Amitabh Bachchan : बॉलीवुड हीरोज खासतौर बस 90s और 70s के हीरो डांस के मामले में पूरी तरह से फिसड्डी थे , लेकिन बावजूद उसके भले ही वह आड़ा टेढ़ा डांस करते थे लेकिन उनका वह डांस भी दर्शकों को याद रह जाता था जैसे कि धर्मेंद्र का प्रतिज्ञा में जट यमला पगला दीवाना पर फनी डांस , ऐसे ही जब अमिताभ बच्चन को पहली बार बतौर हीरो फिल्म बंबई टू गोवा के लिए मुंबई टू गोवा हाईवे पर देखा ना हाय रे सोचा ना गाने पर डांस करना था तो टेंशन के मारे उनको रात भर नींद नहीं आई.
सुबह जब हुआ इसी गाने की शूटिंग के लिए शूटिंग स्थल पर पहुंचे ,तो घबराहट के मारे उनके पसीने छूट रहे थे, इस गाने के डांस डायरेक्टर पी एल राज ने उनका डांस के स्टेप सिखाने शुरू किए तो घबराहट के मारे अमिताभ बच्चन एक भी स्टेप नहीं कर पा रहे थे , और अमिताभ बच्चन के साथ-साथ अरुणा रानी और महमूद भी अमिताभ के खराब डांस को लेकर शर्मा रहे थे , आरडी बर्मन के संगीत से सजा और किशोर कुमार की आवाज में गाया देखा ना हाय रे सोचा ना गाना बजता तो अमिताभ बच्चन घबराहट के मारे एक भी स्टेप नहीं कर पा रहे थे जिसकी वजह से कुछ समय के लिए शूटिंग रुक गई.
इस दौरान मोहम्मद और डांस डायरेक्टर ने मिलकर एक प्लान बनाया जिसके तहत महमूद ने अमिताभ बच्चन से कहा हम मिलकर डांस करते हैं जब तक तुम परफेक्टली डांस सीख नहीं लेते तब तक शूटिंग नहीं शुरू करेंगे इसके बाद अमिताभ बच्चन का डर थोड़ा कम हुआ और अमिताभ बच्चन को लगा कि शूटिंग रुकी हुई है डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन से कहा कि यह वाले शॉट फिल्म में यूज़ नहीं होंगे.
जब परफेक्ट डांस होगा तभी शूटिंग शुरू होगी , लेकिन यह सब मोहम्मद और कोरियोग्राफर का प्लान था, ऐसा करने के बाद अमिताभ बिना डरे डांस करने लगे और वही डांस फिल्म में लिया गया. और किशोर कुमार की आवाज में गया हुआ वह गाना अमिताभ बच्चन के डांस के साथ इतना सुपर हिट हुआ कि आज भी अमिताभ बच्चन पर फिल्माया देखा ना हाय रे सोचा ना मुंबई टू गोवा का गाना दर्शकों के दिमाग में छपा हुआ है.
निर्माता और एक्टर महमूद डायरेक्टर राज पेंडुलकर ने अपना दिमाग लड़ा कर अमिताभ बच्चन से उनकी पहली फिल्म बतौर हीरो बंबई टू गोवा मे एक बेहतरीन और यादगार डांस करवाने में कामयाब रहे. आज 80 साल के होने के बावजूद अमिताभ बच्चन जितना अच्छा डांस आज करते हैं उतना अच्छा डांस पहले शुरुवात में बतौर हीरो नहीं करते थे.
