Divorce : परंपरागत  शादियों के टूटने पर सारा दोष परिवार पर मढ दिया जाता है. मांबाप की पसंद से की थी इसलिए शादी चल नहीं पाई, लव मैरिज की होती तो शादी कभी नहीं टूटती. परिवार की मरजी से की जानी वाली शादियों में तलाक की नौबत आने पर लोग ऐसी ही बातें करते हैं. इस में कोई दो राय नहीं कि अरेंज्ड मैरिज के मुकाबले लव मैरिज ज्यादा टिकाऊ होती है क्योंकि इस में दोनों एकदूसरे की पसंद होते हैं लेकिन मनपसंद शादी का मतलब यह नहीं है कि यह कभी नहीं टूट सकती.

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के बीच ताजा मामला काफी सुर्खियों में है. यह मुलायम सिंह यादव के परिवार का निजी मामला है जो अब पब्लिक हो गया है. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने 19 जनवरी, 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी अपर्णा यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और तलाक की बात की. अपर्णा यादव भाजपा नेत्री हैं और यूपी राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन भी हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतीक ने अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि अपर्णा बहुत स्वार्थी महिला हैं. उन्होंने उन के परिवार के रिश्तों को बरबाद कर दिया. मां से रिश्ता तोड़ दिया, पिता से रिश्ता तोड़ा, भाई से रिश्ता तोड़ा. अपर्णा ने यह सब सिर्फ मशहूर होने की चाहत में किया. प्रतीक यादव ने अपर्णा को परिवारनाशक, सब से बड़ा  झूठा इंसान और खुदगर्ज इंसान बताया. उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति खराब होने की भी बात कही. उन्होंने अपर्णा की एक तसवीर शेयर की और लिखा कि जल्द से जल्द उनसे तलाक ले लेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स

24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल

(1 साल)
USD150USD120
सब्सक्राइब करें

गृहशोभा सब्सक्रिप्शन के फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + मोबाइल पर पढ़ने की सुविधा
  • डिजिटल सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
  • गृहशोभा इवेंट्स का फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹ 1 हजार तक का गिफ्ट हैम्पर + ₹ 2 हजार तक का बंपर प्राइज )
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...