‘मैरी कॉम’,‘एनएच10’, ‘सरबजीत’और‘बाघी 2’जैसी बड़े बजट की फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता दर्शन कुमार 2020 में कोरोना काल के समय ओटीटी प्लेटफार्म पर वह छाए रहे. वेब सीरीज ‘आश्रम ’ व‘आश्रम 2’ में इंस्पेक्टर उजागर सिंह के किरदार में उन्हें काफी शोहरत मिली. इतना ही नही ‘सोनी लिव’की वेब सीरीज ‘अवरोध’ने भी उन्हे जबरदस्त शोहरत दिलायी. यह एक अलग बात है कि कोरोना व लॉकडाउन की वजह से उनकी फिल्म ‘तूफान’ सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पायी, जो कि अब 2021 में सिनेमाघरों में आएगी.
लेकिन इन दिनों दर्शन कुमार अति उत्साहित हैं. इस अति उत्साह की वजह यह है कि टी-सीरीज जैसे दिग्गज फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने दर्शन कुमार को अपने प्रोडक्शन हाउस की एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में अभिनय करने के लिए जोड़ा है. इस संबंध में अभिनेता दर्शन कुमार कहते हैं-“मेरे लिए नए वर्ष की शुरूआत बहुत अच्छी हुई है. भूषण कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘टीसीरीज’की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया है. इसका हिस्सा बनकर मैं अति उत्साहित हॅूं. मैंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. ”
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- दोबारा पिता बने Kapil Sharma, वाइफ ने दिया बेटे को जन्म
View this post on Instagram
