Sameer lyricist : समीर बौलीवुड के जानेमाने गीतकार हैं, जिन्होंने 640 से अधिक फिल्मों में 4,500 से ज्यादा गाने लिखे हैं. वाराणसी में जन्में समीर मशहूर गीतकार अनजान के पुत्र हैं और उन्होंने फिल्म 'आशिकी' और 'दिल' जैसी फिल्मों से प्रसिद्धि पाई है. 3 से अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले समीर के नाम सब से ज्यादा फिल्मी गाने लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकौर्ड दर्ज है.

उन्होंने शुरुआत में बैंक की नौकरी की, लेकिन गीतकार बनने के सपने के कारण उसे छोड़ दिया. वर्ष 1983 में 'बेखबर' फिल्म से उन्होंने कैरियर शुरू किया, लेकिन सफलता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. साल 1990 में फिल्म 'दिल' और 'आशिकी' फिल्मों के गानों ने उन्हें बौलीवुड के टौप गीतकार बना दिया.

फिल्म 'बेटा', 'साजन', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'कुछ कुछ होता है', 'धड़कन', 'कभी खुशी कभी गम', 'दबंग 2' आदि फिल्मों के गीत को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं.

समीर अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हैं. समीर फिल्मों में रोमांटिक और इमोशनल गीतों के लिए खास रूप से पहचाने जाते हैं.

नए टैलेंट को मौका देना जरूरी

अभी उन्होंने एक संगीत का प्लेटफौर्म 'औमोरा म्यूजिक' को लौंच किया है, जिस का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को इस में शामिल कर नएनए रोमांटिक और इमोशनल गानों को लोगों तक पहुंचाना है।

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...