भीषण गर्मीं में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी है. अब हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा गर्मी में खिली-खिली और जवां रहे. किंतु गर्मी के मौसम में त्वचा डल, ड्राई और बेजान हो जाती है. गर्मी में चिलचिलाती धूप में घूमने से स्किन पर टैनिंग हो जाती है. समर में स्किन की केयर ना की जाए तो स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती है. आइए जानते हैं समर में स्किन को स्वस्थ रखने के लिए ये 6 टिप्स.

  1. वॉटर इंटेक ज्यादा करें

गर्मियों मे पसीना ज्यादा होने से वॉटर लॉस ज्यादा होता है. इसी वजह से हमारे शरीर को पर्याप्त हाइड्रेटेड रखने की जरूरत होती है. गर्मियों के दौरान आपको वॉटर इंटेक ज्यादा रखना चाहिए. इसके लिए आप फ्रेश फ्रूट जूस और नारियल पानी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

2. एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा लें

समर के मौसम में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट जरूर लें. एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा संबंधित समास्याओं को दूर करेगा. इसके साथ ही अपनी डाइट में कलरफुल और एंटीओक्सीडेंट भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे पपीता, टमाटर, आम भी डाइट में शामिल करें, जो फ्री रेडिकल्स डैमेज को कम करने में मदद कर सकते हैं.

3. दिन में दो बार नहाएं

एक्सपर्ट के मुताबिक समर में बॉडी को हाइजीन मेंटेन रखने और इंफेक्शन को कम करने के लिए दिन में दो बार नहाना चाहिए. यह स्वेटिंग से पैदा हुए बैक्टीरिया को खत्म करके बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करेगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...