पार्टी की मस्ती में बालों की सफाई को नजर अंदाज न करें. एक अच्छे ब्रैंडेड शैंपू से बाल साफ करें और फिर कंडीशनर लगाएं. बालों पर गरम स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से पहले विटामिन ई युक्त लाइट हेयर औइल की कुछ बूंदें स्टाइलिंग प्रोडक्ट में मिला कर जरूर लगाएं.
बालों पर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से पूर्व बालों की मिड लेंथ और एंड्स पर विटामिन ई युक्त तेल की कुछ बूंदों को अच्छे से लगाएं. इससे बालों में कड़ापन नहीं आएगा. हफ्ते में बालों को एक बार थोड़ा रेस्ट जरूर दें. इसके लिए बालों को धो कर खुला छोड़ दें.
पार्टी का मौसम शुरू हो चुका है. जाहिर है आपको क्रिसमस पार्टी में जरूर जाना होगा. पार्टी में सबसे अलग दिखने के लिए आपने शौपिंग भी की होगी. लेकिन क्या सिर्फ फैंसी ड्रेस पहन कर आप सबसे अलग दिख सकती हैं? शायद नहीं. फैंसी ड्रेस के साथ स्टाइलिश हेयर स्टाइल ही आपको परफेक्ट पार्टी लुक दे सकती है.

लिहाजा स्टाइलिश हेयरस्टाइल के लिए हेयर स्टाइलिंग उत्पादों का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा. मसलन हेयर स्प्रे, हीटिंग टूल्स और एक्सेसरीज कुछ ऐसे स्टाइलिंग उत्पाद हैं जो हेयर स्टाइल भले ही खूबसूरत बना दें मगर बालों पर इनका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है. लेकिन कुछ सावधानियां बरती जाएं तो बालों को बिना नुकसान पहुंचाए भी एक अच्छा हेयर स्टाइल पाया जा सकता है.
