Mother's Day 2026 : सारे रिश्तों में एक रिश्ता सब से ज्यादा पावरफुल होता है और वह होता है मां से बेटा या बेटी का रिश्ता. काफी सालों पहले एक गाना आया था, 'आज उंगली थाम के तेरी मैं तुझे चलना सिखाऊं, कल हाथ पकड़ना मेरा जब मैं बूढ़ा हो जाऊं...' इस गाने का मतलब ही यह है कि जब बच्चा छोटा होता है तो मां उस का सहारा बनती है, लेकिन जब बच्चा बड़ा होता है और कामयाब होता है तो वह अपनी मां को हर वह खुशी और सुख देना चाहता है जो उस की मां को अपने पूरे जीवन में नहीं मिला। लिहाजा, तमाम शोहरत के बाद भी ग्लैमरस हीरोइनें अपनी मां का पल्लू नहीं छोड़तीं, जिसे पकड़ कर बचपन से ले कर जवानी तक का सफर इन ग्लैमरस हीरोइनों ने तय किया है.
अपनी मां में इन हीरोइनों की जान बसती है। इसलिए इन हीरोइनों को जब भी मौका मिलता है वे अपनी मां के साथ वक्त बिताती हैं, शौपिंग करती हैं, डिनर पर ले जाती हैं और वह सबकुछ करने की कोशिश करती हैं जिस से उन की मां को खुशियां मिलें.
हाल ही में मदर्स डे के मौके पर ग्लैमर वर्ल्ड की कुछ हीरोइन ने मदर्स डे के गिफ्ट के तौर पर अपनी मां का न सिर्फ मेकओवर किया, बल्कि मदर्स डे का दिन अपनी मां के लिए खास भी बनाया। पेश हैं, इसी सिलसिले पर एक नजर :
