टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस और पार्थ समथान के ब्रेकअप होने की खबरों ने जहां फैंस को निराश कर दिया है तो वहीं पार्थ समथान का नाम अलग-अलग हसीनाओं से जुड़ रहा है, लेकिन अब एरिका भी इस मामले में पीछे नही हैं. हाल ही में एरिका को एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ देखा गया. आइए आपको दिखाते हैं एरिका और हर्षद की खास फोटोज...
हर्षद के साथ लगातार आ रहीं एरिका नजर
कसौटी जिंदगी के 2 की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस की नजदीकियां लगातार हर्षद चोपड़ा से बढ़ रही हैं. हाल के दिनों में ये दोनों कलाकार एक साथ खूब वक्त बिताते देखे जा रहे हैं, जिस कारण इनका नाम एक-दूसरे से जुड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- एरिका से ब्रेकअप की खबरों पर बोले पार्थ समथान, अनबन को लेकर कही ये बात
पूजा बनर्जी की पार्टी में साथ आए नजर

एरिका फर्नांडीस हाल ही में को-एक्ट्रेस पूजा बनर्जी की पार्टी में पहुंची थीं, जहां हर्षद और एरिका साथ में कई सारी फोटोज खिंचवाते नजर आए.
पार्टी मूड में नजर आई पूजा बनर्जी की गैंग
