Unique Gifts : गिफ्ट हमेशा अपनी नहीं बल्कि उस की पसंद का होना चाहिए जिसे दिया जा रहा हो. आमतौर पर गिफ्ट में क्रौकरी, स्वीट्स, चौकलेट बौक्स इत्यादि देने का ट्रेंड है. वैसे रिश्तेदारों में ये सभी विकल्प चल जाते हैं लेकिन जब बात किसी खास को यानी कजिन, मैरिड सिस्टर, गर्लफ्रैंड या फिर स्पैशल फ्रैंड को गिफ्ट देने की हो तो कई बार सोचना पड़ता है.

तो आइए, आप की इस समस्या का समाधान निकालते हैं और कुछ यूनीक गिफ्ट आइडियाज आप को बताते हैं:

रिस्टवाच या वायरलैस इयरफोन: यह एक अच्छा विकल्प है. अगर आप की बहन को गैजेट्स पसंद हैं या वह फिटनैस का ध्यान रखती है तो औनलाइन स्टोर्स से एक अच्छी स्मार्ट वाच या ट्रेंडी इयरफोन खरीद सकते हैं.

स्किनकेयर और ब्यूटी हैंपर

इस में प्रीमियम स्किनकेयर, ग्लोइंग सीरम या मेकअप किट आदि को शामिल किया जा सकता है. आप की बहन या गर्लफ्रैंड की स्किन टाइप क्या है या फिर वह किस तरह के ब्रैंड के प्रोडक्ट्स लगाना सब से ज्यादा पसंद करती है, इस के बारे में पहले से ही रिसर्च कर लें तो आप को गिफ्ट ढूंढ़ने में दिक्कत नहीं होगी. इन दिनों आप को औनलाइन कई गिफ्ट हैंर्प्स के औप्शन मिल जाएंगे, जिन में फेस पैक से ले कर सोप, मिस्ट और सीरम तक सारी चीजें होती हैं.

वहीं बौयफ्रैंड या कजिन ब्रदर के लिए अच्छी ग्रूमिंग किट, जिस में ट्रिमर, बियर्ड औयल, फेस वाश और कोलोन या परफ्यूम शामिल हो. अगर उसे पढ़ने का शौक है तो अच्छी किताबें या नौवेल्स भी दिए जा सकते हैं.

ज्वैलरी या ज्वैलरी और्गेनाइजर

लड़कियों को इयररिंग्स, ब्रेसलेट या नैकलैस पहनने का काफी शौक होता है. ऐसे में आप उन्हें ट्रेंडी ज्वैलरी जैसे इयररिंग्स, टौप्स, अंगूठी या ट्रेंडी गले का हार आदि दे सकते हैं,

इस के साथ ज्वैलरी और्गेनाइजर दे सकते हैं. इस से उन्हें छोटीछोटी ज्वैलरी को रखना आसान होगा और ट्रैवल के दौरान संभालने में भी समस्या नहीं होगी.

ट्रेंडी हैंडबैग या टोट बैग

आज की लड़कियों को ट्रेंडी हैंडबैग या टोट बैग बहुत पसंद आते हैं क्योंकि यह उन का स्टाइल स्टैट्मैंट होता है. रोज कालेज या औफिस जाने के लिए एक स्टाइलिश और अच्छी क्वालिटी का बैग दे सकती हैं, जिसे औनलाइन या बाजार से खरीदा जा सकता है. डेली यूज से ले कर पार्टी और फंक्शन के लिए अलगअलग रेंज में पर्स, क्लच या हैंडबैग मिल जाएंगे.

अगर आप को समझ में नहीं आ रहा है कि आप की बहन किस टाइप का पर्स या हैंडबैग सब से ज्यादा कैरी करती है तो एक बार उस की अलमारी जरूर खोल के चैक कर लें. कई लड़कियों को वौलेट रखना भी पसंद होता है. इसलिए इस बात का खयाल रखें कि आप उन्हें क्या गिफ्ट करने वाली हैं.

कस्टमाइज्ड मग या वौलेट भी एक अच्छा औप्शन लड़कों के लिए है. उन के नाम या फनी कोट्स वाला कौफी मग या लैदर वौलेट दे सकती हैं.

परफ्यूम

परफ्यूम हर किसी को पसंद आता है. इन दिनों मार्केट में आप को अपने बजट के अनुसार कई तरह के विकल्प मिल जाएंगे लेकिन अगर लड़की को परफ्यूम की खुशबू से ऐलर्जी है तो उसे माइल्ड डियो भी दिया जा सकता है. लड़के को उस की पसंद के अनुसार परफ्यूम गिफ्ट कर सकती है.

कोलाज फोटो फ्रेम

कजिंस के या फिर दोस्तों की फोटो आजकल हर किसी के फोन में होते हैं. तो बस आप उन में से बैस्ट मूमैंट वाले फोटो चुनें और कोलाज में फिट कर अपने रिश्ते की याद दिलाएं.

इस प्रकार त्योहार भी यादगार बन जाएगा और आप का दिया गिफ्ट भी. सभी से मिलना हर रोज संभव नहीं इसलिए गिफ्ट के जरीए अपनी प्रैजैंस अपनों को याद जरूर दिलाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...