Real Life Story : यह रविवार भी दीप्ति ने ऐसे ही बेकार बीत जाने दिया. रोज तो उस का समय औफिस में काम करतेकरते बीत जाता है. मगर छुट्टी वाले दिन समय कटता ही नहीं है. घर में वह इतनी बोर हो जाती है कि पूछो मत. यहां इस मुंबई शहर में उस का अपना कोई परिवार, रिश्तेदार या दोस्त भी नहीं है, जिस के घर वे थोड़ी देर के लिए जा सके.

कलीग्स अपने घर बुलाते हैं, मगर छुट्टी वाले दिन किसी के घर जाना उसे अच्छा नहीं लगता. उसे लगता है सब के अपनेअपने परिवार और बच्चे हैं. उन्हें भी कहीं घूमने जाना होगा तो क्यों जा कर किसी को बेवजह परेशान करना

दीप्ति ने सोचा कोई मूवी ही देख आती हूं, कुछ टाइम तो पास होगा. मगर फिर उस का मन नहीं हुआ. वह वापस सोने चली गई. परंतु नींद कहां से आने वाली थी क्योंकि पूरा दिन तो वह सोती रही. टैब खोल कर कुछ देखने की कोशिश की, मगर उस में भी मन नहीं लगा. अब अकेले के लिए क्या ही खाना बनाए इसलिए सोचा बाहर से कुछ और्डर कर के मंगवा लेती हूं.

दीप्ति ने खाना और्डर करने के लिए फोन उठाया ही था कि उस की मां रेनू का

फोन आ गया. ‘अब माताजी भाषण देंगी’ खुद

में बुदबुदाते हुए दीप्ति ने अनमने ढंग से फोन

उठा लिया, ‘‘बोलो मम्मी,’’ थकी सी आवाज में दीप्ति बोली.

‘‘कहां थी इतनी देर से फोन क्यों नहीं उठा रही थी’’ उधर से रेनू बोली.

‘‘बाथरूम में थी मां, बोलो किसलिए फोन किया’’

‘‘गई थी उस लड़के से मिलने’’

‘‘लड़का’’ दीप्ति हंसी, ‘‘मौम, वह लड़का नहीं 37 साल का मर्द है.’’

‘‘मैं जो पूछ रही हूं तुम उस का जवाब दो.’’

‘‘नहीं गई थी क्योंकि मुझे कोई शादीवादी नहीं करनी मां.’’

‘‘शादी नहीं करेगी अरे, कैसी पागलों सी बातें कर रही है तू तुम्हारी चिंता में क्या मैं मर जाऊं’’

‘‘किस ने कहा आप को मेरी चिंता करने के लिए जब देखो, एक ही रट लगाए रहती हो, शादी कर लो, शादी कर लो. अरे, कितनी बार कहूं कि मुो नहीं करनी शादी,’’ दीप्ति एकदम झूंझला उठी.

‘‘2 महीने बाद तू 33 की हो जाएगी. फिर शादी के लिए अच्छा लड़का मिलना भी मुश्किल हो जाएगा, समझती क्यों नहीं.’’

‘‘फिर वही बात. अरे वह आदमी मुझ से

4 साल बड़ा है मां. उस में भी उस की पहली शादी टूट चुकी है, पता नहीं किस कारण से. क्या तुम यही चाहती हो कि मैं एक तलाकशुदा मर्द से शादी कर लूं’’

‘‘हां, तो इस में क्या हो गया और

4-5 साल बड़ा कोई बड़ा नहीं होता. तुम्हारे पापा भी मुझ से 12 साल बड़े थे तो क्या हो गया’’

‘‘मम्मी याद है आप को, इस से पहले जिस लड़के से मेरी शादी की बात चल रही थी, उन्होंने यह कह कर रिश्ता ठुकरा दिया था कि लड़की लड़के से 2 महीने बड़ी है, इसलिए यह शादी

नहीं हो सकती मतलब की लड़का लड़की से 4-5 साल बड़ा हो तो कोई बात नहीं है लेकिन लड़की अगर लड़के से 1-2 महीने भी बड़ी हो तो ऐज डिफरैंस ज्यादा लगने लगता है. यह कैसा दोगला समाज है मां’’ एक गहरी सांस ले कर दीप्ति फिर बोली, ‘‘अच्छा बताओ, अगर मैं तलाकशुदा होती तो क्या वह मुझ से शादी करता दसियों सवाल नहीं पूछता कि मेरा तलाक क्यों हुआ क्या सारे नियमकानून औरतों के लिए ही बने हैं, मर्दों के लिए कुछ भी नहीं’’

‘‘तू ज्यादा फिलौसपी मत झड़. मेरी बात सुन…’’

रेनू आगे कुछ कहती, उस से पहले ही दीप्ति ने यह बोल कर फोन रख दिया कि उसे सुबह जल्दी औफिस जाना है, इसलिए वह सोने जा रही है.

दीप्ति अपने व्याकुल मन को किसी तरह बहलाने की कोशिश कर रही थी मगर रेनू ने उस के मन में अजीब सी उथलपुथल मचा दी. वैसे, रेनू भी अपनी जगह गलत नहीं है. एक मां होने के नाते वह तो यही चाहेगी कि उस की बेटी का घर बस जाए. लेकिन दीप्ति कैसे कहे अपनी मां से कि उस के मन में अब भी वही लड़का बसा है जिसे वह दिलोजान से प्यार करती थी. प्यार तो वह लड़का भी उस से उतना ही करता था और दोनों ने शादी के सपने भी संजोए थे मगर अचानक वह लड़का शादी से मुकर गया और दीप्ति के सारे सपने चकनाचूर हो गए.

छत को एकटक निहारते हुए दीप्ति अपने अतीत में झंकने लगी…

दीप्ति पढ़ने में शुरू से होशियार थी. 12वीं में 98% ला कर उस ने पूरे स्कूल में टौप किया था. फिर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वह बैंगलूरु चली गई. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंगलूरु के ‘आईआईएम बैंगलुरु’ से एमबीए (पीजीपी) की पढ़ाई पूरी होते ही उस का कैंपस सिलैक्शन हो गया. वह कंपनी काफी अच्छी थी, पैकेज भी बढि़या दे रही थी मगर वहां उस से 12-14 घंटा काम लिया जाता था. इसलिए उस कंपनी में 2 साल जौब करने के बाद दीप्ति ने फिर दूसरी कंपनी पकड़ ली.

उस कंपनी में ईमानदारी और कड़ी मेहनत की वजह से दीप्ति के ऊपर प्रमोशन और

पैसा दोनों बरस रहा था. इधर दीप्ति अपने काम में मग्न थी और उधर रेनू को अपनी बेटी की शादी की चिंता सताने लगी थी. उस की शादी के लिए रिश्ते तो आ रहे थे मगर कहीं घर अच्छा तो वर नहीं और कहीं वर अच्छा तो घर नहीं के चलते दीप्ति ने अपने 30 वसंत पार कर लिए.

रेनू की एक दूर की रिश्तेदार ने दीप्ति के लिए फिर एक अच्छा लड़का सुझया. लड़का मेहुल एक बड़ी कंपनी में जौब कर रहा था और परिवार भी काफी संपन्न था. मेहुल परिवार में अकेला बेटा था. कोई भाईबहन नहीं था उस का. वह देखने में काफी आकर्षक था. दीप्ति भी कम सुंदर नहीं थी. उस का रंग हलकी धूप जैसा सुनहरा, तीखे नैननक्श, कंधों से कमर तक लहराते रेशमी बाल, जिन्हें वह कभी खुला रखती तो कभी चोटी का आकार दे देती थी.

मेहुल ने दीप्ति को देखते ही पसंद कर लिया. इधर दीप्ति की मुसकराहट बता रही थी कि उसे भी मेहुल पसंद है. दीप्ति मेहुल को अपना कमरा दिखाने ले गई जहां दोनों के बीच बहुत सारी बातें हुईं. दोनों ने एकदूसरे को अपनी पसंदनापसंद के बारे में बताया. दोनों की रजामंदी के बाद सगाई और शादी की तारीख पक्की हो गई.

‘एक दिन कंपनी के एचआर विभाग ने दीप्ति के हाथ में लिखित इंटरनैशनल असाइनमैंट लैटर यह कह कर पकड़ा दिया कि कंपनी उसे 3 साल के लिए लंदन भेज रही है. यह सुन कर दीप्ति खुशी के मारे उछल पड़ी. उसे तो लगा जैसे वह कोई सपना देख रही है. हां, विदेश जाना उस का सपना ही तो था, मगर उस के सपने इतनी जल्दी पूरे हो जाएंगे, नहीं सोचा था उस ने. वह उस लैटर को बड़े गौर से देख रही थी कि उस में क्याक्या लिखा है.’

‘‘दीप्ति, अब तो हमें बड़ी वाली पार्टी चाहिए भई,’’ जब उस के कलीग्स ने एक सुर में कहा तो जैसे वह होश में आई. उस ने तुरंत अपने घर में फोन कर यह खुशखबरी सब को दी.

दीप्ति का इस कंपनी में 3 साल का अनुभव था, ऊपर से उस का ट्रैक रिकौर्ड और पिछले प्रोजैक्ट्स की रेटिंग, बाकी कर्मचारियों से बेहतर थी. इसलिए कंपनी ने विदेश भेजने के लिए केवल दीप्ति को चुना. मगर दीप्ति की खुशियों पर तब पानी फिर गया जब मेहुल ने उस से कहा कि वह लंदन नहीं जा सकती.

‘‘नहीं जा सकती. पर क्यों नहीं जा सकती’’

‘‘क्योंकि मुो नहीं पसंद,’’ मेहुल बोला, ‘‘अरे मुो तो नौकरी वाली लड़की भी नहीं चाहिए थी, मगर तुम्हारी मां ने कहा कि शादी के बाद तुम जौब छोड़ दोगी, इसलिए मैं इस शादी के लिए तैयार हुआ. अरे भई, औरतों का काम है बच्चे पैदा करना और घर संभालना. मगर पता नहीं आजकल की लड़कियों को यह नौकरी करने का कौन सा भूत सवार हो गया है.’’

मेहुल बोले जा रहा था और दीप्ति अचंभित सी उसे देखे जा रही थी. उसे तो समझ ही नहीं आया कि उस ने इस इंसान से शादी के लिए ‘हां’ कैसे कह दी.

मेहुल की बातों से दीप्ति का मन ऐसा खट्टा हुआ कि उस ने उसी वक्त फैसला ले लिया कि चाहे जो हो, वह ऐसे इंसान से शादी हरगिज नहीं करेगी, जिस की सोच इतनी छोटी हो और जो औरतों के गुलाम बना कर रखना चाहता हो. गुस्सा तो उसे अपनी मां पर भी आ रहा था कि उस ने भी अपनी बेटी को नहीं समझ.

खैर, अब जितनी जल्दी हो सके दीप्ति यहां से लंदन चली जाना चाहती थी. रेनू, बेटी के सामने हाथ जोड़ती रही, पैर पड़ती रही कि वह विदेश जाने का फैसला त्याग दे और इस लड़के से शादी कर ले क्योंकि फिर इतना अच्छा लड़का और घर नहीं मिलेगा उसे. लेकिन दीप्ति ने अपनी मां की एक नहीं सुनी और 3 साल के लिए लंदन चली गई.

दीप्ति भारत से लंदन जौब करने आई थी. अपने सपनों के पूरे होने की खुशी उस के चेहरे पर साफ झलक रही थी. अच्छाखासा पैकेज मिलने के अलावा, लंदन में उसे रहने के लिए कंपनी की तरफ से घर भी मिला था. सबकुछ ठीक था. मगर फिर भी उस का मन उदास था क्योंकि यहां कोई ऐसा नहीं था जिसे वह अपना कह सके, किसी से खुल कर हंसबोल सके और अपने दिल की बात कह सके.

लंदन की ठंडी शाम. बाहर बारिश हो रही है और दीप्ति अपने कैबिन में बैठी लैपटौप पर काम कर रही है कि तभी एक लड़का उस के करीब आ कर मुसकराते हुए बोला, ‘‘तुम इंडियन हो’’

‘‘हां,’’ दीप्ति ने कहा.

‘‘तुम्हारी आंखों में कुछ अपना सा है.’’

उस की बात पर दीप्ति हंसते हुए बोली, ‘‘और आप की बातें कुछ ज्यादा ही फिल्मी हैं,’’ और फिर दोनों हंस पड़े. उस लड़के ने अपना नाम एलेक्स बताया तो दीप्ति ने भी अपना परिचय दिया.

दीप्ति ने गौर से देखा, एलेक्स एकदम ऐथलैटिक लुक वाला लड़का था.

गोरा रंग, हरी आंखें, सुनहरे बाल और हलकी सी ट्रिम की हुई दाढ़ी. उस का हेयरस्टाइल भी बेहद सलीके से संवरा था. उस ने बेहतरीन फिटिंग वाले कपड़े पहन रखे थे और साथ में क्लासिक ट्रेंच कोट उस के पूरे व्यक्तित्व में चार चांद लगा रहा था.

‘‘हैलो व्हाट हैपन क्या सोचने लग गई’’ जब एलेक्स ने उस की आंखों के सामने चुटकी बजाते हुए पूछा तो दीप्ति सकपका कर अपने बाल ठीक करने लगी. एलेक्स उसे कई दिनों से औब्जर्व कर रहा था. उस के बात करने और चलने में गजब का आत्मविश्वास था. किसी से बात करते वक्त न तो उस की आंखों में कोई िझक होती और न कोई संकोच दिखता था. बात करते समय उस के हाथों की मूवमैंट और चेहरे के भाव बेहद सलीके के होते. उस का पहनावा भी उस के पद के गरिमा को बयां करता. शायद एलेक्स को दीप्ति से प्यार हो गया था. तभी तो वह दीप्ति से बात करने और उस के करीब जाने का बहाना ढूंढ़ता था. लेकिन दीप्ति औफिस में ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करती थी. बस अपने काम से मतलब रखती और समय से अपने घर चली जाती.

‘‘तुम इतनी रिजर्व क्यों रहती हो डीप्टी सब से बात क्यों नहीं करती’’ उस दिन उस की डैस्क पर अपना कौफी का मग रखते हुए एलेक्स बोला तो दीप्ति की हंसी छूट गई.

‘‘डीप्टी नहीं, दीप्ति नाम है मेरा.’’

‘‘ओह, सौरी. वह मेरा हिंडी उतना अच्छा नहीं है,’’ अपने बाल खुजाते हुए एलेक्स बोला तो दीप्ति को फिर हंसी आ गई क्योंकि उस ने हिंदी की जगह ‘हिंडी’ बोला. अब अकसर दोनों में बातें होने लगीं. धीरेधीरे मुलाकातें बढ़ने लगीं.

जब कभी समय मिलता दोनों कभी कौफी पर तो कभी लंबी ड्राइव पर निकल जाते. रात में घंटों दोनों फोन पर बातें करते. एलेक्स दीप्ति का बहुत खयाल रखता. वह उस के लिए भारतीय खाना बनाना भी सीखने लगा. दीप्ति की वजह से एलेक्स की हिंदी में सुधार होने लगा.

एक शाम टेम्स नदी के किनारे बैठे एलेक्स ने दीप्ति का हाथ पकड़ते हुए कहा,

‘‘दीप्ति, मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में हमेशा रखना चाहता हूं. क्या तुम मेरी हमसफर बनोगी’’

एलेक्स की बातें सुन कर दीप्ति ने उस की आंखों में देखा और ‘हां’ कह कर उस के कंधे पर झक गई. आज पहली बार लंदन में रहते हुए किसी को उस ने अपना समझ था. दोनों के बीच सबकुछ बढि़या चल रहा था. लेकिन फिर पता नहीं क्यों एलेक्स का व्यवहार दीप्ति के प्रति बदलने लगा. उस के फोन कम आने लगे. मुलाकातें कम हो गईं. कुछ बोलने पर 10 बहाने बनाने लगा वे.

दीप्ति को लगा काम का प्रैशर या कोई पारिवारिक समस्या होगी, इसलिए वह उस से बात नहीं कर पाता है या मिलने नहीं आ पाता है. इसलिए उस दिन वह खुद ही उस से मिलने चली गई. मगर एलेक्स के बैडरूम में किसी और लड़की को उस की बांहों में देख कर दीप्ति के होश उड़ गए.

‘‘एलेक्स… यह लड़की कौन है और यहां तुम्हारे बैडरूम में क्या कर रही है’’

मगर उस ने कोई जबाव नहीं दिया और उठ कर कपड़े पहनने लगा.

‘‘बोलो एलेक्स, मैं कुछ पूछ रही हूं’’ दीप्ति ने एलेक्स को झकझोड़ते हुए कहा. उसे हैरानी हो रही थी कि जो एलेक्स उस के सिवा किसी लड़की की तरफ देखता भी नहीं था, आज कैसे किसी और लड़की को अपनी बांहों में समेटे हुए है.

‘‘यह लड़की मेरी फेओंसी है, मंगेतर, समझती हो जल्दी हम शादी करने वाले हैं,’’ कह कर एलेक्स ने उस लड़की को चूम लिया.

‘‘शादी तो फिर तुम ने मुो इतने सपने क्यों दिखाए क्यों चीट किया मुझ से’’

‘‘कोई चीट नहीं किया और न ही मैं ने कभी तुम से शादी का वादा किया बल्कि तुम ही मेरे गले पड़ी थी. तुम इंडियंस लोग होते ही ‘इमोशनल फूल’ हो,’’ बोल कर वह व्यंग्य से हंस पड़ा.

‘‘मैं, मैं तुम्हारे गले पड़ी थी तुम यह कहना चाहते हो कि तुम्हें मुझ से कोई प्यार नहीं था और इतनी रातें जो हम ने साथ गुजारीं वे सब बस एक नाटक था तुम्हारे लिए क्या मैं तुम्हारी जिंदगी से इतनी आसानी से खत्म हो गई’’

मगर उस ने दीप्ति की बातों का कोई जवाब नहीं दिया बल्कि उसे अपने घर से

निकल जाने को कहा.

दीप्ति घर आ कर बिस्तर पर पड़ गई. उस के आंसू रुक नहीं रहे थे. एलेक्स की कहीं बातें उस के कानों में गूंज रही थी. ‘मैं ने तुम से शादी का कोई वादा नहीं किया था बल्कि तुम मेरे गले पड़ी थी. इमोशनल फूल’ दीप्ति चीख पड़ी और अपने दोनों कान बंद कर लिए.

आज दीप्ति को अपनी मां की कही बातें याद आने लगीं. मां ने कहा था कि बेटा, वहां परदेश में पैसा तो बहुत होगा तुम्हारे पास, पर कोई अपना कहने वाला नहीं होगा. दीप्ति ने उसी वक्त अपनी मां को फोन लगाया. उधर से रेनू ने ‘‘हैलो’’ बोला, पर उस के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं था, सिवा आंसुओं के.

यह सोच कर दीप्ति के आंसू बहे जा रहे थे कि जिस पर उस ने अपना सबकुछ वार दिया, उस ने एक पल में झटक कर उसे अपनेआप से अलग कर दिया. लंदन कभी उस के लिए सपनों की दुनिया थी, आज उसी शहर में मिले धोखे के बाद उसे घुटन सी होने लगी थी. पूरी रात दीप्ति ठीक से सो नहीं पाई. सुबह एक फैसले के साथ औफिस के लिए निकल गई. अपने एचआर के पास जा कर कहा कि अब वह यह नौकरी नहीं कर सकती. उसे वापस इंडिया जाना है. एचआर ने उसे समझया है कि उस का असाइनमैंट अभी पूरा नहीं हुआ है और उसे रैजिगनेशन पौलिसी तथा नोटिस पीरियड को पूरा करना होगा.

‘‘मुो पता है सर, मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं. मैं कंपनी के सारे नियम पूरे करूंगी. लेकिन मैं यहां एक दिन भी और नहीं रहना चाहती. प्लीज, मेरी बात समझने की कोशिश कीजिए.

‘‘ओके,’’ एचआर ने कहा.

दीप्ति ने रिजाइन कर दिया है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कुछ हफ्तों के बाद भारत लौट गई.

तभी फोन की घंटी से वह वर्तमान में लौटी. मौम का फोन था. फिर वही बातें, उस लड़के से मिल लो. अच्छा लड़का है. लेकिन दीप्ति अब किसी बहस में नहीं पड़ना चाहती, इसलिए ‘ठीक है मां’ कह कर उस ने फोन रख दिया. एक गहरी सांस लेते हुए वह किचन में जा कर अपने लिए कौफी बना लाई. अभी उस ने कौफी के मग को मुंह से लगाया ही था कि फिर उस का फोन बजा. उसे लगा है शायद फिर रेनू का फोन होगा. मगर यह किसी अनजान नंबर से फोन आया था.

‘यह किस का नंबर है’ वह खुद से बोली, फिर हुई फोन उठा लिया. वह हैलो बोलती उस से पहले ही उधर से आवाज आई, ‘‘दीप्ति, अपने एलेक्स को बचा लो.’’

यह दीप्ति और एलेक्स के एक दोस्त जेम्स की आवाज थी जो उसी कंपनी में काम करता था और दोनों के प्यार का साक्षी था. उस ने बताया कि एलेक्स ने जानबूझ कर उस के मन में अपने लिए नफरत पैदा की क्योंकि उसे एक गंभीर बीमारी हो गई और वह नहीं चाहता था कि दीप्ति उस के साथ स्ट्रगल करे और उस की जिंदगी बरबाद हो जाए. जेम्स ने कहा कि वह एक बार आ कर एलेक्स से मिल ले ताकि वह सुकून से मर तो पाए.

जेम्स की बातें सुन कर दीप्ति के हाथ से कौफी का मग नीचे गिर पड़ा और वह बिलख कर रोने लगी.

‘तो क्या एलेक्स ने मुो कोई धोखा नहीं दिया बल्कि वह मेरी जिंदगी बरबाद होने से बचाना चाहता था उस ने इसलिए मेरे मन में अपने लिए नफरत पैदा की ताकि मैं उस की जिंदगी से निकल जाऊं’

टेबल पर रखी एलेक्स की तसवीर को उठा कर उस ने उसे चूम लिया और एक फिर फैसला किया कि वह लंदन, 7 समंदर पार अपने प्यार के पास जाएगी.

अस्पताल में एलेक्स ने जब दीप्ति को अपने सामने खड़ा देखा तो वह रो पड़ा है और उस ने कहा कि वह यहां से चली

जाए क्योंकि उस की जिंदगी बहुत छोटी है.

‘‘मुो जिंदगी की लंबाई नहीं चाहिए एलेक्स, मुो तुम्हारा साथ चाहिए,’’ कह कर दीप्ति उस के सीने से लग गई. दोनों काफी देर तक एकदूसरे के गले लग रहे. लेकिन यह खुशी के आंसू हो.

बाहर बारिश का नजारा बहुत सुहाना था. अस्पताल के इस छोटे से कमरे में दोनों की आंखों में उम्मीद की एक नई सुबह उतर चुकी थी. कभीकभी सच्चा प्यार जिंदगी की सारी मुश्किलें खत्म नहीं करता लेकिन मुश्किलों से लड़ने की वजह जरूर दे देता है. दीप्ति को उस समय भविष्य की चिंता नहीं थी. प्रेम कोई कंप्यूटर प्रोग्राम नहीं है जो किसी कनकफ्लूजन पर पहुंचे. प्रेम एक एहसास है, आज का, अब का. दीप्ति इसी एहसास में एलेक्स के भूरे वालों में अपना मुंह छिपाए न जाने कितनी देर उस के साथ लेटी रही.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...