Winter Glowup Formula: ठंड का मौसम आप की त्वचा से जरूरी नमी आसानी से छीन सकता है और सर्दियों में त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू हो सकती हैं.
जैसेजैसे सर्दी बढ़ती है, ठंडी हवाएं और आरामदायक शामों के साथ एक आम समस्या भी सामने आने लगती है- सूखी, पपड़ीदार और थकी हुई त्वचा.
शूटिंग के लंबे घंटे, भारी मेकअप और बाहरअंदर के बदलते तापमान के कारण टीवी कलाकारों के लिए स्किन केयर और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि उन की रोजमर्रा की दिनचर्या कैमरा रेडी, हैल्दी स्किन पर निर्भर करती है. इस सीजन में सोनी सब के कलाकार दीक्षा जोशी, अक्षया हिंदालकर, श्रेनु पारिख बता रही हैं कि वे कौनकौन सी सावधानीपूर्ण रूटीन, आसान आदतें और सुकून देने वाली विंटर स्किन केयर टिप्स अपनाती हैं, जो उन्हें ठंड में भी ग्लो बनाए रखने में मदद करती है.
सोनी सब के कलाकारों का विंटर स्किन केयर टिप्स
यहां हम आप को सोनी सब के 3 ऐक्ट्रैस के ब्यूटी हैक्स के बारे में बताएंगे, जिस से उन की त्वचा सर्दियों में भी चमकदार दिखती है.
तो आइए, सब से पहले बात करते हैं ऐक्ट्रैस दीक्षा जोशी की जो पुष्पा इंपोसिबल में दीप्ति की भूमिका निभा रही हैं और इस बिजी शैड्यूल में भी वे अपनी स्किन केयर कैसे करती हैं.
