beauty products : अगर आप फ्लालैस, लौंगलास्टिंग और प्रीमियम लुक चाहती हैं तो लग्जरी और हाईऐंड यानी महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स सच में बहुत बड़ा अंतर लाते हैं. प्रीमियम ब्रैंड्स के प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाली बारीक तकनीक और हाई क्वालिटी पिगमैंट्स चेहरे को नैचुरल और चमकदार फिनिश देते हैं. यह एक बहुत ही सामान्य सोच है लेकिन महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का बढि़या लुक देने के लिए इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें कैसे इस्तेमाल करती हैं और वे आप की स्किन टाइप को सूट करते हैं या नहीं.

आज के समय में यूथ अधिकतर महंगे मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं ताकि उन की स्किन पर किसी प्रोड्क्ट का दुष्प्रभाव न पड़े.

प्रीमियम बेस और फाउंडेशन

एक बेहतरीन और नैचुरल बेस के लिए महंगे ब्रैंड्स के फाउंडेशन और प्राइमर सब से बैस्ट माने जाते हैं जो बिना केक सा दिखे स्किन में आसानी से ब्लैंड हो जाते हैं.

शार्लोट टिलबरी

इन का फ्लालैस फिल्टर और एअरब्रश फ्लालैस फाउंडेशन सैलिब्रिटी जैसा ग्लो और स्मूथ फिनिश देने के लिए दुनियाभर में मशहूर होता है, जिस से मेकअप का एक अलग ही ग्लो देखने को मिलता है.

एस्टी लाडर

इन का फाउंडेशन औयली और कौंबिनेशन स्किन के लिए एक वरदान है जो पूरे दिन बिना टचअप के टिका रहता है.

लिप्स और गालों के लिए प्रीमियम प्रोडक्ट्स

महंगे ब्रैंड्स के ब्लश और लिपस्टिक्स के शेड्स काफी रिच होते हैं और ये होंठों या स्किन को ड्राई नहीं करते.

मैक कौस्मैटिक्स

यदि आप बेहतरीन मैट और मौइस्चराइजिंग लुक चाहती हैं तो मैक पाउडर लिप ऐंड चीक मूज बेहतरीन मल्टीयूज विकल्प है जो 10 घंटे तक टिका रहता है और मखमली फिनिश देता है.

डायोर और शनेल

ये लिप ग्लो औयल्स और मखमली लिपस्टिक्स आप के लुक को तुरंत रौयल और क्लासी बना देती हैं.

परफैक्ट लुक के लिए जरूरी टिप्स:

त्वचा को मेकअप के लिए तैयार करना

महंगे से महंगा प्रोडक्ट भी तब तक अच्छा नहीं दिखेगा जब तक आप की स्किन अच्छे से मौइस्चराइज्ड न हो. मेकअप से पहले एक अच्छा प्राइमर जरूर लगाएं.

मेकअप को अच्छी तरह ब्लैंड करने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के ब्रशेज या ब्यूटी ब्लैंडर का इस्तेमाल करें.

अपने हैवी या प्रीमियम मेकअप को लौक करने के लिए शार्लेट टिलबरी एअरब्रश

फ्लालैस सैटिंग स्प्रे जैसे प्रीमियम स्प्रे का इस्तेमाल करें, जिस से मेकअप मैल्ट नहीं होता.

इन सब में सब से जरूरी स्किन प्रैप होता है क्योंकि अगर आप की स्किन अंदर से हाइड्रेटेड और साफ नहीं है तो महंगे से महंगा फाउंडेशन भी चेहरे पर पैची और खराब दिखेगा.

एक अच्छा मौइस्चराइजर और प्राइमर लगाना महंगे प्रोड्क्ट से ज्यादा जरूरी है.

सही तकनीक

मेकअप को ब्लैंड करने का तरीका सब से ज्यादा माने रखता है.

किसी भी फाउंडेशन को अगर आप ब्यूटी ब्लैंडर या सही ब्रश से अच्छी तरह ब्लैंड करेंगी, तो वह बिलकुल फ्लालैस और नैचुरल लुक देगा.

बजट और महंगे प्रोडक्ट्स में अंतर

महंगे प्रोडक्ट्स में अकसर प्रीमियम पैकेजिंग, खास खुशबू और कभीकभी स्किनकेयर सामग्री जैसे ह्यालूरोनिक ऐसिड होता है.

आजकल कई बजट ब्रैंड्स जैसे मेबलिन, लक्मे, स्विस ब्यूटी का पिगमैंटेशन और टिकने की क्षमता महंगे ब्रैंड्स जितनी ही अच्छी होती है, जिस का प्रयोग भी आप कर सकती हैं.

स्मार्ट टिप्स

आप अपना पूरा मेकअप कलैक्शन अधिक महंगा न कर के भी आकर्षक लुक पा सकती है, जिस में आप महंगा और बजट फ्रैंडली प्रोडक्ट्स का मिक्स ऐंड मैच कर सकती हैं.

फाउंडेशन और कंसीलर पर खर्चा करने से न कतराएं क्योंकि ये सीधे आप की स्किन पर लंबे समय तक रहते हैं और इन का सही प्रोडक्ट होना जरूरी होता है ताकि चेहरा किसी प्रकार की एलर्जी का शिकार न हो.

मसकारा, आईलाइनर, लिपस्टिक और ब्लश ये बजट ब्रैंड्स के भी आते हैं लेकिन ब्रैंडेड खरीदने पर उन का लीक अच्छा होता है.

इस प्रकार महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का लुक बेहतर और नैचुरल दिखने का मुख्य कारण उन में इस्तेमाल होने वाली उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और बेहतरीन फौर्मूलेशन तकनीक है जो त्वचा पर परत की तरह नहीं बल्कि त्वचा में पूरी तरह समा जाते हैं.

इन में कम फिलर्स और त्वचा के अनुकूल शुद्ध इनग्रीडिऐंट्स या नैचुरल अट्रैक्टिव सोर्स का इस्तेमाल किया जाता है जो नैचुरल फिनिश देते हैं. उच्च पिगमैंटेशन के कारण इन की बहुत कम मात्रा भी पूरा और बेहतरीन कवरेज देती है, जिस से चेहरा आर्टिफिशियल या ज्यादा पोता हुआ नहीं लगता.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...