हाल ही में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी जो कि कई सालों से स्टेज परफॉर्मेंस देते आ रहे हैं , और उनके कई गाने जैसे बोलो तारा तारा , हो जाएगी बल्ले बल्ले, तुनक तुनक आदि हिट गाने शादियों और पार्टियों में बजते रहते है , वही दलेर पाजी जब हाल ही में टिहरी के नरेंद्र नगर में कुंजापूरी मेले में अपना शो परफॉर्म करने पहुंचे तो वहां दिलेर मेहंदी अचानक ही स्टेज पर परफॉर्म के दौरान गाना भूलते और आवाज लड़खड़ाते और बेहद नर्वस नजर आये, इसके बाद वहां मौजूद वहां के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल स्टेज पर आए और गाना बीच में रोक कर दलेर मेहंदी की ऐसी बेइज्जती करने लगे जैसे वह कोई बड़े प्रसिद्ध गायक नहीं बल्कि सड़क छाप सिंगर हो, मंत्री ने स्टेज पर आकर दिलेर सिंह का गाना बीच में ही रोकते हुए कहा कि आप नशे में धुत है ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे तो गाना क्या गायेंगे.
मंत्री के मुंह से अपशब्द के साथ बेइज्जती होते देख दलेर मेहंदी और ज्यादा नर्वस हो गए और बिना कुछ बोले डरे हुए नजर आए, मंत्री यहां ही नहीं रुके उन्होंने दिलेर मेहदी को गुस्से में देखते हुए कहा आपको इतने पैसे दिए हैं, और आप कुछ भी नहीं कर पा रहे.
मंत्री और दलेर मेहंदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ इसके बाद दलेर मेहंदी की काफी बदनामी भी हो गई. लेकिन इसके बाद दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने एक सच्चाई सामने रखी कि दलेर मेहंदी शराब पीते ही नहीं है. मीका सिंह के अनुसार उनके भाई दलेर का किडनी का ऑपरेशन हाल ही में हुआ है इस लिए उनकी तबीयत स्टेज परफॉर्म करने के लायक नहीं थी. लिहाजा दिलेर मेहंदी के पूरे घर वालों ने उनको शो कैंसल करने के लिए कहा. लेकिन कमिटमेंट के चलते दिलेर मेहंदी ने शो कैंसल नहीं किया और जिस दिन उनका परफॉर्मेंस था उस दिन दलेर मेहंदी को 104 बुखार था जिस वजह से वह गाना गाने में असमर्थ थे . मीका सिंह के अनुसार अगर कोई यह साबित कर दे कि मेरे भाई दलेर मेहंदी शराब पीते हैं तो मैं उस दिन से गाना गाना छोड़ दूंगा, मीका सिंह के अलावा कपिल शर्मा, अनुपम खेर, राजपाल यादव, आदि कई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया में आकर दलेर मेहंदी के कभी भी शराब न पीने की बात कबूल की.
ऐसे में सच जो भी हो लेकिन मंत्री को स्टेज पर आकर इतने बड़े गायक की बेइज्जती सबके सामने करने का कोई हक नहीं बनता. अगर उनको अपनी जनता की इतनी ही परवाह थी , तो वह शो बीच में रुकवा कर दलेर मेहंदी से पर्दे के पीछे जाकर बात कर सकते थे. या उनके पैसे रोक सकते थे खराब परफॉर्मेंस के चलते . लेकिन मंत्री ने ऐसा कुछ ना करके सालों से प्रसिद्धि पा रहे दलेर मेहंदी की 2 मिनट के अंदर इज्जत उतार के रख दी.
हालांकि एक सच यह भी है , कि परफोर्मेंस देने वाले कलाकार भी इंसान होते हैं, और उनकी तबीयत भी खराब हो सकती है, जैसे की सोनू निगम की हाल ही में परफॉर्मेंस के दौरान गंभीर रूप से हालत खराब हो गई थी. इसी तरह एक और प्रसिद्ध गायक के के की भी स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान ही दिल का दौरा पढ़ने से निधन हो गया था. कहने का मतलब यह है कई बार हालत खराब हो जाते हैं जो एक सिंगर को संभालने के लिए भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में गलत व्यवहार करने के बजाय समझदारी से काम लेना ज्यादा सही होता है. ताकि किसी महान गायक की सालों से बनाई इज्जत तार तार ना हो.
