Lord Ram : आज के समय में ज्यादातर लोग इसी चक्कर में रहते हैं की कहां से कौन सा फायदा मिल सकता है , जो उनको आर्थिक तौर पर ज्यादा से ज्यादा मजबूत बना सके.

आज लोग इतने ज्यादा मौकापरस्त और स्वार्थी है कि वह अपने फायदे के लिए भगवान का नाम भी इस्तेमाल करने से नहीं चूकते है ,

पुरानी फिल्मों में एक गाना आया था देखो ओ दीवानो यह काम ना करो राम का नाम बदनाम ना करो ….

लेकिन आज इसके ठीक विपरीत कई लोगों का फार्मूला बन गया है राम नाम की लूट मची है ,लूट सके तो लूट, इसी के चलते कई सारे लोग ना सिर्फ राम नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं , बल्कि लाखों करोड़ों रुपए भी कमा रहे हैं.

मौजूदा सरकार के चलते राम नाम जपना जितना अनिवार्य हो गया है , उतना ही लोग इस बात का फायदा उठाते हुए भी नजर आ रहे है .

खास तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में रामायण और राम नाम का फायदा उठाते हुए कई मेकर और एक्टर लाखों करोड़ों रुपए कमाकर अपनी फिल्मों के जरिए अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं. ऐसे लोगों का एक ही उद्देश्य है राम नाम जपना पराया माल अपना पेश है इसी सिलसिले पर एक नजर …..

हाल ही में रिलीज रामायण जो कि दो भागों में बनी है और जिसका बजट 4000 करोड़ के करीब है इस फिल्म का एक भाग दिवाली पर रिलीज हुआ , और इसी फिल्म का दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने वाला है. पौराणिक फिल्मों में रामायण पहली इतने बड़े बजट की फिल्म है जिसका बजट चार हजार करोड़ों में है.

हालांकि जब यह फिल्म रिलीज हुई तो लोग फिल्म की कहानी या किरदार को देखने के बजाय वीएफएक्स इफेक्ट और ए आई का जादू देखने सिनेमाघरों में पहुंचे , अर्थात रामायण देखने का उद्देश्य भक्ति भावना नहीं बल्कि तकनीकी पक्ष की जादूगरी देखना था, गौरतलब है  2000 करोड़ में बनी रामायण का पहला भाग की तुलना रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण से होने लगी और टीवी के राम अरुण गोविल की तुलना मे फिल्म रामायण के राम रणबीर कपूर को कमतर आंका गया .

फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली , अलबत्ता एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने अच्छा खासा बिजनेस कर लिया क्योंकि दर्शक भक्ति भावना के तहत रामायण देखने नहीं पहुंच रहे थे , बल्कि रामायण में प्रस्तुत अंतरराष्ट्रीय लेवल का वीएफएक्स और ए आई का जादुई तकनीकी पक्ष देखने दर्शक थिएटर तक पहुंचे,

इससे पहले भी कई रामायण पर आधारित फिल्में आई जिसमें मेकर्स  का मुख्य उद्देश्य रामायण के जरिए पैसा कमाना था, जैसे कि प्रभास अभिनित आदि पुरुष, अक्षय कुमार अभिनीत राम सेतु, अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन आदि फिल्में महाकाव्य रामायण पर आधारित थी इसलिए फिल्म को सेंसर या पॉलीटिकल पार्टी से कोई विरोध नहीं मिला, क्योंकि इन फिल्मों में सिर्फ राम का नाम नहीं था बल्कि पूरे के पूरे राम पधारे हुए थे, हालांकि फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार रणबीर कपूर असली जिंदगी में अपने कंट्रोवर्शियल बयानों के चलते राम भक्तों से लताडै भी गए थे , परंतु फिल्म में राम का किरदार निभाते ही न सिर्फ उनके सारे पाप धुल गए बल्कि हिंदुत्व का डंका बजाने वाले पॉलीटिशियंस की नजर में ये फिल्मी राम पवित्र भी हो गए ,

राम के नाम का फायदा उठाने वाली फिल्में…..

पिछले दिनों एक गाना बहुत प्रसिद्ध हुआ क्योंकि ये राम नाम पर आधारित है ,गाने के बोल है, हर घर में बस एक ही नाम, एक ही नारा गूंजेगा, मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा, क्योंकि यह गाना हिंदुत्व का प्रतीक है इसलिए डर के मारे कई मुसलमान भी जय श्री राम बोलते नजर आए खासतौर पर वह सारे एक्टर और फिल्म मेकर भारत में पूरी तरह सुरक्षित है जो राम नाम का जाप करके लाखों करोड़ का माल अंदर कर रहे है.

इसके चलते ग्लैमर वर्ल्ड में कई सारे लोग जो असल में नास्तिक या कम पूजा पाठ करने वाले है ,वह भी डर के मारे जय श्री राम बोलते नजर आ रहे है ताकि उनको फिल्म निर्माण करते वक्त या रिलीज के वक्त कोई प्रॉब्लम ना आए,

पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों को सही तरीके से रिलीज करने के चक्कर में अजय देवगन अक्षय कुमार जैसे एक्टर मेकर्स राम नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, रामायण के किरदारों के आधार पर फिल्म का निर्माण करके दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं,

जैसे अजय देवगन की सिंघम अगेन, दक्षिण के एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आर आर आर, तेजा सज्जा की हनुमान, संजय दत्त की फिल्म रुद्राक्ष, ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन अभिनीत रावण आदि कई फिल्में रामायण पर केंद्रित है .

आने वाले समय में कई बिग बजट आने वाली फिल्में रामायण पर केंद्रित है,  जैसे साउथ के प्रसिद्ध एक्टर महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अभिनित, और एसएस राजामौली निर्देशित वाराणसी, जय हनुमान, आदि कई फिल्में रामायण पर केंद्रित है,

इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि भगवान राम के नाम का फायदा उठाने वाले मौका परस्त फिल्मी लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए राम नाम का जाप कर रहे हैं और रामायण पर आधारित फिल्मों के जरिए करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा .इसमें कोई दो राय नहीं है .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...