हम से ढोल बजवा कर कहा जाता है कि धर्म परिवार को जोड़ता है, धर्म से घर में शांति आती है. मगर अगर आप अपने आसपास के 10 परिवारों को ध्यान से देखेंगे तो आप को 7 परिवार ऐसे मिलेंगे जहां   झगड़े की जड़ में कहीं न कहीं धर्म, पंथ, पूजा पद्धति या गुरु भक्ति है. दरअसल, धर्म परिवारों को तोड़ता है, रिश्तों में भेद लाता है और फैमिली को बरबाद करता है. यह धर्म की सोचीसम  झी कौंस्पिरेसी है कि घर टूटे और लोग पूजाप्रार्थनाओं के लिए गुरुओं के पास आएं.

जब धार्मिक विश्वास व्यक्ति के निजी जीवन से आगे बढ़ कर यह तय करने लगे कि किस से विवाह किया जा सकता है, बच्चे कैसे पाले जाएंगे, क्या खाया जाएगा, कौन से रीतिरिवाज माने जाएंगे और असहमति रखने वाले सदस्य के साथ कैसा व्यवहार होगा यानी जब धर्म घर की व्यवस्था, फैसलों और रिश्तों पर हावी हो तब वे परिवार को जोड़ता नहीं बल्कि तोड़ता है क्योंकि उस का स्वार्थ कंट्रोल करने में, सौल्व करने में नहीं.

सोच पर हमला

परिवार टूटने की शुरुआत विचारों से होती है. धर्म की सब से पहली शिक्षा यही होती है कि उस का रास्ता ही सच्चा है बाकी सब गलत हैं. जब घर का एक सदस्य इस सोच को घर में ले आता है तो घर में 2 हिस्से हो जाते हैं- एक सही वाला और दूसरा गलत वाला. सही वाला खुद को बड़ा सम  झने लगता है और गलत वाले को सुधारने की कोशिश करने लगता है.

उदाहरण के लिए घर में पहले सब एकसाथ खाना खाते थे. अब एक सदस्य कहता है कि मैं इस दिन यह नहीं खाऊंगा, उस दिन वह नहीं खाऊंगा, तुम्हारा बनाया हुआ मैं नहीं खाऊंगा क्योंकि तुम ने मेरी तरह पूजा नहीं की या सुबह उठ कर स्नान नहीं किया. इस तरह एक ही किचन में 2-3 तरह का खाना बनने लगता है. मां थक जाती है, पत्नी चिढ़ जाती है और खाने की टेबल जो परिवार को जोड़ती थी वही तोड़ने लगती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...