How to Look Younger: आजकल सोशल मीडिया पर हर तरफ बस एक ही बात है कि यू डौंट लुक मोर ऐज और यह कौंप्लिमैंट सुनना भला किसे पसंद नहीं होता. मगर इस यंग और फ्रैश लुक को पाना कोई जादू की छड़ी घुमाना नहीं है. इस के लिए चाहिए अपडेटेड वार्डरोब, स्मार्ट स्किन केयर और किलर स्टाइलिंग सैंस.

अगर आप भी चाहती हैं कि 17 साल की कली की तरह दिखें, टीनऐज गर्ल्स की तरह ही आप की ग्लोइंग स्किन, ट्रैंडी फैशन और नो ऐजिंग वाइब्स हों, तो अब वक्त आ गया है खुद को रीफ्रैश करने का. तो आइए जानते हैं वे ब्यूटी और स्टाइल ट्रैंड्स जो आप को बनाएंगे यंगर दैन योर ऐज.

फैशन गेम हो औन पौइंट

टीनऐजर्स का फैशन सैंस अब सिर्फ जींस और टीशर्ट तक लिमिटेड नहीं रही. उन के पास हैं क्रौप टौप, कोऔर्ड्स, ओवरसाइज्ड शर्ट ऐंड टीशर्ट के साथ क्यूट स्कर्ट्स की पूरी रेंज. अगर आप भी उन से मुकाबला करना चाहती हैं, तो अपने वार्डरोब में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है.

कोऔर्ड सैट्स: ये लुक इनस्टैंटली पौलिशड लगता है. साथ में स्नीकर्स और मैसी बन के साथ आप बिना ऐफर्ट ही अपनी ऐज की बाकी लेडीज को स्टाइलिंग सैंस में मात दे सकती हैं.

ओवरसाइज्ड टीज विद बाइक शौर्ट्स: ये जैन जैड की नई यूनिफौर्म है. कंफर्टेबल भी और भयंकर स्टाइलिश भी. कुछ न सम  झ आ रहा हो कि क्या पहनें तो सिंपल ओवरसाइज्ड टीशर्ट आप को स्टाइलिश और यंग दिखने में मदद करेगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...