Nepotism in bollywood and sports : कहते हैं,'यह इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए इक आग का दरिया है और डूब के जाना है...' और एक सच यह भी है कि इश्क सिर्फ इंसान से ही नहीं होता अपने काम और पैशन से भी होता है. वह पैशन जिस का सपना हम बचपन से देखते हैं और उस सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं.

अपने पैशन के प्रति यह प्यार लैलामजनूं के इश्क से भी खतरनाक होता है क्योंकि इस सपने पर हमारी जिंदगी टिकी होती है और अगर ग्लैमरवर्ल्ड या स्पोर्ट्स वर्ल्ड की बात करें, तो इस जगह पर नाम कमाने का सपना हजारों, लाखों और करोड़ों लोग देखते हैं, जिन में से कुछ चंद लोग ही होते हैं जो अपने सपने को कामयाब होते देख पाते हैं.

स्पोर्ट्स वर्ल्ड हो या ग्लैमरवर्ल्ड, यहां जगह बनाना कांटों पर चलने जैसा ही होता है और वह भी खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन के पास हुनर तो बेइंतिहा है लेकिन न तो ज्यादा पैसा है और न ही कोई गौडफादर और न ही कोई ऊंची पहचान. बावजूद इस के हर साल कई सारे आउटसाइडर मेहनत और टेलैंट पर भरोसा कर के ग्लैमर या स्पोर्ट्स वर्ल्ड में हाथ आजमाने आ जाते हैं, जिन में से कई सारे लोग कामयाब भी होते हैं तो कई जिंदगीभर धक्का खा कर वापस लौट जाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...