग करने जाती है, कहां पार्टी करती है, किस सोसाइटी में रहती है.
अकसर ये डिजिटल ऐप्स काम करने के लिए जरूरत से ज्यादा डेटा इकट्ठा करते हैं. साथ ही इन ऐप्स और वैबसाइटें डाटा के अलावा आप की लोकेशन डेटा, कौंटैक्ट्स और मीडिया फाइलें भी ऐक्स्सस कर जाती हैं, जिस में बहुत ही निजी और संवेदनशील जानकरी और डौक्यूमैंट्स होते हैं.
ये कंपनीज छिपे तौर पर डेटा शेयर करती हैं. ये अकसर यूजर की मंजूरी के बिना उन की निजी जानकारी थर्ड पार्टी डेटा ब्रोकरों और मार्केटिंग एडवरटाइजिंग ऐजैंसी को बेच देती हैं या उन्हें सौंप देती हैं. इस तरह यह एक साइबर अटैक को खुला निमंत्रण ही है.
साथ ही कमजोर डिजिटल सिक्यूरिटी सिस्टम की वजह से भी हैकर्स संवेदनशील फाइलें, फाइनैंशियल रिकौर्ड और लौगिन क्रे डैंशियल चुरा सकते हैं.
आप के खिलाफ इस्तेमाल आज डिजिटल टैक्नोलौजी ने जितना आप को दुनिया से जोड़ा है उतना ही आप की निजी जानकारी को दुनिया में एक इश्तिहार की तरह फैलाया भी है और इस इश्तिहार का कब, कौन, कैसे आप के खिलाफ इस्तेमाल कर जाए यह आप को पता ही नहीं.
