Romantic Story : दुलहन बनी सविता शादी के मंडप में बैठी थी. शादी को ले कर हर लड़की के मन में जो उमंग व खुशी होती है वैसा कुछ नहीं था उस के मन में. पंडितजी शादी के मंत्र पढ़ रहे थे लेकिन शादी की खुशी के बजाय उस का दिल किसी समुद्र में उठती लहरों की तरह बेतहाशा धड़क रहा था. जबरन अपने आंसुओं को रोकने की बेकार सी कोशिश कर रही थी. उस के अरमान इस तरह कुचल जाएंगे उस ने स्वप्न में भी नहीं सोचा था.
सविता को गुस्सा इस समय न केवल अपनेआप पर आ रहा था बल्कि अपनी बड़ी बहन कविता पर भी आ रहा था. खुद तो अपने प्यार को ले कर इतनी पजैसिव है कि उसे मांबाबूजी की इज्जत का भी खयाल नहीं है कि उन के दिल पर क्या गुजरेगी और मु?ो बलि का बकरा बना कर खुद अपने प्यार के साथ नौ दो ग्यारह हो गई है. बचपन से ही उस की आदत रही है अपनी मनमानी करना लेकिन शादी जैसे महत्त्वपूर्ण मौके पर इस तरह की बचकानी हरकत करना कहां की सम?ादारी है. और तो और मांबाबूजी भी उसे बुराभला कहने के बजाय उसे ही मजबूर कर रहे हैं कविता के लिए तय किए गए रिश्ते से शादी करने को.
जबकि तपन उसे शादी के लिए प्रपोज भी कर चुका है. कहां तो वह तपन के साथ अपने प्यार की पींगें बढ़ा रही थी और दोनों ही इस इंतजार में थे कि कब सविता की बड़ी बहन कविता की शादी संपन्न हो तो वह अपनी शादी की बात मां के कानों में डाले कि वह शादी करेगी तो तपन के साथ.
तपन उस की दूर की रिश्ते की भाभी का भाई था. परिवार में सभी उस से परिचित थे. किसी पारिवारिक शादी में दोनों का मिलना हुआ था. तभी से दोनों एकदूसरे को पसंद करने लगे थे. फोन से एकदूसरे से संपर्क बराबर बना हुआ था. सविता तो बस अपनी बड़ी बहन कविता की शादी होने का इंतजार कर रही थी.
मगर मुहब्बत के ख्वाब कहां पूरे होते हैं, जिंदगी न जाने किसकिस रूप में आ कर परीक्षा लेती है और सपनों का महल धराशाई होने में मिनटों का भी समय नहीं लगता. सिविल इंजीनियर रमाकांत की 2 बेटियां थीं. बड़ी कविता व उस से 1 साल छोटी सविता. दोनों को ही रमाकांत ने उचित शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बड़ी कविता कुछ वाचाल चुलबुले स्वभाव की थी तो छोटी सविता एकदम विपरीत शांत स्वभाव की व अंतरमुखी थी.
युवावस्था में प्रवेश करने पर हर बाप की तरह रमाकांत को उन दोनों की शादी के लिए उचित वर खोजने की चिंता हुई. अपने मित्रों से इस बाबत जिक्र किया तो उन के एक मित्र ने एक उचित वर बताया. आपसी बातचीत के बाद कविता का रिश्ता एक सुयोग्य व नामीगिरामी खानदान के बेटे नरेन के साथ तय कर दिया गया परंतु शादी की तारीख 3 महीने बाद की तय हुई. शादी से पहले कविता 2-3 बार नरेन से मिली. नरेन ने तो उसे अपनी पत्नी के रूप में दिल में बसा लिया था. कविता के चुलबुलेपन और जिंदादिली ने उस का दिल जीत लिया था.
मगर कविता के दिल में तो कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी. वह अपने सहपाठी विरेन से प्यार कर बैठी थी. इस सब की खबर उस ने अपने परिवार वालों से छिपा कर रखी थी. कविता जानती थी उस के रूढि़वादी पिता इस शादी के लिए कभी भी अपनी मंजूरी नहीं देंगे.
जब कविता ने अपना रिश्ता तय होने की बात विरेन को बताई तो विरेन ने पूछा, ‘‘फिर तुम ने क्या सोचा है? क्या हमारा प्यार परवान चढ़ने से पहले ही टूट जाएगा? क्या तुम्हारे परिवार वाले तुम्हारी शादी मु?ा से करने को राजी होंगे?’’
‘‘जानती हूं पापा बहुत रूढि़वादी विचारों के हैं वे कभी इस विजातीय शादी को अपनी मंजूरी नहीं देंगे.
‘‘मैं ने एक प्लान सोचा है. बस सावधानी बरतते हुए उस प्लान को अंजाम देना है. यदि यह प्लान कामयाब हो गया तो हमें एकदूसरे का होने से कोई नहीं रोक पाएगा.’’
‘‘अच्छा आखिर क्या प्लान बनाया है? कुछ मुझे भी तो पता चले कि तुम अपने प्लान के बारे में इतनी श्योर कैसे हो.’’
‘‘मैं हर महीने पार्लर जाती हूं तो जिस दिन मैं घर से पार्लर के लिए निकलूंगी, तुम्हें पहले ही फोन कर दूंगी. पार्लर से मैं मंदिर में जा कर तुम से मिलूंगी और हम मंदिर में शादी कर लेंगे. मैं बालिग हो चुकी हूं सो अपनी जिंदगी का अहम फैसला लेने से मु?ो कोई नहीं रोक सकता.’’
कविता ने अपने घर से भागने के प्लान की बाबत अपनी एक सहेली को
विश्वास में लिया कि इस प्लान में वह मेरी पूरी मदद करेगी. पहले तो उस की सहेली ने कविता को सम?ाने की कोशिश की कि जो तुम करने जा रही हो वह गलत है. यह तो तुम अपने परिवार वालों को धोखा दे रही हो.
‘‘प्यार में सहीगलत कुछ नहीं होता. प्यार तो सिर्फ प्यार होता है. क्या तुम्हें लगता है कि विरेन तुम्हें खुश रख पाएगा, जबकि अभी तक उस के पास कोई नौकरी भी नहीं है और फिर उस ने तुम से घर से कैश व ज्वैलरी लाने को भी कहा है. कहीं वह तेरे पैसे पर ऐश कर के तु?ो धोखा न दे दे.’’
‘‘अरे ऐसा कुछ भी नहीं है. विरेन पर मु?ो बहुत भरोसा है, ऐसीवैसी बातें कर के तू मु?ो डरा क्यों रही है? तू मेरी सहेली है या दुश्मन? तू तो बस मेरे मंगलमय, सुखी जीवन की कामना कर.’’
शायद इसीलिए कहा गया है कि प्यार अंधा होता है. घर में शादी की तैयारियां होने लगीं. मांबाबूजी बहुत खुश थे कि चलो दोनों बेटियों के हाथ एकसाथ ही पीले हो जाएंगे. परंतु होनी को कौन टाल सकता है. शादी से 1 सप्ताह पहले कविता के घर से भाग जाने पर सबकुछ मटियामेट हो गया और ?ोलना पड़ा यह सब विचारी सविता को शादी तो तयशुदा तारीख में ही हुई लेकिन सविता की नरेन के साथ न कि तपन के साथ.
आश्चर्य तो सब को तब हुआ जब कविता ऐन सविता की शादी में फेरे पड़ने के समय अपने पति के साथ आ पहुंची. घर में मेहमानों की उपस्थिति में मांबाबूजी ने भी हंस कर उन दोनों का स्वागत किया लेकिन सविता को तो मन ही मन बहुत दुख हो रहा था अपनी इस जबरदस्ती की शादी पर.
परेशान व बेबस दिल से रमाकांत ने कविता के ससुरजी से बात की. वे लोग खानदानी लोग थे. उस के ससुरजी ने कहा, ‘‘रमाकांतजी जो हुआ सो हो गया हम बरात बिना दुलहन के वापस नहीं ले जाएंगे, आप अपनी छोटी बेटी सविता को दुलहन बना कर मंडप में बैठा दीजिए, शायद कुदरत को यही मंजूर होगा.’’
रमाकांतजी ने अनुनयविनय कर के सविता को शादी के लिए तैयार किया, ‘‘बेटी यह मेरी इज्जत का सवाल है और अब मेरी इज्जत सिर्फ तेरे ही हाथों में है.’’
बुझे मन व टूटे दिल के साथ सविता शादी के मंडप में आ गई. इस तरह उस की शादी
न चाहते हुए भी नरेन के साथ हो गई. सविता के सपनों का महल तो बसने से पहले ही टूट गया.
शादी के बाद शुरू हुई सविता के अनकहे दर्द की कहानी. जब शादी हो कर ससुराल पहुंची तो सास ने मुंहदिखाई में खानदानी कंगन पहनाते हुए कहा, ‘‘वैसे तो ये कंगन कविता बहू के लिए कब से रखे थे लेकिन अब जब तुम ही इस घर में बहू बन कर आ गई हो तो तुम्हीं पहन लो.’’
सविता को लगा जैसे किसी ने पिघला शीशा उस के कानों में डाल दिया हो. इतने बड़े बलिदान का यह कैसा इनाम उसे दिया जा रहा है. उस की आंखों से आंसू छलक आए.
इतना ही नहीं सुहागरात की सेज पर भी यही बात दोहराई गई, उस के पास बैठते ही नरेन ने कहा, ‘‘मैं तो पत्नी के रूप में कविता को ही अपने दिल में बसा चुका था परंतु होनी को कौन टाल सकता है. बाबूजी के कहने व घर की इज्जत की खातिर तुम से शादी करनी पड़ी. मैं पूरी कोशिश करूंगा तुम्हें पत्नी का दर्जा देने का, तुम मु?ो थोड़ा समय दो. हां हमारे घर में तुम्हें किसी चीज की कोई कमी नहीं होगी. लेकिन कविता के लिए जो प्यार था,वह मैं तुम्हें शायद ही दे पाऊं.’’
पलपल सविता को अनकहे दर्द का सामना करना पड़ रहा था. सोचती आखिर इस सब में मेरा क्या कुसूर है? मुझे तो बस बलिदान देना पड़ रहा है.
कदमकदम पर सविता को अनकहे दर्द का सामना करना पड़ रहा था. मन बेचैन था पता नहीं कब तक इस अनकहे दर्द को झेलना पड़ेगा.
समाज की नजरों में वे पतिपत्नी थे साथ रह रहे थे लेकिन नरेन किसी न किसी बात पर कविता के साथ बिताए क्षणों को याद कर के इस का जिक्र सविता के सामने कर ही देते और सविता मन ही मन तड़प कर रह जाती. सविता अच्छी पत्नी होने का भरसक प्रयास करती लेकिन नरेन के दिल में वह स्थान नहीं बना पाई जो एक पत्नी को मिलना चाहिए.
समय अपनी गति से बीत रहा था. आज सविता व विरेन की शादी को पूरा 1 साल हो चुका था. परिवार में उन की शादी की पहली सालगिरह की तैयारियां जोरशोर से हो रही थीं. लेकिन सविता के मन में इसे ले कर न कोई उमंग थी न मन में किसी तरह की खुशी.
सविता की सास ने उसे सारे खानदानी जेवर पहनने को दिए और पार्लर वाली को घर बुला उस का शृंगार करवाया, सविता महंगे आभूषणों व साड़ी में सजीधजी बहुत सुंदर लग रही थी लेकिन चेहरे पर कहीं भी खुशी का नूर नहीं था. वह सिर्फ एक बेजान गुडि़या सी लग रही थी.
नरेन बड़े उत्साह से अपने मित्रों से सविता से परिचय करवा रहे थे, ‘‘मीट माई वाइफ सविता.’’
सभी लोग सविता के रंगरूप की तारीफ कर रहे थे. सविता भी चेहरे पर नकली मुसकान ओढ़ कर सब से मिल रही थी. विदा होने के बाद जब विरेन अपने बैडरूम में आए तो देखा सविता उदास नजरों से खिड़की से चांद को देख रही थी. विरेन ने कमरे का दरवाजा बंद कर के सविता को अपने आगोश में ले लिया और कहा, ‘‘सविता, तुम किस चांद को देख रही हो मेरा चांद तो मेरे आगोश में है.’’
यह सुन कर सविता के चेहरे पर मुसकराहट आ गई.
‘‘सविता मैं तुम्हारा गुनहगार हूं जो मैं अब तक तुम्हें उस बात की सजा देता रहा जो तुम ने किया ही नहीं बल्कि तुम तो तारीफ के काबिल हो जो तुम ने अपने घरपरिवार की इज्जत बचाने के लिए बिना मु?ो जाने मु?ा से शादी करने के लिए अपनेआप को राजी कर लिया. गुनहगार तो मैं हूं तुम्हारा जो इतने दिनों तक तुम्हें दिल से स्वीकार नहीं कर पाया. अब से तुम्हीं मेरी पत्नी व जिंदगी हो. हो सके तो पिछले दिनों के मेरे व्यवहार को माफ कर देना.’’
सविता ने भी अपनेआप को विरेन को समर्पित कर दिया. आज उसे अनकहे दर्द से मुक्ति मिल चुकी थी. सविता की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले.
विरेन ने उस के आंसुओं को पोंछते हुए कहा, ‘‘पगली, आज तो खुश होने का दिन है, मैं तुम्हारा हूं और तुम मेरी हो.
सविता का अनकहे दर्द का सामना करना पड़ रहा था. सोचती आखिर इस सब में मेरा क्या कुसूर है…
