दुनिया  के कई देशों में अब ऐडल्ट डायपर ज्यादा बिक रहे हैं, बेबी नैपीज या बेबी डायपर कम. जैसेजैसे लाइफ ऐक्सपैंटसी बढ़ रही है, ऐजिंग पौपुलेशन अब वैसेवैसे अपने यूरिन और बाउल को कंट्रोल नहीं कर पाती, ऐडल्ट डायपर का इस्तेमाल कर रही है.

जहां बेबी डायपर बदलना मैली और स्मैली होने के बावजूद एक प्लैजर होता है क्योंकि उस समय बेबी प्यारभरी नजरों से देख रहा होता है, वहीं ऐडल्ट डायपर खुद ऐडल्ट के लिए या केयरगिवर के लिए एक अनवांटेड पनिशमैंट सा होता है.

दिक्कत यह है कि साइंटिस्ट अभी ऐडल्ट डायपरों का कोई मौडर्न वर्जन डिजाइन नहीं कर पाए जो मैली और स्मैली न हो और जो फ्लश किया जा सके. आजकल ऐडल्ट डायपर कूड़े के साथ जाते हैं और सैनिटेशन वर्कर्स के लिए भी चैलेंज हैं.

ऐजिंग पौपुलेशन जिंदा भी ज्यादा रहती है. जहां बेबी डायपर की जरूरत 2 साल भी नहीं रहती, ऐजिंग ऐडल्ट के लिए डायपर एक ऐज के बाद मरने तक जरूरत होते हैं. यह उन के खुद के लिए फाइनैंशियल बर्डन भी है और इमोशनल भी. अपनी जिंदगी के 70-80 साल अपनी शर्तों पर चलने वाला जना जब डायपर चेंज करने के लिए या चेंज करवाने के लिए फोर्स कर दिया जाए तो वह एक बहुत बड़ी इमोशनल प्रौब्लम होती है. जिस काम को जिंदगीभर छिप कर, बोल्ट लगा कर किया जाता रहा है, वह दूसरों के सामने ओपन में किया जाने लगे, यह बहुत पेनफुल है.

ऐजिंग में बहुत से चैलेंज आ रहे हैं. ऐंजाइमर, डिमेंशिया, मैमोरी लौस, विजन लौस, स्ट्रैस, जौइंट पेन, लोनलीनैस के साथ यूरिन व बाउल पर कम होता कंट्रोल ऐसी चीज है जो अब मैडिकल साइंस को ढूंढ़नी होगी. सौल्यूशन ऐसे निकालने होंगे जो अफोर्डेबल हो क्योंकि इस उम्र में लाइफ सेविंग मैडिसिन ही बहुत महंगी हो जाती है और डायपर सस्ते हों जरूरी नहीं.

हो सकता है कि अब घरों की प्लंबिग रीडिजाइन की जाए, बैड ही ऐसे बनें जो सीवर से कनैक्टेड हों, डायपर ऐसे हों जो मैला साफ कर सकें और उसे सीवर से जोड़ सकें. आज की साइंस बहुत सी छोटीछोटी प्रौब्लम्स को हल करना जानती है और जहां पैसा और डिमांड होगी कुछ न कुछ होगा.

पर जब तक  साइंस डायपर का सही अल्टरनेटिव नहीं लाती, ऐजिंग की बड़ी प्रौब्लम बनी रहेगी. जापान में अब 10 अरब ऐडल्ट डायपर सालाना बिक रहे हैं और 7 अरब बेबी डायपर, साउथ कोरिया में 61,418 टन ऐडल्ट डायपर का बो?ा स्वीपर्स के सामने है और बेबी डायपर का 54,001 टन का.

कल तक जो समस्या सिर्फ बेटेबहू की थी, आज सोसायटी की बन रही है. पहले तो सिर्फ कपड़े धो कर सुखाने होते थे, अब डायपर डिस्पोज करने होंगे. भारत में तो अंबार लगेंगे किसी दिन, अगर बीच में कुछ नया नहीं हुआ तो.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...