त्योहारों के मौसम के शुरू होते ही सर्दियों की आहट भी आने लग जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि त्योहारों के इस मौसम में त्वचा को कैसे रखें जवां और चमकदार.
ऐसे रखें त्वचा को जवां जवां
पपीता, शहद और नींबू को आपस में मिलाकर लगाये. पपीता में मौजूद पपेन नाम का एंजाइम प्राकृतिक तरीके से मृत त्वचा की परत को उतारता है. एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद त्वचा को मुलायम बनाता है. जबकि साइट्रिक एसिड युक्त नींबू त्वचा को चमकाने का काम करता है.
चीनी, नींबू का रस और आलिव आयल को एक साथ मिक्स करके आप बाडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं. मुलायम त्वचा के लिए यह स्क्रब सही है. इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़ें. इससे त्वचा की रंगत निखरती है.
ये भी पढ़ें- Festival Special: इन 11 Makeup टिप्स से बनाएं लुक को खास
हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन और दूध का उबटन त्वचा पर लगाएं. इसका जादुई स्पर्श अपकी त्वचा को त्वचा को चमकाने में आपकी मदद करेगी. एंटी-आक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी और चंदन त्वचा में कसाव लाते हैं, जबकि बेसन मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को प्रोटीन उपलब्ध करवाता है. दूध त्वचा की रंगत को निखारने का काम करती है और त्वचा को मुलायम बनाती है.
