parenting tips : जेन जी के नएनवेले पेरैंट्स और टीचर्स के लिए छोटेछोटे टौडलर्स और स्कूल गोइंग बच्चों से निबटना एक चैलेंज है. खासतौर पर जब उन का डियर चाइल्ड चोरी करता पकड़ा जाए.
‘टीचर इस ने मेरी पैंसिल ले ली,’ ‘इस ने मेरा कलर ले लिया,’ ‘इस ने मेरा लंच खा लिया,’ ये सारी शिकायतें सुनना एक टीचर के लिए आम बात होती है. छोटे बच्चे खासकर नर्सरी, केजी के ऐसी शिकायतें और ऐसी शरारतें करते रहते हैं.
मगर जब यह नटखट किस्सा किसी चोरी का रूप ले ले तो बात गंभीर बन जाती है. नर्सरी क्लास की शैतानी को चोरी नहीं कहा जाता लेकिन यदि प्राइमरी सैक्शन की थोड़ी बड़ी क्लास जैसे तीसरी या 5वीं हो तब इन शरारतों को बैड मैनर्स और चोरी के इरादे में गिना जाता है और यदि क्लास इस से बड़ी हो तो साफ चोरी.
तो फिर ऐसी स्थिति में एक टीचर और मांबाप क्या करें? क्या बच्चे को सजा दें या बच्चे को मार लगाएं अथवा या स्कूल से निकाल दें?
इस स्थिति में सब से पहले तो टीचर और मांबाप अपना धैर्य न खोएं और शांत मित हो कर इस परेशानी का हल ढूंढ़ें.
जैसे मूल कारण का पता लगाना
चोरी करने का एक प्रमुख कारण पैसों की तंगी रहती है जो किसी भी प्रकार के सामान, सुविधा और जरूरत के अभाव का कारण है. मगर इस के अलावा भी बहुत से कारण हैं जो छोटे बच्चों को चोरी के लिए उकसाते हैं जैसे:
बदला, गुस्सा और बराबरी: बच्चा कभी किसी बात पर गुस्सा हो बदले की भावना से या कभी किसी दूसरे बच्चे से बराबरी करने की होढ़ में चोरी कर बैठता है.
रोमांच या ऐक्साइटमैंट: बच्चे कई बार सिर्फ रोमांच या ऐक्साइटमैंट फील करने के लिए चोरी करते हैं. उन्हें चोरी एक मस्तीभरा खेल लगता है. उन की भाषा में कहें तो ऐसा करने पर किक मिलती है.
लिमिट टैस्टिंग: यहां एक बच्चा दरअसल अपनी लिमिट अर्थात अपनी न पकड़े जाने वाली होशियरी को चैक करना चाह रहा होता है. उसे लगता है कि वह इतना स्मार्ट और तेज है जो किसी को भी चकमा दे सकता है और देखता है कि न पकड़ने वाली उस की स्मार्टनैस की क्या लिमिट है.
शर्त, चैलेंज या दबाव: बच्चे अकसर दोस्तों के साथ लगी किसी शर्त, चैलेंज या किसी दबाव के चलते चोरी कर बैठते हैं.
प्रलोभन: एक बच्चा दूसरे बच्चों के किसी स्पैशल गु्रप में शामिल होने के लिए या किसी चीज के प्रलोभन में फंस कर भी चोरी करता है.
अटैंशन: यदि बच्चों को लगे कि उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है या उन्हें कम आंका जा रहा है तो बच्चे दूसरों को ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भी इस तरह की गलतियां कर बैठते हैं. वे यह नहीं सम झ पाते कि किसी का ध्यान, अटैंशन या प्यार अपनी ओर खींचने के लिए यह युक्ति पूरी तरह गलत है.
लालच: बच्चे ने कोई चीज सामने रखी देखी और उसे देख कर लालच आ गया. ऐसा बहुत बार होता है लेकिन इस लालच में कुछ बच्चे सहीगलत की सम झ रखते हैं और कुछ उस सम झ को खो चोरी कर बैठते हैं.
कूल बनने के चक्कर में: कई बार बच्चे कूल बनने के चक्कर और अपनी शेखी बघारने के लिए भी चोरी जैसी गलती कर बैठते हैं.
अपना अधिकार: बहुत बार बच्चे को लगता है कि जो चीज उसे पसंद है उसे पाने का वह अधिकारी भी है. चाहे उस के लिए उसे कोई गलत रास्ता ही अपनाना पड़े और इसी भूल में वह चोरी जैसी गलती कर बैठता है.
स्कूल और टीचर्स द्वारा उठाए जाने वाले कदम
शांत रहें और एकांत में बात करें: बच्चे से अकेले में बात करें. पूरी क्लास के आगे या मैनेजमैंट के सामने बच्चे को शर्मिंदा करने या फटकारने से बचें क्योंकि इस से बच्चे का व्यवहार और बिगड़ सकता है या शर्मिंदगी में वह कोई गलत कदम उठा खुद को हानि पहुंचा सकता है.
चोर का टैग न लगने दें: यहां टीचर की सब से बड़ी जिम्मेदारी है कि बच्चे पर ‘चोर’ शब्द का टैग न लगने दे. बाकी बच्चों को सम झाए कि यह एक गलती है जिसे माफ किया जा सकता है. उन्हें आपस में दोस्ती निभाने और एकदूसरे का सम्मान करने की सीख दें ताकि क्लास या स्कूल के बच्चे उस बच्चे को चोर कह कर न पुकारें अन्यथा किसी तरह का खराब टैग जैसे चोर ही बच्चे के नाम से जुड़ जाने पर उस का मनोबल, परफौर्मैंस और दोस्ती सब खराब कर देगा. इस तरह का व्यवहार उस के चरित्र और सामाजिक छवि पर भी असर डालेगा.
पेरैंट्स से चर्चा करें: इस प्रकार की घटना होने पर बच्चे के मांबाप को आवश्यक रूप से विचारविमर्श के लिए शामिल करें. उन्हें बच्चे को डांटनेमारने के बजाय बच्चे से एक दोस्त के रूप में बात करने को कहें, बच्चे ने ऐसा क्यों किया इस का पता लगाने के लिए कहें.
सामान वापसी या हरजाना: चोरी किए गए सामान को समय पर लौटाना, माफी मांगना या यदि सामान खराब हो गया हो तो उस का हरजाना अदा करने की सलाह बच्चे और उस के मांबाप से करें.
माफी और दोस्ती: जिस बच्चे का सामान चोरी हुआ है और जिस ने चोरी किया है उन दोनों के बीच किसी भी प्रकार की खटास को पनपने से बचाएं. क्षमा और उदारता की पहल कर दोनों के बीच दोस्ती को बनाए रखें.
मौरल वैल्यूज: यहां बहुत जरूरी है कि स्कूल और टीचर्स क्लास में मौरल वैल्यूज, नियमित रूप से ईमानदारी, सहानुभूति और एकदूसरे के सम्मान को निरंतर सिखाएं और उस की अहमियत सम झाएं.
अगर हम सब बचपन की भूल और गलतियों को हमेशा के लिए एक चोरी का नाम दे देंगे तो बच्चा भी चोर कह कर पुकारा जाएगा.
तब सोचिए फिर उस का भविष्य उज्ज्वल होगा या मलिन? इसलिए जरूरी है कि इस तरह की घटनाओं में टीचर्स, मांबाप और समाज सभी मिल कर दंड नहीं मार्गदर्शन देने का काम करें क्योंकि बच्चा तो नासम झ है,
आप जितना विचारशील नहीं, आप जैसी तर्कशक्ति नहीं रखता और न ही वह अभी सामाजिक ऊंचनीच को जानतासम झता है,
इसलिए क्रोध और खिन्नता के वश में ऐसा कोई शब्द न बोलें और दंड न दें जो बच्चे को आहत कर आप से तो दूर करे ही साथ उस का भविष्य भी खराब कर दे.
याद रखें कि बच्चा वह है, उस की सहीगलत की समझ अभी कच्ची है न कि आप की. –
कुछ इंपौर्टैंट स्टैप्स पेरैंट्स के लिए
दोनों पक्षों की शांति: यहां टीचर्स की माफी और दोस्ती वाली पहल में मांबाप को अपना पूरा साथ देना चाहिए. यहां दोनों बच्चों के मांबाप को शांति रखते हुए परेशानी को दूर करना चाहिए न कि मेरा बच्चा अच्छा तेरा बच्चा चोर जैसी भाषा या आचरण अपनाना चाहिए.
रिश्ते पर ध्यान दें: अपने बच्चे के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान दें. पक्का करें कि उन्हें आप का प्यार और अपनापन महसूस हो, चाहे कुछ भी हो जाए. उन्हें बताएं आप उन से प्यार करते हैं और उन्हें परिवार का एक अहम सदस्य मानते हैं और आप उन के चोरी करने की आदत को गंभीरता से इसलिए ले रहे हैं क्योंकि यह आदत उन की पर्सनैलिटी, उन का भविष्य खराब कर देगी.
खरीखोटी सुनाने और सजा देने से बचें: कड़े शब्द बोलना, बच्चे को एक चोर या बुरा इंसान कहना या उसे सजा देना आप को उस से और दूर कर देगा. वह अपनी चोरी की वजह, अपनी परेशानी आप से कभी सा झा नहीं करेगा और यह बरताव उस को और बिगाड़ देगा या अकेला कर देगा जिस से वह कोई गलत कदम भी उठा सकता है.
कन्फैशन पर फटकार नहीं हौसला दें: जब बच्चा आप से चोरी की वजह बताए या कन्फैशन करे तो उसे फटकारें नहीं बल्कि उसे हौसला दें कि कन्फैशन या अपनी गलती मानने की ईमानदारी दिखाना बहुत अच्छा काम है. उस से कहें कि आप उस के चोरी करने से आहत हैं लेकिन उस के कंफेशन से, भूल को स्वीकार करने की पहल से उस पर विश्वास करना चाहते हैं और उस भूल को सुधारने और फिर आगे न दोहराने में उस की मदद करेंगे.
बच्चे के करीबी की मदद लें: यदि बच्चा अपनी परेशानी आप से नहीं बता रहा या चोरी की बात अथवा वजह को आप से छिपा रहा है तो आप उस व्यक्ति की मदद लें जो बच्चे के बहुत करीब हो, जिस के साथ बच्चे की खास दोस्ती या अपनाना हो, जिस के साथ बच्चा स्वतंत्र रूप से हर बात सा झा करता हो जैसे कोई खास दोस्त, भाई, मामा या दादादादी.
किताबों से जोड़ें: बच्चे ऐसी बहुत सी अच्छी आदतें और रुचियां केवल किताबों के जरीए अपना लेते हैं. इसलिए उन्हें अच्छी किताबें जैसे मौरल वैल्यूज, सैल्फ हैल्प, गुड हैबिट्स आदि पढ़ने के लिए दें और बहुत अच्छा रहेगा कि आप भी इन किताबों को पढ़ने में और इन की सीख को सम झने में उस का साथ दें.
