अपने खूबसूरत अभिनय के जरिए सबका दिल जीतने वाली हीरोइन शर्वरी वाघ अब एक बार फिर पारिवारिक और पवित्र प्यार को परिभाषित करने वाली फिल्में बनाने वाले फिल्म मेकर सूरज बडजात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया में मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली है . इससे पहले भी शर्वरी ने अपने छोटे से कैरियर में करीबन अलग-अलग तरह की सफल फिल्में दी है , जैसे हॉरर फिल्म मुंजा , रोमांटिक फिल्म मैं वापस आऊंगा, यशराज की फिल्म अल्फा में जासूस का रोल, फिल्म वेदा में बॉक्सर का रोल महाराज में अलग तरह का रोल निभा कर शर्वरी ने अपने आप को वर्सटाइल एक्टर साबित किया है. अब एक बार फिर शर्वरी सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया में राजस्थान परिवार की लड़की का किरदार निभाने जा रही है जो सादगी से भरपूर है . सूरज बडजात्या की फिल्म में काम करना हर हीरोइन का सपना होता है . ऐसे में शर्वरी के लिए इस फिल्म में काम करने का अनुभव कैसा रहा? अपने इस किरदार के लिए उन्होंने क्या मेहनत की? अपने अब तक के कैरियर और फिल्मों को वह कैसे देखती है? शर्वरी की तुलना सूरज बडजात्या कि पिछली फिल्म की हीरोइन माधुरी दीक्षित से भी हो रही है. क्यों कि सूरज बडजात्या की फिल्मों में माधुरी दीक्षित को खास तौर पर पसंद किया गया है ,माधुरी से अपनी तुलना को लेकर शरवरी का क्या कहना है ? पेश है ऐसे ही कई दिलचस्प सवालों के जवाब शरवरी वाघ की जुबानी खास बातचीत के दौरान ……

शर्वरी अपने अब तक के अभिनय करियर में आपने कई जॉनर की फिल्में की है , जैसे यशराज बैनर की फिल्म अल्फा मैं स्पाइ जासूस, मैं वापस आऊंगा रोमांटिक फिल्म मुंजा हॉरर फिल्म आदि. ऐसे में जब आपको सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया ऑफर हुई तो आप की क्या प्रतिक्रिया थी?
दरअसल इस फिल्म को लेकर हमारी एक महीने से बातचीत चल रही थी, लेकिन जिस दिन हमारा फिल्म को लेकर फाइनल निर्णय होने वाला था ,उस दिन मुझसे भी ज्यादा मेरे मम्मी डैडी एक्साटेड थे , क्योंकि सूरज जी अर्थात राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों की सिर्फ मै ही नहीं मेरे परिवार के लोग भी दीवाने रहे है . इसलिए खास तौर पर मेरे मम्मी पापा भी दिल से चाहते थे कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिले. लिहाजा जब मैंने यह फिल्म साइन की तो मैंने घर जाकर सबसे पहले अपने मम्मी पापा को यह खुशखबरी दी .

जैसा कि आपने कहा की राजश्री प्रोडक्शन में काम करना हर हीरोइन का सपना होता है ऐसे में जब आपको इस फिल्म में काम करने का मौका मिला तो क्या आपके मन में यह सवाल आया कि यह प्रेम मोल लिया के लिए मुझे ही क्यों चुना गया?

हां मेरे मन में यह सवाल आया तो था कि इस फिल्म के लिए मै ही क्यों ? इस बारे में सूरज जी ने एक बार मुझे कहा था , कि उन्होंने मेरी फिल्म वेदा देखी थी ,उस फिल्म में उनको मेरे अंदर एक अच्छी हीरोइन बनने की भूख और आग दिखी थी ,तभी उनको लगा था कि मैं उनकी नई फिल्म यह प्रेम मोल लिया कि हीरोइन पूर्वी सोलंकी के किरदार में अच्छी रहूंगी. जिसके बाद ही सूरज जी ने मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया .

जिस तरह राजश्री फिल्म में प्रेम के किरदार के लिए सलमान खान को याद किया जाता है, ठीक उसी तरह माधुरी दीक्षित को भी फिल्म राजश्री की हम आपके है कौन फिल्म के लिए याद किया जाता है . अब आप सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया में नज़र आने वाली है , ऐसे में क्या आपको माधुरी दीक्षित से अपनी तुलना होने का डर है?

माधुरी दीक्षित आईकॉनिक हीरोइन है मैं खुद उनकी बहुत बड़ी फैन हूं माधुरी जी की फिल्म देख कर हम बड़े हुए हैं , उन्हीं की फिल्में देखने के बाद मैंने डांस सीखना शुरू किया , माधुरी दीक्षित जैसा दूसरा कोई हो ही नहीं सकता . माधुरी दीक्षित मेरी प्रेरणा है , उनसे मेरी तुलना हो ही नहीं सकती. लेकिन इस बारे में मैं यह जरूर कहना चाहूंगी की माधुरी जी की तरह मैं खुद की अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हूं , मेरी इच्छा है कि आने वाली पीढ़ी का नजरिया मुझे लेकर अलग हो , मेरी पसंद ना पसंद अलग हो , और लोग मेरी परफॉर्मेंस देखकर ही मुझे जज करें.

परफॉर्मेंस कि अगर बात करें तो आपकी हर फिल्म अलग तरह की रही है कोई फिल्म कम चली तो कोई ज्यादा अच्छी चली , ऐसे में आप अपने करियर ग्राफ को कैसे देखती है ?

मुझे लगता है कि मैं लकी हूं कि मुझे करियर की शुरुआत से ही अच्छी फिल्में करने का मौका मिला , अगर मैं अपने करियर ग्राफ की बात करूं तो कुछ फिल्मों के लिए मुझे बोहत प्यार मिला तो कुछ फिल्मों के लिए कम प्यार मिला लेकिन मैं कभी भी दर्शकों द्वारा इग्नोर नहीं हुई . और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है . जब भी मैं कोई फिल्म साइन करती हूं तो मेरा सबसे ज्यादा ध्यान स्क्रिप्ट और डायरेक्टर की तरफ होता है . अगर यह दोनों मुझे दमदार लगती है , तो मैं साइन करने में जरा भी देरी नहीं लगाती .

यह प्रेम मोल लिया का विषय शादी के बाद पति के घर अर्थात ससुराल जाने के बजाय पति को अपने घर लाना है , अर्थात पति को घर जमाई बनना है आप इस कॉन्सेप्ट से कितना सहमत है ?

दरअसल इस फिल्म की कहानी समाज का एक महत्वपूर्ण परंपरा है जिसमें लड़की को शादी के बाद ससुराल जाना ही है. लेकिन आज के जमाने में जब घर में सिंगल चाइल्ड ही होता है और वह लड़की है तो लड़की की शादी के बाद मां बाप की देखभाल करने वाला कोई नहीं होता , ऐसे में इस फिल्म में बिना ज्ञान दिए इस बात को समझाने की कोशिश की गई है कि अगर मां बाप की प्रॉपर्टी में अगर बेटे की तरह बेटी का हक भी है तो मां बाप को संभालने की जिम्मेदारी भी सिर्फ लड़कों की नहीं है बल्कि लड़कियो की भी है.

अगर आपकी पर्सनल जिंदगी में कियों की भी है. कभी ऐसा मौका आता है आपकी शादी को लेकर ,तो आप का क्या फैसला होगा 

मैं आपको सच बताऊं तो मैं अपने परिवार के बहुत करीब हूं , मैं अपने माता-पिता के साथ ही रहती हूं, मेरा अलग रहकर या अलग घर का कोई प्लान नहीं है, इस लिए अगर कभी मेरी जिंदगी में शादी को लेकर ऐसा कोई फैसला लेना पड़ता है तो मैं एक बार घर जमाई वाला कांसेप्ट ना भी अपनाऊ , क्योंकि ये फैसला दोनों पर निर्भर करता है .लेकिन मैं अगर ऐसी जरूरत पड़ती है तो शादी के बाद मै घर के आस-पास ही रहूंगी ,भले ही एक घर में ना रहू लेकिन एक बिल्डिंग में या दो फ्लैट छोड़ कर बगल में ही रहूंगी ,लेकिन किसी भी हाल में अगर मेरे माता पिता को मेरी जरूरत है तो मैं उनको कभी भी अकेला तो नहीं छोडूंगी.

आप के लिए कहा जाता है कि आपकी स्माइल माधुरी जैसी है , और हाल ही में आप ने माधुरी दीक्षित के साथ एक डांस परफॉर्मेंस भी दिया था , उस दौरान आपका अनुभव कैसा रहा?

मैं बहुत ही नर्वस थी , क्योंकि माधुरी जी के साथ डांस करना मेरा पहला मौका और सपना भी था , इस लिए मै उस वक्त थोड़ा घबराई हुई थी , लेकिन माधुरी जी का स्वभाव इतना अच्छा है कि मेरा पूरा डर ही गायब हो गया .

जहाँ तक मेरी स्माइल माधुरी दीक्षित जैसी होने की बात है ,तो मुझे इतना अच्छा कंप्लीमेंट आज तक नहीं मिला . उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...