Ayushmann Khurrana : स्पर्म डोनर जैसे गंभीर विषय पर आधारित फिल्म से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान खुराना ने कुछ ही सालों में फिल्मों में और दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना ली है। 'भूत पिशाच', 'लड़की और कड़क औफिसर' से ले कर अंधे इंसान की भूमिका में वे नजर आए जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

अब आने वाले समय में उन की लव ट्राइऐंगल कौमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज हो रही है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्यार करना जितना आसान होता है निभाना उस से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है। वह भी तब जब सीरियस सिचुएशन कौमेडी में तबदील हो जाएं। इस फिल्म में ऐसा ही कुछ आप को देखने को मिलेगा, जिस का नाम 'पति पत्नी और वो दो' है.

सब को फायदा हो

आयुष्मान कहते हैं कि मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मेरी फिल्मों से सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि दर्शकों और मेकर्स को भी फायदा मिलें और इस का जीताजागता उदाहरण है फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' जिस में मैं ने लड़की की भूमिका निभाई। इन दोनों ही फिल्मों ने लगातार ₹100 करोड़ से ज्यादा का बिजनैस किया है। इसी सफलता की हिट फिल्मों की श्रेणी के बाद अब मैं ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ अपनी कौमेडी हिट रन को आगे बढ़ाने की तैयारी में हूं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...