Festive Hairstyles: दीवाली का त्योहार साल का वह समय होता है, जब हर व्यक्ति अपने घर को साफसुथरा रखने और प्रकाशित करने की कोशिश करता है. सभी के मन में त्योहार को ले कर उमंग होता है. खुशियों का माहौल चारों तरफ दिखाई पड़ने लगता है, दिल प्यार से भरे होते हैं, मीठे व्यंजन बन रहे होते हैं और उपहारों का आदानप्रदान हो रहा होता है.
दीवाली पर खूबसूरत परिधान के साथ एक अच्छी और सुंदर हेयरस्टाइल अपनाएं. इस दीवाली पर कुछ अलग और आकर्षक दिखने की इच्छा से हेयरस्टाइल, हेयर कट आदि के बारे में गहराई से जानें, जो आप के चेहरे पर जंचें. सुरुचिपूर्ण और आसान हेयरस्टाइल को अपनाएं, जो भले ही एक दिन के लिए हों, लेकिन उस की लुक आप की खूबसूरती को अलग और अनोखा बनाती है. हेयरस्टाइल से पहले केशों को अच्छी स्टाइलिंग के लिए तैयार करें, ताकि आप का हेयर डू सुंदर दिखें.
- शुरुआत एक अच्छी तरह से धोए हुए और कंडीशन किए हुए केशों से करें.
- अगर आप हीट स्टाइलिंग कर रही हैं, तो हीट प्रोटेक्टैंट स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि बालों को हीट डैमेज से बचाया जा सके.
साइड ब्रैडेड स्टाइल
आमतौर पर फैस्टिव सीजन में ब्रैडेड हेयरस्टाइल सब से ज्यादा पसंद किया जाता है. ट्रैडिशनल हेयरस्टाइल को एक अलग अंदाज में किया जा सकता है. आप को अपने बालों को पूरी तरह से एक चोटी में बांधने की जरूरत नहीं है, आप को सामने के एक हिस्से को एक तरफ स्टाइलिश ढंग से बांधें और अपने बाकी बालों को खुला छोड़ दें. आप चाहें तो बेहतर लुक के लिए बाकी बालों को आसानी से सीधा या कर्ल कर सकती हैं. यह हर उम्र की स्त्री के लिए सूटेबल हेयर डू है.
