कई बार कॉलेज और ऑफिस की ज़िन्दगी कई वजहों से तनावपूर्ण हो जाती है. ऐसे में आप स्टाइलिश बनने की जगह आरामदायक महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. आज के समय में तो हर जगह पर पहनकर जाने के लिए लोगों के पास बेहतरीन परिधान होते हैं, इसलिए आपके लिए भी नया फैशन अपनाना आवश्यक सा हो जाता है.

आज हम कॉलेज जाने वाली लड़कियों और साथ ही ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए कपड़े पहनने के कुछ नुस्खे लेकर आए हैं.

आरामदायक कपड़े पहनें : आप भी शायद उन लोगों में से एक हो सकती हैं जो फैशन के लिए आराम का त्याग करने से भी पीछे नहीं हटती और ऐसा भी हो न क्यों, एक ही तरह के कपड़े पहनना काफी मुश्किलों भरा होता है. लेकिन ऐसे भी कई दिन आते हैं जब आरामदायक कपड़े पहनने की बहुत आवश्यकता होती है. आपको ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके पास ऐसे कपड़े उपलब्ध हों जो आरामदायक हों.

नवयुवतियों को अक्सर बेहतरीन टी शर्ट और मार्डन परिधान पहनकर कॉलेज जाना ही अच्छा लगता है, तो आप आरामदायक जीन्स तथा स्वेटशर्ट का प्रयोग करें. इसके अलावा सोते समय भी आरामदायक कपड़े ही पहनें जिससे कि अगर आप घर से बाहर रह रहे हैं तो आपको अपने रूममेट के सामने शर्मिन्दा ना होना पड़े.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...