राइटर पूनम झा ‘प्रथमा’

Social Story : आज  स्वाति अपने कमरे की खिड़की से बाहर चलती हवा और हवा के झांकों से टूटे पत्तों को देख रही थी. जहां एक तरफ रंगबिरंगे फूलों से बाग खिले रहते हैं, वहीं पत्तों का झाड़ना मतलब पतझाड़.

विचारों में खोई स्वाति अपने मन में खिल रहे फूलों की महक ले रही थी, साथ ही वह भयावह मंजर भी आंखों के सामने चलचित्र की तरह चलता रहता…

उस दिन भी वह अन्य दिनों की भांति सुबह 5 बजे तैयार हो कर स्कूटी से स्कूल के लिए निकली ही तो थी. उस की आदत है समय का पाबंद होना. इसीलिए वह समय से पहले निकली ताकि स्कूल पहुंचने में देर नहीं हो. आखिर एकसवा घंटा जो लगता है स्कूल पहुंचने में.

सुबह के समय में ट्रैफिक कम होता है तो अधिक परेशान नहीं होते हैं. लेकिन हाईवे पर बड़ीबड़ी गाडि़यां तो चलती ही रहती हैं. बस यही अच्छा नहीं लगता है. बड़ेबड़े ट्रकों के पास से निकलना पड़ता है तो उस की धड़कन बढ़ जाती है. वैसे समय में अंधेरा तो होता ही है.

स्कूटी कुछ दूर आगे पहुंची ही थी कि अजमेर रोड हाईवे पर वह कट जो रिंग रोड की ओर जाता है, वहां जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ आग ही आग. ढेरों गाडि़यां उस आग की चपेट में थीं.

वैसे स्वाति दूर थी. उस ने जब यह भयावह मंजर देखा तो अपनी स्कूटी मोड़ कर वापस होने लगी. तभी किसी जलती हुई गाड़ी का पार्ट उस के पैरों के पास आ कर गिरा. धधकती आग ने उसे भी लपेट लिया यानी उस के कपड़ों में आग लग गई.

स्वाति को याद है, वहीं पास से गुजर रहा एक लड़का फुरती से पास आया और उस ने जो भी पहना हुआ था, उसे उतार फेंका उस से ही आग बुझाने की कोशिश की. आग जब बुझा गई तो उस ने अपनी जैकेट उसे पहनने को दी फिर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने मफलर से उस को खुद से बांध लिया. फिर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर तेजी से भगाने लगा. उसे शायद इसलिए बांध रखा था क्योंकि कहीं वह बेहोश हो कर गिर न जाए.

स्वाति को याद है वह बारबार कह रहा था, ‘‘बस पहुंचने ही वाले हैं हौस्पिटल. होश में रहो… देखो आ गए हौस्पिटल.’’

ये बातें सुनतेसुनते स्वाति कब नींद में चली गई, मतलब बेहोश हो गई पता ही नहीं चला. जब होश आया तो वह हौस्पिटल में थी. उस के आसपास कुछ लोग खड़े थे जिन्हें वह जानती नहीं थी लेकिन उस में वह लड़का भी था करीब 26-27 साल का, जिसे वह पहचान पा रही थी. इसी ने तो उस के कपड़ों में लगी आग को बुझाया था और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर लाया था.

अपनेआप को उठाने की कोशिश की तो हाथपैर, पूरा शरीर दर्द से कराह उठा. सभी जगह पट्टियां बंधी थीं.

तभी पास में खड़ी एक अधेड़ महिला ने पूछा, ‘‘कैसी हो बेटाझ’’

मैं बिना कुछ बोले ताकती रही. नर्स आ कर इंजैक्शन देने लगी.

तभी स्वाति को अपनी मां की आवाज सुनाई दी. वह पूछ रही थी, ‘‘डाक्टर साहब

मेरी बेटी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी नझ’’

स्वाति को दिल ही दिल तसल्ली मिल गई कि मम्मीपापा भी आ गए हैं.

मम्मी उस के पास आ कर भीगे नयनों से उसे निहार रही थी. फिर पूछा, ‘‘कैसी हो बेटाझ’’

उस ने कोई जवाब नहीं दिया.

मां ने लड़के की तरफ इशारा कर के कहा, ‘‘इस ने तुम्हें बचाया हैझ’’

फिर उस की तरफ देख हाथ जोड़ कर कहा, ‘‘तुम्हारा शुक्रिया कैसे करूं बेटा. समझा नहीं आ रहा है. तुम ने आज एक की जान नहीं बचाई है, हमारी भी जान बचाई है क्योंकि इसे कुछ हो जाता तो हम तो जीतेजी मर जाते. बहुत एहसान है तुम्हारा.’’

‘‘नहींनहीं आंटी ऐसा मत कहिए. यह तो एक इंसानियत के नाते मेरा फर्ज था. मैं ने तो अपना फर्ज निभाया है.’’

तभी वहां खड़ी अधेड़ महिला ने मां के जोड़े हुए हाथों को अपने हाथों में लेते हुए कहा, ‘‘अरे बहन आप यह क्या कह रही हैं. आप की बेटी मेरी बेटी जैसी है. ऐसी भयानक दुर्घटना से बच कर सहीसलामत है, यह मेरे लिए भी खुशी की बात  है. हर्ष ने मानवता का काम किया है. आज मैं अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रही हूं.’’ और फिर उस लड़के की तरफ प्यार भरी नजरों से देखने लगी.

मतलब इस लड़के का नाम हर्ष है और वह महिला इस की मां है. औपचारिक बातों के बाद महिला और हर्ष ने मां से चलने की इजाजत मांगी. फिर स्वाति की तरफ मुड़ कर हर्ष ने मुसकरा कर कहा, ‘‘अपना ध्यान रखना. सब ठीक होगा. अब मैं चलता हूं. कल फिर आता हूं.’’

फिर स्वाति की मां और पापा से कहा ‘‘आंटीअंकल आप लोगों को जब भी

मेरी जरूरत हो मुझो काल कर दीजिएगा. मैं आ जाऊंगा.’’

मम्मीपापा ने स्नेह भरी आवाज में कहा ‘‘हां, हां, बेटा जरूर.’’

फिर वे लोग चले गए.

मम्मी मेरे पास आ कर बोली, ‘‘बड़े भले लोग हैं, आजकल ऐसे लोग बहुत कम दिखते हैं. आज उस बच्चे की वजह से मेरी बच्ची सुरक्षित है.’’

स्वाति ने धीमी आवाज में पूछा, ‘‘मुझो क्या हुआ हैझ’’

‘‘तुम्हें हाथपैरों और कुछ जगहों की स्किन जल गई है. लेकिन कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है. डाक्टर कह रहे हैं 2-3 दिन में डिस्चार्ज कर देंगे.’’

पापा चुपचाप खड़े थे तो स्वाति ने उन की ओर देखते हुए कहा, ‘‘क्या हुआ पापाझ आप चुप क्यों हैंझ’’

‘‘कुछ नहीं बेटा. भगवान की कृपा से तुम ठीक हो. वहां दुर्घटना तो बहुत बड़ी हुई है.’’

‘‘क्याक्या हुआ वहां.’’

‘‘अभी नहीं. उस बारे में बाद में बात करेंगे.’’

लेकिन उस के मन में जिज्ञासा थी कि क्या हुआ, खैर बाद में पूछ लेंगे ऐसा सोच कर आराम करने लगी. अगले दिन हर्ष आया और मम्मीपापा को नमस्ते किया. स्वाति से पूछा, ‘‘कैसी होझ’’

स्वाति ने भी मुसकरा कर कहा, ‘‘ठीक हूं.’’

कुछ देर हर्ष ने मम्मीपापा के साथ बैठ कर बातें की. फिर उस ने कहा, ‘‘अच्छा तो मैं अब चलता हूं.’’

उस के जाने के बाद मम्मी ने बड़ी कृतज्ञता भरी आवाज में कहा, ‘‘बड़ा ही नेक दिल बच्चा है.’’

2 दिन बाद स्वाति को हौस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया. क्योंकि अंदरूनी कोई घाव नहीं था और बाहरी जख्मों पर पट्टी घर पर भी आराम से हो सकती थी. उस बीच हर्ष हौस्पिटल आता रहता था और डिस्चार्ज के वक्त भी मौजूद था. इन दिनों में एक अंजाना सा रिश्ता बन गया था स्वाति के परिवार और उस के बीच.

फिर एकदूसरे के घर का पता का भी आदानप्रदान हुआ.

उस ने मम्मीपापा से कहा, ‘‘आप लोग घर पर आइएगा.’’

मम्मी ने भी कहा, ‘‘तुम भी आना बेटा और मम्मीपापा को भी लाना.’’

4-5 दिन बाद हर्ष अपने मम्मीपापा के साथ आया. उस का आना न जाने क्यों अच्छा लगा.

चायनाश्ता के साथ दोनों परिवार ने आपस में बातें की. स्वाति भी बैठी थी.

सब लोग ऐसे घुलमिल गए जैसे पुरानी पहचान हो.

फिर वह लोग विदा ले कर चले गए.

15-20 दिन में स्वाति लगभग ठीक हो गई थी.

हर्ष तो 1-2 दिन में उस के घर मिलने आ ही जाता था.

20-25 दिन बाद वह भी मम्मीपापा के साथ हर्ष के घर गई.

उसे हर्ष के साथ एक खिंचाव सा महसूस होने लगा था.

एक दिन वह लोग स्वाति के घर आए थे. हर्ष की मम्मी ने स्वाति की मां से कहा,

‘‘बहनजी आप अपनी बेटी की शादी कब करोगेझ’’

‘‘लड़का ढूंढ़ तो रही हूं, जब पसंद का

मिल जाए.’’

‘‘कैसा ढूंढ़ रही हैंझ’’

‘‘अच्छा परिवार, लड़का अच्छी नौकरी करता हो, जो मेरी बेटी को सुखी रखे और क्या चाहिए हमेंझ बेटी खुश रहे यही चाहते हैं मांबाप.’’

‘‘मेरा बेटा कैसा है.’’ आंटी ने बिना वक्त गंवाए पूछ लिया. स्वाति की मम्मी अचानक से इस सवाल पर चौंक गई. फिर स्वयं को संभालते हुए उन की ओर देख कर मुसकरा दी. लेकिन जवाब कुछ नहीं दिया. इधर स्वाति और हर्ष कुछ अलग ही बातों में मशगूल थे, लेकिन मम्मी और आंटी की बातें कानों में जाते ही जैसे किसी चलती गाड़ी में अचानक से ब्रेक लग गया हो.

आंटी कहने लगी, ‘‘मैं हर्ष के लिए लड़की ढूंढ़ रही हूं. मेरा बेटा बैंक में अच्छी पोस्ट पर है. अच्छी सैलरी है. नेक है. हमारे परिवार से आप वाकिफ हो ही गए हैं. हां जाति आप की बनिया और मेरी कायस्थ है. लेकिन मैं ये सब नहीं मानती. मुझो आप की बेटी पसंद है. अब आप लोग देख लीजिए. आप कायस्थ परिवार में अपनी बेटी देना चाहेंगे या नहींझ मेरा बेटा आप को पसंद है या नहींझ बेटी से भी पूछ लीजिए.’’

अब हर्ष थोड़ा असहज हो रहा था.

स्वाति भी कुछ बोल नहीं पाई. हर्ष ने अपनी मां से कहा, ‘‘मम्मी अब चलते हैं.’’

स्वाति की मम्मी ने कहा, ‘‘क्यों बेटा अभी तो आए होझ’’

‘‘नहीं कुछ काम भी है इसलिए.’’

‘‘फिर भी चाय पी लो तब जाना.’’

‘‘अच्छा ठीक है आंटी.’’

हर्ष बैठ गया.

अभी तक तो स्वाति और हर्ष नौर्मल ही बात कर रहे थे, लेकिन अब उन दोनों

एकदूसरे की तरफ प्रश्न लिए देख रहे थे. थोड़ी हिचक या लाज कहें जो स्वत: चेहरे पर आ गई थी.

सब ने चाय पीया, उस के बाद एकदूसरे से फिर मिलने की बात कहते हुए घर से बाहर निकल आए. जाते हुए आंटी ने बड़े प्यार से स्वाति के सिर पर हाथ रखते हुए कहा.

‘‘तुम दोनों भी आपस में इस बारे बात कर लेना. तुम दोनों की आपसी रजामंदी सर्वोपरि है.’’

‘‘जी आंटी…’’ स्वाति ने सिर हिलाते हुए कहा.

स्वाति ने देखा हर्ष उसे कुछ कहना चाह रहा था, लेकिन कहा कुछ नहीं. उन लोगों के जाने के बाद मम्मी पापा में विचारविमर्श शुरु हो गई. मम्मी, ‘‘लोग क्या कहेंगे कि अपनी बिरादरी में लड़का नहीं मिला जो दूसरी जाति में बेटीब्याह दिया.’’

‘‘लोगों पर ध्यान मत दो. यह बताओ लड़का और परिवार तुम्हें कैसा लग रहा हैझ’’

‘‘देखिए, हम परिवार को अभी कुछ ही दिनों से जान रहे हैं. कैसे कुछ कह सकते हैंझ’’

‘‘देखो मुझो तो हर्ष बहुत अच्छा लगा और परिवार भी. जहां तक जाति का सवाल है तो आजकल तो बहुतों के अंतर्जातीय विवाह हो रहे हैं.’’

‘‘मगर वह तो प्रेम विवाह हो रहा है. इस तरह अरेंज्ड मैरिज तो नहीं हो रही हैझ’’

‘‘अरे क्या फर्क पड़ता है, प्रेम विवाह हो या अरेंज्डझ हो तो रहा है अंतर्जातीय विवाह.’’

‘‘बेटी से यह कहना ठीक रहेगा क्या कि तुम इसे देख कर बताओ जो अपनी जाति का नहीं हैझ’’

‘‘क्यों नहीं कह सकतेझ जाति अलग है किंतु धर्म तो एक है. लड़का, परिवार दोनों अच्छे हैं. फिर अधिक सोचने की क्या जरूरत हैझ’’

‘‘पर…’’

‘‘परवर छोड़ो अब स्वाति के डिसीजन पर रहने दो. उस से पूछेंगे, वह हां करेगी तब ही आगे बात होगी.’’

फिर स्वाति से भी बात हुई पापामम्मी की. उस ने कहा सोच कर बताऊंगी.

‘‘जब से हादसा हुआ था तब से उन दोनों में व्हाट्सऐप पर मैसेज अकसर होते रहते थे. फोन पर बात भी हो जाया करती थी. लेकिन अभी 2 दिन तक कोई बात नहीं हुई और न ही कोई मैसेज. स्वाति के लिए ये बहुत बेचैनी वाले दिन रहे.’’

‘अभी तक तो स्वाति और हर्ष नौर्मल ही बात कर रहे थे, लेकिन अब उन दोनों एकदूसरे की तरफ प्रश्न लिए देख रहे थे.’

2 दिन बाद स्वाति ने ही मैसेज कर दिया, ‘‘हाय.’’

वह भी जैसे इंतजार ही कर रहा था. तुरंत जवाब आया, ‘‘कैसी होझ’’

‘‘ठीक हूं. तुम कैसे हो.’’

‘‘मैं भी ठीक हूं. सोच रहा था कहीं तुम नाराज तो नहीं हो.’’

‘‘अरे नहीं… नाराज क्यों होऊंगीझ’’

‘‘आज शाम को क्या कर रही होझ’’

‘‘कुछ नहीं.’’

‘‘तो फिर मिलें मौल मेंझ’’

‘‘किस मौल मेंझ’’

‘‘गौरव टावर आ जाओ.’’

‘‘ओके,’’ स्वाति ने भी तुरंत हामी भर दी जैसे वह भी मिलने को बेकरार हो.

वैसे सच में उसे भी मिलने की चाह तो थी ही. 2 दिन ही बात नहीं हुई थी तो लगा न जाने कितने दिन बीत गए बात हुए. खैर, आज शाम को मिलते हैं उस से. जो भी हो उस में कुछ तो बात है, उसे देख कर मुझो कुछकुछ तो होता है. क्या आंटी का प्रस्ताव मान लिया जाएझ मन में एक ऊहापोह चल रही थी.

‘क्यों न आज बात ही कर लेंझ’ अंदर से एक आवाज आई. स्वाति शाम का इंतजार करने लगी. शाम को दोनों मिले. एक कौफी शौप में बैठ गए. हर्ष ने 2 कोल्ड कौफी और्डर कर दिया.

फिर 5 मिनट की चुप्पी के बाद एकदूसरे को देखते ही स्वाति की हंसी छूट पड़ी. उसे हंसते देख कर हर्ष भी हंसने लगा.

हर्ष ने बातचीत का सिलसिला बढ़ाया, ‘‘क्या किया इन 2 दिनों मेंझ’’

‘‘कुछ नहीं,’’ मन किया कह दे बस तुम्हारे बारे में सोचती रही. लेकिन एक हया ने रोके रखा.

‘‘कुछ भी नहींझ’’ हर्ष ने जैसे जानबूझ कर कहा.

‘‘हां, कुछ भी नहीं. तुम ने क्या किया’’

‘‘मैं ने तो बहुत कुछ किया. औफिस का काम, घर का भी कुछ काम और तुम्हारे बारे में सोचने का काम.’’

‘‘अरें ये सब तो मैं ने भी किया,’’ और फिर दोनों एकदूसरे को देख कर हंसने लगे.

‘‘आप की कोई गर्लफ्रैंड भी है क्या’’

‘‘नहीं अभी तक तो कोई है नहीं. लेकिन क्यों’’

‘‘क्योंकि मेरी न भी आप को स्वीकार है, इसलिए.’’

‘‘अपने जीवन का फैसला खुद का होना चाहिए न कि किसी और के प्रैशर पर.’’

‘‘तो सुनो मेरी तरफ से हां है.’’

‘‘सचझ’’

स्वाति ने मुसकराते हुए सिर हां में सिर

हिला दिया.

हर्ष का चेहरा खिल उठा. उस ने कहा, ‘‘मुझो तो तुम बहुत पसंद आने लगी थीं लेकिन

मैं तुम्हारे फैसले को ही मानता.’’

इस बीच स्वाति को महसूस हुआ कि वह न जाने कब तुम से आप पर आ गई थी पता ही नहीं चला. मतलब स्वाति के दिल ने उसे स्वीकार लिया था. तभी कौफी आ गई. दोनों ने कौफी पी. इधरउधर की बातें कीं.

हर्ष ने पूछा, ‘‘मम्मी को तुम्हारा फैसला कौन सुनाएगाझ मैं या तुमझ’’

‘‘आप.’’

‘‘ओके.’’

फिर वे घर चल दिए. इस के बाद एकदूसरे के परिवार में बातचीत और शादी की तैयारी जोरशोर से चलने लगी क्योंकि चट मंगनी पट ब्याह वाली बात जो थी.

12 फरवरी का वह दिन भी आ गया जब वे दोनों विवाह के बंधन में बंध गए. स्वाति को ससुराल बिलकुल पहचाना सा लग रहा है. वैसे पहचाना होना स्वाभाविक है. आनाजाना तो हो ही रहा था. सासससुर भी स्वाति पापामम्मी जैसे ही हैं और हर्ष तो… हर्ष तो अच्छे हैं ही. उन की वजह से ही आज स्वाति जिंदा है. तभी पीछे से मजबूत बांहों ने स्वाति को जकड़ लिया. मधुमास फागुन की हवा के झांके वातावरण को मदमस्त कर रहे थे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...