Tiger Shroff : हाल ही में मुंबई के जुहू स्थित इलाके में फुटबॉल मैच खेल कर आ रहे जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर जब कुछ आतंकियों द्वारा फायरिंग के साथ अचानक हमला हुआ तो इंडस्ट्री से जुड़े कई सारे लोग सख्ते में आ गए, अचानक हुई फायरिंग में टाइगर श्रॉफ तो बाल बाल बच गए लेकिन ढेर सारी फायरिंग के चलते टाइगर थोड़ा घायल हुए, लेकिन टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गंभीर चोटे लग गई , जिसके बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद सब कुछ भूल कर अपने ड्राइवर को अस्पताल में एडमिट करवाया.

टाइगर पर फायरिंग अटैक की खबर आग की तरह पूरे फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों के बीच फैल गई , इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग बोहत परेशान नजर आए. क्यूंकि ताजा हालात के चलते पहले से ही सेलिब्रिटीज घबराए हुए हैं, क्योंकि पिछले दिनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के घरों के और ऑफिस के बाहर फायरिंग हुई , और धमकाया गया जैसे कि सलमान खान, रोहित शेट्टी, कॉमेडियन कपिल शर्मा, गुरु रंधावा, एलविश यादव यू ट्यूबर ,आदि के घर और ऑफिस के बाहर फायरिंग हुई , इन सभी लोगों के मन में इस आतंकी हमले को लेकर डर पहले से ही बैठ हुआ है .क्योंकि कई बार अपने ऊपर आई मुसीबत से तो एक इंसान निबट भी सकता है लेकिन जब बात परिवार की आती है तो वह कही ना कही कमजोर और डरा सा भी महसूस करता है .

जिसके चलते कई कलाकार और अन्य क्षेत्र के सेलिब्रिटी हिंदुस्तान छोड़कर धीरे धीरे भारत देश के बाहर सेटल होने की तैयारी में जुटे है . जैसे विवेक ओबेरॉय, अनुष्का विराट , आदि .हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आतंक फैलाने का और सेलिब्रिटीज को मौत के घाट उतारने का सिलसिला काफी सालों से चला आ रहा है, जिसमें कुछ सालों पहले अंडरवर्ल्ड डॉन ने म्यूजिक किंग गुलशन कुमार से लेकर सिद्धू मूसा वाला, निर्माता मुकेश दुग्गल को अपनी गोलियों से छलनी किया था , वही राकेश रोशन पर भी घर के बाहर फायरिंग के जरिए हमला हुआ था, लेकिन वह बाल बाल बच गए.

लेकिन अभी एक बार फिर पिछले कुछ समय से आतंकियों द्वारा सेलेब्रिटीज पर हमले का सिलसिला जारी हो गया है.पिछले दिनों राजनीति से जुड़े बाबा सिद्दीकी जो सारे बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख सलमान आदि के फेवरेट थे उनको उनके ही ऑफिस के बाहर गोलियो से भून दिया गया , जिसके बाद फिल्म स्टारों के बीच मौत का खौफ और ज्यादा बढ़ गया. इसके अलावा कपिल शर्मा से लेकर रोहित शेट्टी के घर ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग के बाद आम लोगों का विश्वास पुलिस की तरफ से कमजोर होने लगा है.हालांकि आज हर सेलेब्रिटी अपने साथ पर्सनल बॉडीगार्ड लेकर घूम रहा है ,ताकि आतंकी हमले से वह अपनी रक्षा कर सके .कई नामी गिरामी सेलिब्रिटीज डर के चलते टाइट सिक्योरिटी के साथ हर जगह नजर आते हैं, जिसकी वजह से उनकी आजादी भरी जिंदगी पर ताला सा लग गया है. करोड़ों की कमाई करने वाले यह सारे सेलिब्रिटीज डर के साये में जी रहे है . एक समय था जब की मुंबई को सुरक्षित माना जाता था अन्य शहरों की तरह मुंबई में कभी कोई हादसा नहीं होता था. लेकिन आज के ताजा हालात में बॉलीवुड एक्टर एक्ट्रेस डायरेक्टर सिंगर कोई भी सुरक्षित नहीं है. दुख की बात तो ये है कि जहां एक ओर अपराधियों के मन से कानून और पुलिस का डर कम हो रहा है, वही आम पब्लिक किसी पर भी हुए अटैक के बाद पूरी बहादुरी से उस घटना का वीडियो तो बना लेती है लेकिन उस संकट के समय में मदद करने के लिए बहादुरी नहीं दिखाती.

कानून व्यवस्था पर एक सवाल…

हालांकि ये सारे अपराधिक कांड अचानक ही होते हैं उस वक्त सोचने समझने का मौका भी नही मिलता . लेकिन अगर कानून व्यवस्था की बात करें तो ट्रैफिक पुलिस सिग्नल तोड़ने वाले को या कार या गाड़ी चलाते समय कानून का उल्लंघन करने वालों को तुरंत धर दबोचती है, यही फुर्ती पुलिस गोली चलाने वाले आतंकवादियों को पकड़ने में क्यों नहीं दिखाती, इससे भी ज्यादा जरूरी बात तो यह है अचानक हमला करने वाले अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रहती है, और अगर कोई पकड़ भी जाता है तो उस पर सालों केस चलता है , उस अपराधी को बचने के लिए काफी समय मिल जाता है . इस बात में कोई दो राय नहीं है कमजोर कानून व्यवस्था की वजह से ही सेलिब्रिटीज और अन्य लोगों को जान मुसीबत में फंसी रहती है , अगर किसी अपराधिक कांड करने वाले इंसान का पता भी चलता है , तो वह असल अपराधी नहीं बल्कि पैसे से खरीदा प्यादा अपराधी होता है .जो गरीबी और मुफलिसी के चलते कुछ पेसो के लिए किसी बेगुनाह को मारने के लिए भी तैयार हो जाता है .

ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा जब तक कि सेलिब्रिटीज पर अटैक करने वाले अपराधियों को पुलिस से ज्यादा उन पॉलीटिशियंस या पावर फुल लोगों का डर और साथ रहेगा जो अपने फायदे के लिए बीच रास्ते में किसी प्रसिद्ध हस्ती को गोलियों से भून सकते हैं, तो अपने फायदे के लिए खरीदे हुए शूटर को गोली चलाने वाले को भी मौत के घाट उतारने से नहीं चुकेंगे ,जिनके इशारे पर ये सारा काम हो रहा है .

क्योंकि जिस तेजी से सेलिब्रिटीज पर हमला हो रहा है , और अपराधी खुला घूम रहा है ,वहां पर कल किसी का नंबर आ सकता है ,इसलिए अब सभी सेलेब्रिटीज को अपनी रक्षा का जिम्मा खुद ही उठाना पड़ेगा , क्योंकि पुलिस सिक्योरिटी तो दे रही है , लेकिन अपराधी को पकड़ने में नाकाम है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...