अगर आप एक फ्लॉलेस, लॉंगलास्टिंग और प्रीमियम लुक चाहती हैं, तो लग्जरी और हाई-एंड यानि महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स सच में बहुत बड़ा अंतर लाते हैं. प्रीमियम ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाली बारीक तकनीक और हाई-क्वालिटी पिगमेंट्स चेहरे को एक नेचुरल और चमकदार फिनिश देते हैं. यह एक बहुत ही सामान्य सोच है, लेकिन महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स बढ़िया लुक देने के लिए इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे इस्तेमाल करते हैं और वह आपकी स्किन टाइप को सूट करता है या नहीं. आज के समय में यूथ अधिकतर महंगे मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, ताकि उनकी स्किन पर किसी प्रोडक्ट का प्रभाव न पड़े.
- प्रीमियम बेस और फाउंडेशन
एक बेहतरीन और नेचुरल बेस के लिए महंगे ब्रांड्स के फाउंडेशन और प्राइमर सबसे बेस्ट माने जाते हैं, जो बिना केक-सा दिखे, स्किन में आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं.
शार्लोट टिलबरी
इनका फ्लॉलेस फ़िल्टर और एयरब्रश फ्लॉलेस फाउंडेशन सेलिब्रिटी जैसा ग्लो और स्मूथ फिनिश देने के लिए दुनिया भर में मशहूर होता है, जिससे मेकअप का एक अलग ही ग्लो देखने को मिलता है.
एस्टी लॉडर
इनका फाउंडेशन ऑइली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए एक वरदान है, जो पूरे दिन बिना टच-अप के टिका रहता है.
- लिप्स और गालों के लिए प्रीमियम प्रोडक्टस
महंगे ब्रांड्स के ब्लश और लिपस्टिक्स के शेड्स काफी रिच होते हैं और ये होंठों या स्किन को ड्राई नहीं करते.
मैक कॉस्मेटिक्स
यदि आप बेहतरीन मैट और मॉइस्चराइजिंग लुक चाहती हैं, तो मैक पाउडर लिप एंड चीक मूज़ एक बेहतरीन मल्टी-यूज़ विकल्प है, जो 10 घंटे तक टिका रहता है और मखमली फिनिश देता है。
डायोर और शनेल
ये लिप ग्लो ऑयल्स और मखमली लिपस्टिक्स आपके लुक को तुरंत रॉयल और क्लासी बना देते हैं.
परफेक्ट लुक के लिए जरूरी टिप्स:
- त्वचा को मेकअप के लिए तैयार करना
- महंगे से महंगा प्रोडक्ट भी तब तक अच्छा नहीं दिखेगा जब तक आपकी स्किन अच्छे से मॉइस्चराइज्ड न हो. मेकअप से पहले एक अच्छा प्राइमर जरूर लगाएं.
- मेकअप को अच्छी तरह ब्लेंड करने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के ब्रशेस या ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें.
- अपने हैवी या प्रीमियम मेकअप को लॉक करने के लिए शेर्लोट टिलबरी एयरब्रश फ्लॉलेस सेटिंग स्प्रे जैसे प्रीमियम स्प्रे का इस्तेमाल करें, जिससे मेकअप मेल्ट नहीं होता.
- इन सबमें सबसे जरूरी स्किन प्रेप होता है, क्योंकि अगर आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेटेड और साफ नहीं है, तो महंगा से महंगा फाउंडेशन भी चेहरे पर पैची और खराब दिखेगा.
- एक अच्छा मॉइस्चराइज़र और प्राइमर लगाना महंगे प्रोडक्ट से ज्यादा जरूरी है.
- सही तकनीक
* मेकअप को ब्लेंड करने का तरीका सबसे ज्यादा मायने रखता है।
* किसी भी फाउंडेशन को अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर या सही ब्रश से अच्छी तरह ब्लेंड करेंगे, तो वह बिल्कुल फ्लॉलेस और नेचुरल लुक देगा.
बजट और महंगे प्रोडक्ट्स में अंतर
* महंगे प्रोडक्ट्स में अक्सर प्रीमियम पैकेजिंग, खास खुशबू और कभी-कभी स्किनकेयर सामग्रियां जैसे हाइलूरोनिक एसिड होती हैं.
* आजकल कई बजट ब्रांड्स जैसे मेबलिन, लक्मे, स्विस ब्यूटी का पिगमेंटेशन और टिकने की क्षमता महंगे ब्रांड्स जितनी ही अच्छी होती है, जिसका प्रयोग भी आप कर सकते है.
स्मार्ट टिप्स
- आपको अपना पूरा मेकअप कलेक्शन अधिक महंगा न करके भी आकर्षक लुक पा सकती है, जिसमें आप महंगा और बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट का मिक्स एंड मैच कर सकती हैं.
- फाउंडेशन और कंसीलर पर खर्चा करने से न कतराए, क्योंकि ये सीधे आपकी स्किन पर लंबे समय तक रहते है और इसका सही प्रोडक्ट होना जरूरी होता है, ताकि चेहरा किसी प्रकार की एलर्जी का शिकार न हो.
- मस्कारा, आईलाइनर, लिपस्टिक और ब्लश ये बजट ब्रांड्स के भी आते हैं, लेकिन ब्रांडेड खरीदने पर उसका लीक अच्छा होता है.
इस प्रकार महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का लुक बेहतर और नेचुरल दिखने का मुख्य कारण उनमें इस्तेमाल होने वाली उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और बेहतरीन फॉर्मूलेशन तकनीक है, जो त्वचा पर परत की तरह नहीं, बल्कि त्वचा में पूरी तरह समा जाते है. इनमें कम फिलर्स और त्वचा के अनुकूल शुद्ध इंग्रीडिएंट्स या नेचुरल अट्रैक्टिव सोर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो नेचुरल फिनिश देते हैं. उच्च पिगमेंटेशन के कारण इनकी बहुत कम मात्रा भी पूरा और बेहतरीन कवरेज देती है, जिससे चेहरा आर्टिफिशियल या ज्यादा पोता हुआ नहीं लगता.
