गरमी में पसीना न आएं ऐसा हो नही सकता, लेकिन अगर पसीने में बदबू आए तो वह आपकी पर्सनेलिटी को खराब कर देता है. साथ ही आपको शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है. जिसके लिए आप महंगे-महंगे परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप गलत तरीके से या परफ्यूम को लगाने में गलती करते हैं तो यह आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसीलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी बौडी में दिन भर परफ्यूम की महक रहेगी और आप तरोताजा भी महसूस भी करेंगे.

1. नौर्मल टैम्प्रेचर में रखें परफ्यूम

PERFUME-IN-table

ज्यादा गरमी, नमी या तेज रोशनी वाली जगह पर परफ्यूम रखने से उस की फ्रैगरैंस की क्वालिटी कम हो सकती है. इसलिए इसे हमेशा साधारण तापमान वाली जगह पर रखें.

2. ड्राई स्किन के लिए ऐसे करें परफ्यूम का इस्तेमाल

spray-perfume

यदि आपकी स्किन ज्यादा रूखी है तो परफ्यूम का इस्तेमाल करने से पहले बिना फ्रैगरैंस वाला लोशन जरूर लगाएं. इस से फ्रैगरैंस ज्यादा देर तक टिकेगी.

3. कपड़ों और बौडी पर कब और कैसे करें इस्तेमाल

perfume-in-clothes

नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम का इस्तेमाल करना सही रहता है. सिल्क के बने कपड़ों या ज्वैलरी पर परफ्यूम का स्प्रे न करें. ऐसा करने से उन की चमक जा सकती है.

4. फ्रैगरैंस को कैसे करें चैक

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...