घर-घर में लोगों को हंसाने वाले जाने-माने कौमेडियन कपिल शर्मा अपने शो से जहां लोगों को खुश करते हैं, वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार टेलीविजन पर वापसी के बाद उनके सितारें बुलंदियों पर चल रहे हैं. इसी बीच खबर है कि कौमेडियन कपिल के घर नया मेहमान आने वाला है. जिससे उनके फैंस बहुत खुश हैं.

ये भी पढ़ें- दबंग खान का पापा बनने को लेकर बेबाक बयान, कही ये बात…

कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी हैं प्रेगनेंट

टीआरपी रैंकिंग पर राज करने वाले कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी के घर नया मेहमान आने वाला है. वहीं खबरों की मानें तो गिन्नी प्रेग्नेंट हैं. यही वजह है कि कपिल की मां भी अब अपनी बहू का ख्याल रखने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई हैं. वो बात अलग है कि कपिल और गिन्नी में से किसी ने भी इस खबर का अनाउंसमेंट नहीं किया है. हालांकि अभी इन दोनों की शादी को केवल 5 महीने ही हुए हैं और कपिल के घर नए मेहमान ने दस्तक भी दे दी है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...