बौलीवुड में सब कुछ फिल्म की सफलता पर ही निर्भर करता है. एक फिल्म के असफल होते ही सारे समीकरण बदल जाते हैं. कलाकारों के हाथ से फिल्में छिन जाती हैं. फिल्म के असफल होते ही उस प्रोडक्शन हाउस की निर्माणाधीन फिल्मों पर भी ब्रेक लग जाता है. यह कटु सत्य है. लोग चाहे जितना इस बात से इंकार करते रहें, मगर बौलीवुड में सब कुछ फिल्म की सफलता के साथ ही आगे बढ़ता है. एक फिल्म के असफल होते ही दिग्गज फिल्मकार भी हिम्मत हार बैठते हैं.

कलंक की असफलता का आलिया भट्ट को दोहरा खामियाजाः

‘‘स्टूडेंट आफ द ईअर’’ से लेकर अब तक लगातार हर फिल्म से सफलता और एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में एक अलग पहचान बनाती आ रही अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए ‘कलंक’ का असफल होना सबसे ज्यादा दुःखद रहा. क्योंकि ‘तख्त’और ‘इंशाअल्लाह’ पर जो सवालिया निशान लगे हैं. और इन दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट अभिनय करने वाली थीं. आलिया भट्ट इन दोनों ही फिल्मों को लेकर अति उत्साहित भी थी. वह पहली बार ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान खान के साथ अभिनय करने वाली थीं.

 

View this post on Instagram

 

Мой огненный парень?? Никто другой и не сыграл бы Зафара лучше него?❤️ Расскажу один случай с Варуном? . .?Варун Дхаван любит боевики, и он большой поклонник The Rock, он же Дуэйн Джонсон. Варун посмотрел недавний релиз “Hobbs & Shaw”, в котором играет Дуэйн. Актёр был восхищен фильмом и работой Дуэйна и, обратившись к Твиттеру, поделился своей рецензией на “Hobbs & Shaw” , а также упомянул свой любимый эпизод из фильма. Этот твит Варуна подвергся троллингу от одного из пользователей Twitter, но актер ” Kalank ” дал достойный ответ. Варун написал в твиттере: ” Посмотрел # HobbsAndShaw. Очень веселое кино. TheRock действительно вносит свои вклад. Восхищение самоанской культуре. Эпизод “Лондонская погоня” наверное, лучший.” Отвечая Варуну, Дуэйн написал в твиттере: ” Брат я рад, что он тебе понравился. Ты лучший”. В свою очередь тролль написал : “Вместо того, чтобы рекламировать голливудские фильмы и приносить американцам деньги, пожалуйста, повысьте качество наших фильмов вместо того формата, который вы делаете”. Ответ Варуна не заставил себя долго ждать : «Может быть, вам не стоит ставить Гарри Поттера в качестве фото вашего профиля, когда вы пытаетесь научить людей, что им нужно делать, сынок. А теперь иди спать ?» Четко ответил?? ☑️ Информация взята из группы в контакте “Болливуд Мир индийского кино”

A post shared by DIABLO?? (@_bollywood_love___) on

ये भी पढ़ें- आखिर ‘बाहुबली’ क्यों नहीं करना चाहते शादी, जानें यहां

‘‘कलंक’’की असफलता का असर

17 अप्रैल को करण जोहर के ‘धर्मा प्रोडक्शन’ की बड़े बजट की फिल्म ‘‘कलंक’’ ने बौक्स आफिस पर बुरी तरह से मुंह की खायी. जबकि ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा,आलिया भट्ट, आदित्य रौय कपूर, वरूण धवन और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं. सोनाक्षी सिन्हा की लगातार ग्यारहवीं फिल्म ने बाक्स आफिस पर दम तोड़ा है. मगर वरूण धवन व आलिया भट्ट का करियर तो लगातार व सरपट सफलता के साथ दौड़ रहा था, पर इस फिल्म ने इनके करियर पर भी ब्रेक लगा दिया.

कलंककी असफलता पर करण जौहर

‘‘कलंक’’ की असफलता के बाद करण जौहर ने कहा- ‘‘फिल्म मेरी है. मैंने जिस तरह से इस फिल्म को सोचा था, उससे मैं दूर हो गया. वास्तव में निर्देशक अभिषेक वमर्न के दिमाग में एक विचार आया, जिसे वह देना चाहते थे. मैं उनकी बातें सुनते हुए इस कदर मगन हो गया कि मैं निश्पक्षता खो बैठा. मैने हर किसी को उड़ने के लिए अनावश्यक पंख दिए. जबकि मैं फिल्म को बेहतर कर सकता था.’’

तख्त नहीं शुरू होगी सितंबर में

इस फिल्म की असफलता के बाद ‘‘धर्मा प्रोडक्शंस’’ के करण जोहर ने अपनी निर्माणाधीन बड़े बजट की पीरियड फिल्म ‘‘तख्त’’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया. करण जोहर ने इसे सितंबर की बजाय फरवरी 2020 में बनाने की बात कही. जबकि ‘तख्त’ को शुरू करते समय करण जोहर ने कई दावे किए थे. उस वक्त करण जोहर ने ‘‘तख्त’’ को ‘कभी खुशी कभी गम’ से भी बड़ी फिल्म की संज्ञा दी थी. ज्ञातब्य है कि ‘‘तख्त’’ का निर्देशन स्वयं करण जोहर कर रहे हैं. फिल्म‘‘तख्त’’ में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर व भूमि पेडणेकर अभिनय कर रहे हैं. उसे बाद बौलीवुड में चर्चा गर्म हो गयी कि फिल्म ‘‘कलंक’’ की असफलता की मार करण जोहर झेल नहीं पाए और उन्हे अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘‘तख्त’’ को बंद करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- रियलिटी पर आधारित फिल्में कर रहें हैं आजकल अक्षय कुमार….

करण जौहर का दावाः

मगर बौलीवुड मे ‘तख्त’ को लेकर हो रही चर्चाओं से करण जौहर को अहसास हुआ कि उनका यह कदम उनके लिए और अधिक घातक हो सकता है. इसलिए अब करण जोहर ने कहा है- ‘‘बौलीवुड से जुड़े लोग जिस तरह की बातें कर रहे हैं, वह गलत है. ‘कलंक’ की असफलता के चलते मैंने ‘तख्त’ को कुछ समय के लिए बंद नहीं किया है. बल्कि इसकी दूसरी वजहें हैं. फिल्म के सभी कलाकार अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं. इसलिए हमने इसे सितंबर की बजाय फरवरी 2020 में शुरू करने का निर्णय लिया. देखिए ‘कलंक’ और ‘तख्त’ दोनों फिल्मों का विशय अलग है. मैं ‘तख्त’ पिछले दो साल से बना रहा हूं और अगले दो वर्ष तक बनाता रहूंगा. यह तय है कि ‘तख्त’बनेगी.’’

मलाल की असफलता का असरः

‘‘कलंक’’की असफलता के असर की चर्चाएं खत्म होने से पहले ही 5 जुलाई को प्रदर्शित संजय लीला भंसाली निर्मित फिल्म ‘‘मलाल’’ की असफलता के असर का प्रभाव सामने आ गया. इस असर का धमाका रविवार की शाम सलमान खान के ट्वीट से हुआ है. जी हां! रवीवार की शाम सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘‘संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंषाअल्लाह’ आगे बढ़ गयी है. मगर हम ईद 2020 में जरुर मिलेंगे. ’’लेकिन अभी तक सलमान खान ने इस रहस्य पर से परदा नही उठाया कि वह ईद 2020 में किस फिल्म के साथ आएंगे. चर्चाएं शुरू हो गयी हैं कि क्या वह ‘‘किक 2’’ करने वाले हैं. क्योंकि उनकी फिल्म‘‘दबंग 3’’ तो 20 दिसंबर 2019 को ही प्रदर्शित हो जाएगी. सलमान खान के ट्वीट से बौलीवुड में चर्चाएं गर्म हो गयीं कि संजय लीला भंसाली ने भी ‘इंषाअल्लाह’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

वैसे भी ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर किसी नई तारीख की भी घोषणा नहीं की गयी है. ज्ञातब्य है कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह से ‘इंशाअल्लाह’ का फिल्मांकन मुंबई मे शुरू होने वाला था. फिर इसे वाराणसी और फ्लोरिडा में फिल्माया जाना था. पर अब सलमान खान के ट्वीट से यह जग जाहिर हो गया कि फिलहाल ‘इंषा अल्लाह’ की शूटिंग कब शुरू होगी, कोई नहीं जानता. फिल्म‘‘इंशाअल्लाह’’के साथ ही संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान की बीस साल बाद वापसी होने वाली थी, जो कि फिलहाल टल गयी है.

ये भी पढ़ें- आखिर ‘बाहुबली’ क्यों नहीं करना चाहते शादी, जानें यहां

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...