बौलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत तथा रूमी जाफरी निर्देशिम फिल्म ‘‘चेहरे’का ट्रेलर 18 मार्च 2021 को बाजार में आएगा. इस बीच, फिल्म के निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन की आकर्षक एकल तस्वीर वाला फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है. फिल्म में मेगास्टार के डैपर और तेजतर्रार लुक की बात की गई है.
जब से फिल्म की घोषणा हुई थी, तभी से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है. जबकि फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म की कहानी को अब तक छिपाकर रखा है. लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म‘‘चेहरे’’में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के बीच जो खेल खेला जाएगा, वह काफी रोमांचक है. इतना ही नही ‘चेहरे’वह फिल्म है, जिसमें पहली बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की जोड़ी परदे पर नजर आएगी.
‘चेहरे’’के पहले टीजर में एक गहन कथानक का वादा किया गया है. तो वहीं इस फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन भी काफी रोमांचित हैं.
अब इमरान हाशमी का भी एकल पोस्टर जारी कर दिया गया है. जिसमें इमरान हाशमी का तीव्र रूप निश्चित रूप से उन दर्शकों के हित को प्रभावित करेगा, जो फिल्म को देखने के लिए बैचेन सांस के साथ इंतजार कर रहे हैं. अब तक जारी दो पोस्टर व टीजर से इस फिल्म में दोनों सितारों के बीच की दुश्मनी का आभास मिलता है.
