वैडिंग टाइम में महिलाएं शौपिंग व शादी की तैयारी में इतनी व्यस्त रहती हैं कि खुद पर ध्यान नहीं देतीं. लेकिन इस मौके पर सुंदर दिखना जरूरी है. कई महिलाएं सोचती हैं कि ब्यूटीपार्लर जा कर ही वे खूबसूरत दिख सकती हैं पर ऐसा नहीं है. घर में खुद मेकअप कर के भी वे अट्रैक्टिव दिख सकती हैं. बस जरूरत होती है सही सौंदर्य प्रसाधन चुनने की और मेकअप करने की सही जानकारी की. आइए जानें एल्प्स ब्यूटी क्लीनिक की मेकअप ऐक्सपर्ट इशिता तनेजा और राजस्थान हेयर ऐंड ब्यूटी सैलून के मेकअप ऐक्सपर्ट राजेश दहिया से मेकअप के कुछ ट्रिक्स, जिन पर गौर कर आप शादी में अट्रैक्टिव दिख सकती हैं.

ट्रिक्स फौर आईज

आंखों के मेकअप पर भी थोड़ा ध्यान दें. इसे मेकअप में हाईलाइट करें. आईज मेकअप में जरूरी नहीं है कि आप अपनी ड्रैस के सारे कलर्स को अपने मेकअप में शामिल करें. ऐसा करने से आप की आईज हैवी नजर आएंगी और मेकअप भी सही नहीं लगेगा. इसलिए सारे कलर्स को लेने के बजाय उन 2-3 शेड का चुनाव करें, जो आप के मेकअप को ट्रैंडी बनाएं. इस के लिए एक लाइट बेस लें जिसे पूरी आईलिड पर लगाएं. फिर मीडियम शेड को आईलिड पर लगाएं और उस के बाद ग्लौसी आईशैडो लगाएं. अंत में हाईलाइटर से हाईलाइट करें. अगर आंखों को स्मोकी लुक देना चाहती हैं तो कौर्नर पर हलका सा ब्लैक या ग्रे आईशैडो मर्ज करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...