ये तो हम सभी जानते है की कोरोना की महामारी के कारण पूरे देश में lockdown का तीसरा चरण 4 मई से लागू हो रहा है. जहां एक तरफ लॉकडाउन की वजह से देश और दुनिया की कई सारी चीजें अव्यवस्थित हो चुकी हैं, कई सारी फिल्मों और  सीरियल की शूटिंग पेंडिंग है.

वहीँ दूसरी तरफ एक ऐसी चीज़ भी है जिसे कोई नहीं रोक सकता और वो है अमिताभ बच्चन का टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’.

जी हाँ दोस्तों ये सच है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC)’ के 12वें सीजन की घोषणा की है. सोनी टीवी पर इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है.

सोनी टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर भी  एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ये कहते नज़र आ रहे है की ‘लॉकडाउन के इस दौर में जहां सबकुछ बंद पड़ा है एक ऐसी चीज की बात कर रहे हैं जिसे कोई भी बंद नहीं कर सकता... वो है सपने.... .’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...