अपने चारों ओर मोटापा या मोटे लोगों को देखना एक सामान्य बात है, पर मोटापा कोई आम बात नहीं है बल्कि यह एक बीमारी का नाम है जिसपर नियंत्रण करना बहुत ही मुश्किल है. जंक फ़ूड, अनियमित भोजन, तनाव, पूरी नींद न ले पाना आदि वजन को बढ़ाने के प्रमुख कारण होते हैं. आप तो जानती ही होंगी कि मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है, आज हम आपको बताएंगे मोटापे के बढने के कारण .
कई लोग मोटे होने के बाद सोचते हैं कि कल से डाइटिंग और एक्सरसाइज शुरुआत कर देंगे, लेकिन कुछ बुरी आदते आपको पतला नहीं होने देती, इन बुरी आदतों में से एक है खाने पीने पर नियंत्रण न कर पाना. यदि आप अपने खाने-पीने पर कंट्रोल नहीं करती तो आप भले ही कितनी भी कोशिश कर लें, मोटापा कम नहीं कर सकेंगी.
अगर आप मोटापा कम करना चाहती हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों को सुधारना होगा. यहां हैं कुछ बुरी आदते जिन्हें सुधार कर आप मोटापे से बच सकती हैं..
अधिक मीठा खाना
अगर नाश्ते की बात करें तो पैक्ड दही, चाय या कौफी हर चीज में आपको शुगर या मीठे की मात्रा मिल ही जाती है. जो आपके शरीर में इकट्ठा होकर चर्बी का रूप धारण कर लेती है, इसलिए जब भी आप बाजार जाएं तो कुछ भी खरीदने से पहले उसमें उसका शुगर लेवल चेक कर लें.
