Family Story : शक की मार तब और भी पीड़ादायक बन जाती है जब वक्त भी उसी पर गहरी चोट करता है. आज उसी चोट की चपेट में सीमा अपनी टूटी गृहस्थी, बूढ़े मांबाप पर 2 बच्चियों का बोझ और उन बच्चियों का नीरस बचपन देख रही है. वहीं सीमा की मां अपनी बेटी को एक गलती के चलते पति से दूर अकेले मौत से लड़ते देख रही है और आरुषि अस्पताल में बैठी अपनी मां को मौत के करीब जाते, अपने बचपन को आंसुओं में बहता देख रही है.
कविता के अपने पति पंकज से अफेयर का पता लगते ही सीमा ने पंकज से तलाक तो ले लिया लेकिन उस के बिना भी जीवन आसान न था. उसे दिनभर तो यही खयाल आता कि आखिर पंकज इतने सालों के प्यार, एक लंबी शादी और 2 बेटियों के बाद बेवफाई क्यों कर गया? मगर उसे इस बात की तसल्ली भी रहती थी कि उस की दोनों बच्चियां आरुषि 15 साल और आर्या 9 साल की उस के पास हैं.
धीरेधीरे वे तीनों पंकज को भुला कर अपनी जिंदगी में आगे निकल जाएंगे. आरुषि ने किसी तरह खुद को सम?ा लिया था लेकिन आर्या के लिए पेरैंट्स का तलाक और उस के बाद रिश्तों के अलगाव और पापा से दूर रहना नहीं सहा जाता था. वह सीमा से बहुत झगड़ती, बहुत रोती. कई बार गुस्से में सीमा उसे जोर से फटकार देती. तब आरुषि ही किसी तरह आर्या को संभालती.
1 महीना गुजरा फिर 2 और फिर 5 महीने. आगे गुजरते महीनों के बीच अब सीमा अपने खयालों और जिंदगी की रफ्तार पर पकड़ बना चुकी थी. अपने औफिस, घर और दोनों बच्चियों की देखभाल वह अकेले एक ठीकठाक तालमेल के साथ कर रही थी. पंकज से दूर होने पर पैसों की इतनी तंगी तो नहीं हुई क्योंकि बच्चियों का खर्चा अभी भी पंकज दे रहा था और उन से मिला भी करता था.
अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने के लिए पंकज ने भी अपना ट्रांसफर दूसरे शहर करा लिया था. अब बच्चों से वह वीडियो काल पर ही बात करता या कभी किसी वीकैंड में आ कर मिल जाता. धीरेधीरे सीमा और पंकज के तलाक को 1 साल हो गया. इस पिछले 1 साल के कुछ शुरुआती दिनों में पंकज ने सीमा से फिर से एकसाथ होने की बात 1-2 बार कही भी. लेकिन सीमा ने उसे बेइज्जत कर दिया. अब जब 1 साल बाद उसे पंकज की दूसरी शादी की बात पता चली तो उसे यकीन नहीं हुआ. दरअसल, उसे हैरानी दूसरी शादी से नहीं बल्कि लड़की के नाम से थी. पंकज की दूसरी बीवी का नाम कविता नहीं नेहा था.
यह जान कर सीमा ने बिना देर लगाए पंकज को फोन किया, ‘‘तुम्हारी नई बीवी का नाम नेहा कैसे है? तुम तो कविता के साथ थे न? तो यह नेहा कहां से आई?’’
‘‘नेहा मेरी मां की पसंद है और अब मेरी बीवी. और हां मैं कभी भी कविता के साथ नहीं था. यह मैं ने तुम्हें हजार बार बताया था लेकिन तुम ने कभी विश्वास ही नहीं किया. वह तो अच्छा हुआ कि कविता का बौयफ्रैंड तुम्हारी तरह शकी नहीं था नहीं तो उस का घर बसने से पहले उजड़ जाता.’’
‘‘तुम झूठ बोल रहे हो… कविता का कोई और बौयफ्रैंड नहीं है.’’
‘‘देखो मुझे तुम से कोई बहस नहीं करनी. हमारा तलाक हो चुका तो अब मैं तुम्हारे शक की सफाई देने के लिए नहीं बंधा हूं. मुझे और मेरी बीवी नेहा को चैन से जीने दो. काश, उस वक्त अपनी मांबाप की बात मान तुम से शादी नहीं की होती तो आज मेरी बेटियां मुझ से दूर नहीं होतीं और न मुझ पर ऐसे गंदे आरोप लगते.’’
पंकज के फोन रखते ही सीमा की पूरी जिंदगी फिर से उलटपुलट हो गई. उसे खुद पर गुस्सा आने लगा कि कैसे एक बेबुनियाद शक के चलते उस ने अपने घर और प्यार में आग लगा ली. अपनी जिंदगी तो खराब की ही अपनी बेटियों को भी उन के बाप के प्यार से दूर कर दिया.
सीमा की आत्मग्लानि उसे अंदर ही अंदर खाए जा रही थी. उस का दिन तो रोजमर्रा के कामों में कट जाता लेकिन रातें उसे सोने नहीं देतीं. बारबार उस के मन में बेचैनी पैदा करतीं और एक दिन उस की बेचैनी इतनी बढ़ गई कि एक दिन औफिस में बेहोश हो गई. डाक्टर ने कहा कि बहुत कमजोरी और न सोने की वजह से यह परेशानी हुई है.
डाक्टर की राय पर सीमा ने कुछ दिन घर में आराम किया, ताकत की दवाइयां लीं और खुद को सम?ाया कि जो हो गया सो हो गया. अब उसे सिर्फ अपनी सेहत पर ध्यान देना है ताकि उस की बेटियों को अब कोई परेशानी न हो. कुछ दिन के आराम के बाद सीमा को अच्छा लगा और वह फिर से औफिस जाने लगी.
मगर एक दिन अचानक सीमा को औफिस में खून की उलटी हुई और वह घबरा कर बेहोश हो गई. जब आंख खुली तो हौस्पिटल में थी. डाक्टर ने कहा वह कमजोर है और पूरी जांच के लिए कुछ दिन हौस्पिटल में ही रुक जाए. सीमा को बेटियों की चिंता हुई तो उस ने अपनी एक सहेली को फोन किया कि आज रात बच्चियों को अपने साथ रख ले. सुबह तक उन की नानी आ जाएगी. अपनी मां को सीमा ने फोन किया तो वह उसी रात की ट्रेन से आने को चल भी दी.
जांच की रिपोर्ट ने सीमा के पैरों तले का जमीन खिसका दी जब डाक्टर ने उस से कहा कि कैंसर की लास्ट स्टेज है और ज्यादा से ज्यादा 1 साल ही उस के पास है.सीमा को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे.
जब पंकज को सीमा के कैंसर का पता चला तो अगले ही दिन हौस्पिटल पहुंच गया और सीमा की मां को बच्चों के पास भेज खुद सीमा के साथ रहा. पंकज ने शो नहीं किया लेकिन वह अंदर ही अंदर टूट रहा था. उसे अपनी दूसरी शादी पर बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. उसे लग रहा था कि कहीं उस की दूसरी शादी के स्ट्रैस से तो नहीं यह बीमारी सीमा को हो गई थी.
जब पंकज ने अपना दुख सीमा के सामने रखा तो उस ने कहा, ‘‘भला तुम्हारी गलती कैसे? शक तो मेरे अपने मन में था न. अगर तुम भी यों टूट जाओगे तो हमारी बेटियों को कौन देखेगा?’’
पंकज अपने आंसू पोछ सीमा की ओर देखने लगा. सीमा ने आगे कहा, ‘‘मैं तुम्हारी नई गृहस्थी में कलेश पैदा नहीं करना चाहती. इसलिए मैं ने मां से कहा कि वह फाइनल ऐग्जाम के बाद दोनों बच्चियों को अपने साथ ले जाएं, तब तक मैं भी इस दुनिया से चली जाऊंगी. मगर मेरे जाने के बाद उन्हें मिलने जाते रहना, उन की पढ़ाई का खर्चा बांट लेना. मुझे पता है मेरे पापा बच्चियों को कोई कमी नहीं आने देंगे लेकिन अब उन की उम्र हो चली है और पैंशन ही एकमात्र सहारा है. जिस उम्र में उन्हें आराम करना चाहिए मैं उन्हें जिम्मेदारियां देने जा रही हूं.’’
पंकज सीमा का हाथ पकड़ बोला, ‘‘तुम चिंता मत करो. मैं अच्छा बाप हूं और आगे भी उन का ध्यान रखूंगा. मैं नेहा से बात करूंगा बच्चियों को अपने साथ रखने की…’’
सीमा ने उस की बात को काटते कहा, ‘‘नहीं. कोई औरत अपनी सौतन के बच्चे खुशीखुशी नहीं पालती. मैं ने अपनी बसीबसाई गृहस्थी तो एक शक में ?ालस दी, अब मैं नेहा की नई गृहस्थी में माचिस का काम नहीं कर सकती.’’
2 दिन सीमा हौस्पिटल में रही और जब घर लौटी तो आरुषि उस से लिपटलिपट कर रोई. आरुषि ने अपनी सिसकती आवाज में कहा, ‘‘मैं आप का बहुत खयाल रखूंगी. कहीं जाने नहीं दूंगी.’’
सीमा ने पंकज से नाराज हो कहा, ‘‘तुम ने क्यों बताया?’’
पंकज ने कहा, ‘‘यह बात छिपाने वाली तो रही नहीं. अच्छा होगा सब पहले से खुद को तैयार कर लें. आरुषि सम?ादार है हमारे साथ वह भी हिम्मत कर लेगी.’’
पंकज और 2 दिन सीमा के घर ही रुका रहा. मगर फिर नेहा के बारबार फोन करने पर उसे जाना पड़ा. उधर कानपुर से सीमा के पिता ने उस के पास दिल्ली आना चाहा तो एक हादसे में उन की टांग टूट गई. अब वे खुद ही बिस्तर पकड़ चुके थे. तो अब सीमा की सारी जिम्मेदारी एक तरह से आरुषि पर आ गई थी.
पिछले 4 दिनों से आरुषि स्कूल भी नहीं गई थी सिर्फ सीमा की देखभाल करती. उस की दवाई, खानापीना, डाक्टर के पास ले जाना अब सब आरुषि के ऊपर था. नानी की उम्र हो चली थी फिर भी घर के काम, खाना बनाना, आर्या को देखना धीरेधीरे कर लेती थी.
इसी बीच सीमा की बहन भी कुछ दिन रहने के लिए आई तो सीमा ने आरुषि से
कहा, ‘‘अब स्कूल जाओ. बहुत सारा होमवर्क पैंडिंग होगा. अभी मैं ठीक हूं.’’
आरुषि ने जैसे ही हामी भरी कि घर की घंटी बजी. दरवाजा खोला तो आरुषि का बैस्ट फ्रैंड समर अपनी मां के साथ आया. सब लिविंगरूम में बैठ गए.
समर की मां ने कहा, ‘‘क्या हुआ सीमा? आरुषि ने फोन पर समर को बताया कि तुम बीमार हो. हम ने सोचा एक बार मिल लेते तुम से. पता तो चले आखिर क्या हुआ.’’
सीमा कुछ कहती उस से पहले ही आरुषि अपने कमरे में चली गई. सीमा की हिचक देख उस की बहन ने ही सारी बात उन्हें बता दी. कमरे में कुछ देर के लिए खामोशी छा गई. फिर कुछ बोले बिना ही समर आरुषि के कमरे में चला गया. समर को देख आरुषि का रोना नहीं रुका और वह बहुत रोई.
इधर समर की मां भी क्या बोले क्या नहीं उसे समझ नहीं आ रहा था कि सीमा की बहन ने कहा, ‘‘हम सिवा एकदूसरे का साथ देने के. कुछ नहीं कर सकते.’’
इस पर समर की मां बोली, ‘‘हां ठीक कहा. सीमा तुम अपना खयाल रखो और हिम्मत रखना. कुछ भी जरूरत हो बताना. आरुषि और आर्या की चिंता मत करना. मैं समर से कहूंगी अब स्कूल में दोनों का ध्यान रखे. मैं भी यहां और स्कूल आतीजाती रहूंगी. समर अब आरुषि का होमवर्क भी जल्दी करा देगा.’’
अगले दिन से आरुषि ने स्कूल जाना शुरू कर दिया. समर की मां ने स्कूल जा कर टीचर्स को सीमा की खबर दे दी. सभी टीचर्स ने आरुषि को हिम्मत दी और कहा कि पढ़ाई में जो भी ऐक्स्ट्रा हैल्प चाहिए हो उन से बेझिझक कहे. आरुषि के दोस्तों ने भी मिल कर उस का सारा पैंडिंग होमवर्क कर दिया.
सीमा की बहन सीमा का खयाल तो रखती लेकिन अपने देशी काढ़े पिला कर उसे परेशान भी करती. मौसी के काढ़े पर आरुषि ने नाराजगी दिखाई और कहा कि वह डाक्टर से उस की शिकायत करेगी. तब मौसी ने अपने ऐक्सपैरिमैंट बंद किए. फिर कुछ हफ्ते बाद मौसी भी अपनी गृहस्थी में लौट गई और सीमा की सारी देखरेख आरुषि पर आ गई.
समर भी अब हर संडे आरुषि के घर आने लगा. दोनों साथ में पढ़ते, औनलाइन क्लास अटैंड करते और आर्या के साथ खेलते. समर का घर आना सीमा को तसल्ली देता कि इन हालात में आरुषि का साथ देने वाला, उस के साथ हंसने वाला कोई है. लेकिन नानी को समर का आना पसंद नहीं था. वह कुछ न कुछ टोंट मारती रहती, ‘‘इस की मां को भी कोई परवाह नहीं बारबार यहां भेज देती है. अरे लड़कियों से दोस्ती नहीं कि हर बार एक लड़का ही साथ में पढ़ने आता है.’’
सीमा चिढ़ कर, ‘‘मां थोड़ा धीरे बोलो बच्चे सुन लेंगे और फिर समर से प्रौब्लम क्या है आप को? समर अच्छा बच्चा है.’’
नानी झेंप गई, ‘‘अच्छे का पता नहीं लेकिन जवान हो रहा है. अपनी लड़की को दूरी बनाना सिखाओ.’’
आरुषि और समर दोनों नानी की बातों को सुनते और फिर एकदूसरे को सौरी बोल पढ़ने लग जाते. नानी की खरीखोटी की समर कभी शिकायत नहीं करता था.
वह सम?ाता था कि इस से सीमा पर क्या गुजर रही है और आरुषि को इस स्ट्रैस में संभालने के लिए उस का नानी को नजरअंदाज करना ही ठीक है.
मगर आरुषि नानी के तानों से परेशान हो चुकी थी. उसे सम?ा नहीं आ रहा था कि क्या करे. मां से शिकायत करे लेकिन शिकायत करने के बाद भी क्या होगा जब मां सब देख कर भी कुछ नहीं कर पा रही. वह अपनी बीमारी से लाचार पड़ी है. पापा से कहे तो पापा और नानी की लड़ाई होगी. नाना तो अपना टूटा पैर और बेटी की बीमारी से लाचार दूसरे शहर अकेले हैं. तो इस तरह तो आरुषि की परेशानी सम?ाने वाला कोई है ही नहीं.
आरुषि का बचपन नीरस हो गया था.
स्कूल की पढ़ाई के साथ उसे जीवन संघर्ष का पाठ भी इतनी छोटी उम्र में पढ़ा देगा यह उस ने सोचा न था.
सीमा को आरुषि को देख बड़ी हैरानी
होती थी कि जो लड़की अपनी थाली भी नहीं उठाती थी आज वह अपना लंच और अपनी
बहन का लंच पैक करती है, अपने और बहन के कपड़े तैयार करती है, सीमा की हर मैडिसिन को टाइम से देती है, उसे सहारा दे बाथरूम में भी ले जाती है, उसे नहलाती भी है, उस के कपड़े भी बदलती है.
‘सीमा एक तरफ यह सोच कर गर्व महसूस करती है कि उस की बेटी उस से कितना प्यार करती, वह कितनी बड़ी हो गई कि हर जिम्मेदारी निभा रही है. वहीं दूसरे ही पल उसे यह सोच खुद से बड़ी घृणा होती है कि वह अपनी बेटी का बचपन खा गई. उस ने एक हंसतीखेलती लड़की ने एक उदास, थकान भरा जीवन दे दिया. न वह बाहर जा कर खेल पाती है, न उस के दोस्त घर आ ?कर पहले जैसी मस्ती कर पाते हैं.’
जहां उस के दोस्त स्कूल ट्रिप पर जा रहे हैं, वीकैंड में मूवी देख रहे हैं, कुछ नया सीख रहे हैं, वहीं उस की बेटी हौस्पिटल के चक्कर लगा रही है. घंटों मरीजों के बीच गुमसुम बैठती है. अब उस की बेटी उस की बेटी नहीं बल्कि सिर्फ एक नर्स बन कर रह गई है.
एक सुबह आरुषि ने एक गिफ्ट नानी को पकड़ाते कहा, ‘‘समर आएगा तो आप उसे यह दे देना.’’
सीमा ने गिफ्ट देख कहा, ‘‘किस के लिए है?’’
‘‘प्रीति का बर्थडे है. समर पार्टी में जाएगा तो दे देगा.’’
‘‘तो तुम क्यों नहीं जा रही?’’
‘‘आज आप की कीमो है मौम. हमें वहां जाना है.’’
‘‘अरे हम कल चले जाएंगे. आज तुम पार्टी में जाओ.’’
‘‘नहीं मौम हौस्पिटल जाना ज्यादा जरूरी है.’’
‘‘नहीं पार्टी में जाओ.’’
कुछ देर की बहस के बाद आरुषि पार्टी में जाने को तैयार हो गई. आरुषि के जाने के बाद नानी ने सीमा को ताना कसा, ‘‘क्यों पार्टी में भेजना इतना जरूरी था कि हौस्पिटल नहीं गई.’’
सीमा ने मुसकान भर कहा, ‘‘हां मां. वह मेरे पीछे अपना बचपन खो रही है. क्या कुछ पल की भी आजादी नहीं दूं उसे? मुझे तो याद भी नहीं कि मैं ने उसे आखिरी बार हंसता हुआ कब देखा था.’’
पार्टी से आ आरुषि बहुत खुश थी. उस ने सीमा को पार्टी की बहुत सारी
बातें बताईं और फिर मुसकराते हुए सोने चली गई.
आरुषि के चेहरे की हंसी देख सीमा को तस्सली हुई और वह भी सोने चली गई. नींद में आरुषि की हंसी याद कर रही थी कि अचानक उस की तबीयत काफी बिगड़ गई. आधी रात को ही हौस्पिटल जाना पड़ा. पूरी रात आरुषि खुद को मन ही मन दोष देती रही कि उस के पार्टी में जाने से यह सब हुआ है. अगर हौस्पिटल आती तो यह सब नहीं होता.
‘अगले दिन जब आरुषि सीमा को घर लाई तो नानी ने उसे बहुत सुनाया, ‘‘मां बीमार है और बेटी पार्टी करने चली गई. मांबेटी दोनों एकजैसी हैं. अगर टाइम से हौस्पिटल चली जाती तो यों रात को तबीयत न खराब होती.’’
नानी बोलती चले जा रही थी कि एकदम सीमा अपनी मां पर चिल्लाई, ‘‘बस बहुत हुआ. चुप करो अब. मेरी बेटी ने कुछ नहीं किया है. मु?ो कोई भी दवाई या कीमो अब नहीं बचा सकता कि आप एक दिन की दुहाई दे रही हो. मैं रोज मर रही हूं. इसलिए मेरी को बेटी कुछ मत बोलो.’’
नानी उठ कर किचन में चली गई और बोली, ‘‘खिचड़ी बनी है. अब खा लो सब.’’
आरुषि अपने आंसू पोंछ कमरे में चली गई.’
एक शाम नानी बाजार से सब्जी ले कर आई तो सीमा को मिल्कशेक बनाते देखा बोली, ‘‘अरे तू क्यों बना रही है. मैं आ कर बना देती?’’
‘‘कोई बात नहीं मां,’’ सीमा ने कहा और
3 गलास में मिल्कशेक डाल दिया. एक गिलास आर्या को पकड़ा दिया और 2 गिलास ट्रे में रख जाने लगी तो नानी ने टोका, ‘‘2 किस के लिए? आरुषि तो एक ही पीएगी न?’’
‘‘समर है, दोनों कमरे में बैठ प्रोजैक्ट बना रहे हैं.’’
इतना सुन नानी भी सीमा के पीछेपीछे कमरे में चली गई. समर को देख नानी थोड़ी नाखुश दिख रही थी. नानी ने समर की नमस्ते का जवाब भी नहीं दिया. सीमा जब कमरे से बाहर आई तो नानी भी पीछे आ उसे सुनने लगी, ‘‘आज तो संडे भी नहीं और स्कूल के काम स्कूल में नहीं हो सकते? लड़की इसी उम्र में बहकती है.’’
सीमा अपनी मां की बात सुन नाराज हुई, ‘‘मां दिमाग ठीक है आप की? वे बच्चे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं. समर आरुषि का बैस्ट फ्रैंड है. दोनों नर्सरी से साथ पढ़ रहे हैं.’’
‘‘हां फिर तो और भी चौंकन्ना रहना पड़ेगा. इतनी गहरी दोस्ती जो है. तू जब पंकज के चक्कर में पड़ी थी, इसी उम्र की थी. बचपन का प्यार, शादी और फिर तलाक. यही सब अपनी बेटी के लिए चाहती है क्या?’’
सीमा अपनी मां से कुछ कहती कि उस से पहले उस की नजर पीछे खड़ी आरुषि पर पड़ी जिस ने अपनी नानी की सारी बात सुन ली थी. सीमा कुछ कहती कि आरुषि अपने कमरे में वापस चली गई.
प्रोजैक्ट पूरा करना था मगर समर अगले 2 दिन आरुषि के घर नहीं आया बल्कि सीमा ने आरुषि को स्कूल से ही समर के घर जा कर प्रोजैक्ट बनाने की इजाजत दे दी थी.
मगर नानी के ताने बंद नहीं हुए, ‘‘लड़की जवान हो रही है. लड़कों से यों दोस्ती ठीक नहीं… तू भी यही कहती थी कि पंकज सिर्फ दोस्त है फिर बाद में प्रेमी निकला. कहीं तेरी बेटी भी तेरे जैसे गुल खिला कर अपनी जिंदगी खराब न कर ले.’’
सीमा और उस की मां का इन्हीं खरीखोटी बातों पर बहुत ?ागड़ा होता. उन के ?ागड़ों को देख आरुषि बहुत रोती.
एक रात आरुषि को यों ही अकेला बैठा देख सीमा उस के पास बैठ गई और उस का सिर सहलाने लगी.
‘‘आप क्यों मर रही हो?’’
आरुषि की बात सुनते ही सीमा की उंगलियां थम गईं.
‘‘आप चली जाओगी तो मेरा क्या होगा? आर्या का क्या होगा? पापा तो हम से दूर गए तो अब किस के साथ रहेंगे बोलो? इस नानी के साथ जो सिर्फ आप को, मु?ा को नीचा दिखाती रहती है. हमें नहीं रहना इन के साथ. मैं इतनी बड़ी नहीं कि अपनी और आर्या की जिम्मेदारी उठा सकूं. मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैं बच्ची हूं मां. मु?ा से मेरा बचपन मत छीनो. मैं आर्या की बहन रहना चाहती हूं उस की मां बनने की सम?ा नहीं है मु?ा में,’’ और वह रोने लगी.
अपनी बच्ची को यों रोता देख सीमा को खुद पर बहुत शर्म आई. वह कुछ
कहती कि आरुषि फिर से बोल पड़ी, ‘‘हमें होस्टल भेज दो. भले गर्ल्स होस्टल भेज दो. वहां तो लड़के भी नहीं होंगे कि हम बहक जाएं. वहां रहेंगे तो हमारे बिगड़ने की टैंशन भी नहीं होगी नानी को,’’ कह आरुषि ने अपने आसूं पोंछे और अपने कमरे में चली गई.
रातभर सीमा रोती रही कि उस के जाने के बाद उस की बच्चियों का क्या होगा. क्यों उस ने अपनी मां को आरुषि को इतना सताने दिया और क्या उस के मरने के बाद भी उस की मां आरुषि को परेशान करेगी?
वहीं आरुषि भी रो रही थी कि उस ने अपनी मां को ऐसे तकलीफ भरे समय में चुभने वाली बातें क्यों कहीं. दूसरी ओर मांबेटी में हुई बात नानी ने भी चुपके से सुन ली थी, जिस वजह से अब उन के मन में भी उधेड़बुन चल रही थी.
अगली सुबह सीमा ने अपनी मां और आरुषि को साथ बैठाया और कहा, ‘‘मुझे एक सच बताना है. तुम्हारे पापा का कविता के साथ कोई अफेयर नहीं था. वह मेरा शक था जिस ने मेरी शादी खराब कर दी.’’
आरुषि को यह सुन बहुत गुस्सा आया. वह अपनी मां से कुछ कहती कि घर की बैल बजी. नानी ने जा कर दरवाजा खोला तो देखा कि पंकज आया है. पंकज घर के भीतर आया तो आरुषि दौड़ कर उस से लिपट गई और बोली, ‘‘पापा, प्लीज हमें छोड़ कर मत जाना.’’
कुछ देर घर में मौन बना रहा.
चाय का घूंट लेते हुए पंकज ने सीमा की मां से कहा, ‘‘अब बताए क्या हुआ था?’’
सीमा ने अपनी मां की ओर देखा, ‘‘मतलब आप ने बुलाया है?’’
सीमा की मां ने एक लंबी सांस ली और कहा, ‘‘हां मैं ने कल रात पंकज को फोन किया था और सब बता दिया. मैं ने बता दिया कि आरुषि मेरे साथ नहीं रहना चाहती, वह होस्टल जाना चाहती है.’’
‘‘नहीं,’’ आरुषि एकदम बोल पड़ी, ‘‘अब सब पता चल गया न कि पापा की गलती नहीं तो अब मैं पापा के साथ रहूंगी.’’
सीमा ने उसे समझते हुए कहा, ‘‘ऐसा नहीं हो सकता. पापा ने दूसरी शादी कर ली है.’’
आरुषि यह सुनते ही परेशान हो गई और एकदम चिल्ला पड़ी, ‘‘आप सब कितने सैल्फिश हैं.’’
‘‘हां हम बहुत मतलबी हैं. हम अपनी कमजोरी छिपाने के लिए दूसरों को दर्द दे रहे हैं जैसे मैं ने दिया.’’ सीमा की मां ने कहा और रोने लगी.
मां ने सिसकते हुए कहा, ‘‘मुझे माफ कर दे आरुषि मैं ने तुझे बहुत परेशान किया. लेकिन मैं क्या करती. मैं डर गई थी. मेरी बेटी मरने वाली है और इस समय उस का पति उस के साथ नहीं क्योंकि वह अपनी शादी नहीं संभाल पाई. अपने शक पर अपनी गृहस्थी खराब की. उस पति को छोड़ दिया जिसे स्कूल से पसंद करती थी, जिस से शादी करने के लिए उस ने मुझे से भी लड़ाई की थी. उस के एक गलत फैसले ने सब खराब कर दिया. बस उसी का गुस्सा मैं तुझ पर निकाल देती थी. मैं कितनी बेबस हूं कि रोज अपनी बेटी को मौत की तरफ जाते देखती हूं. उस का खोखला बदन देखती हूं.’’
सीमा से रहा नहीं गया और वह अपनी मां से लिपट कर रोने लगी. दोनों कुछ देर यों ही
रोती रहीं. आर्या जब उन का रोना सुन नींद से जाग बाहर आई तो आरुषि ने उसे वापस कमरे में भेज दिया और टीवी पर कार्टून लगा कर वापस आ गई.
आरुषि जब बाहर आई तो नानी ने उसे अपने पास बुलाया और कहा, ‘‘मुझे लगा तुम पर सख्ती करूंगी तो तुम इस प्यारमुहब्बत से दूर रहोगी और सीमा जैसी गलती नहीं करोगी. मैं अपनी बेटी को तो नहीं कम से कम नातिन को तो बचा लूंगी.’’
आरुषि नानी की बात पर रोने लगी. सब को यों रोता देख पंकज ने अपने मन को काबू करते हुए कहा, ‘‘अरे बस भी करो. मुझे क्या यहां सब को रोता देखने को बुलाया है? अब बहुत हुआ. चलो सब अपना हुलिया ठीक करो और तैयार हो जाओ. आज हम सब बाहर पिकनिक मनाने जाएंगे जैसे पहले जाते थे.
‘‘आज कोई नहीं रोएगा. मैं आता हूं अभी गाड़ी में पैट्रोल डलवा कर,’’ बोल पंकज बाहर चला गया और अपनी गाड़ी में बैठ कर खूब रोया.
उसे खुद पर बहुत गुस्सा आया कि आखिर उस ने दूसरी शादी करने में जल्दबाजी क्यों की. आज उस की वजह से वह न इस मुश्किल समय में सीमा के साथ रह पा रहा है, न अपनी बच्चियों को साथ ले जा सकता है.
पंकज के आंसू अभी पूरी तरह अपना दर्द निकाल नहीं पाए थे कि किसी ने गाड़ी की खिड़की पर दस्तक दी. पंकज ने आंसू पोंछ नजरें ऊपर कीं तो देखा सीमा के पिता खड़े थे. पंकज ?ाट गाड़ी से उतरा और उन के पैर छुए.
सीमा के पिता ने कहा, ‘‘रो मत पंकज. होनी पर जोर नहीं चलता.’’
पंकज और सीमा के पिता घर में दाखिल हुए. दोनों नातिन अपने नाना को देख दौड़ कर उन से लिपट गईं.
नाना के दुलार के बीच पंकज ने कहा, ‘‘अरे तुम दोनों तैयार नहीं हुईं?
‘‘पिकनिक पर जाना है न. जाओ नहा कर तैयार हो.’’
आरुषि आर्या को ले कमरे में चली गई.
पंकज ने कहा, ‘‘पापा मैं आप के लिए चाय बना देता हूं.’’
सीमा की मां और पिता सीमा के कमरे में गए. अपनी बेटी के बेजान शरीर को देख पिता के सीने में बहुत पीड़ा होती है. आंखें आंसुओं से भर गईं. गला भी सिसकियां लेने लगा.
बेटी को गले से लगा पिता फूटफूट कर रोने लगा. यह देख मां भी चुप नहीं रहीं. इस तेज रुदन को सुन पंकज भी विचलित हो गया. लेकिन उस ने हिम्मत करते हुए सीमा के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया ताकि बच्चियों को यह रुलाई सुनाई न दे.
करीब 10 मिनट बाद पंकज चाय ले कमरे में गया. उस वक्त भी सभी के
आंखें भीगी थीं. पंकज ने चाय के कप मेज पर रखते हुए कहा, ‘‘पापा आप ने भी मुझ से कहा था कि हो रही घटनाओं पर हमारा जोर नहीं. अब आप यों टूट जाओगे तो मुझे हिम्मत कैसे मिलेगी.’’
सीमा के पिता ने चाय का घूंट पी लंबी सांस ले कहा, ‘‘मेरे रिटायरमैंट में अभी 2 साल हैं. पैंशन भी मिलेगी. घर भी रहने लायक तो है ही. इसलिए तुम चिंता मत करना. दोनों बच्चियों को मैं आराम से पढ़ा लूंगा. उन्हें वह सबकुछ दूंगा जो तुम्हें दिया था–प्यार, दुलार, आजादी मैं ने सब दिया, बस एक सीख देने मैं चूक गया.’’
सीमा अपने पिता की ओर देखने लगी. उस के पिता ने उस के कान पकड़ कहा, ‘‘मेरी डांट पर रुक जाने की सीख. मैं ने तुम्हें तब भी डांटा था जब तुम ने पंकज से शादी की और फिर तब भी डांटा जब तुम ने पंकज से तलाक लिया. लेकिन तुम तब भी नहीं रुकी और तुम आज भी नहीं रुकोगी मु?ो छोड़ कर जाने से,’’ यह कह सीमा के पिता अपने आंसू पोंछने लगे.
सीमा ने मुसकाते हुए कहा, ‘‘मगर बेटी मुझ से समझदार है पापा, वह आप की सारी बात मानेगी और आप बहुत अच्छे पिता हो और बहुत अच्छे नाना भी.’’
