कलाकार अपनी कला के पंख फैलाकर, हर उस सीमा को पार कर जाते हैं जो उनके रास्ते का कांटा बनती है. बौलीवुड में कुछ ऐसे ही कलाकार हैं जो कि भारत के नागरिक ना होने के बावजूद भी बौलीवुड में अपना एक अलग नाम बना चुके हैं. आज हम आपको बौलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं, जो कि बौलीवुड में अभिनय तो करते हैं, लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है.
आलिया भट्ट
आप यह जानकर हैरान जरूर हो गए होंगे कि आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है. हम आपको बता दें कि आलिया का जन्म ब्रिटेन में हुआ था, जिसके कारण उन्हें ब्रिटिश की नागरिकता मिली थी. बौलीवुड में आलिया ने करण जोहर की फिल्म स्टूडेंट औफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी.
कटरीना कैफ
दरअसल कैट का जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था, जिसके चलते उनके पास ब्रिटिश की नागरिकता है. कटरीना ने फिल्म बूम से 2003 में अपने करियर की शुरुआत बी टाउन में की थी.
इमरान खान
फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बौलीवुड में डेब्यू करने वाले इमरान खान का जन्म यू एस में हुआ था, जिसके बाद उनके पास वहीं की नागरिकता है. इमरान ने कई जगह खुद को भारतीय अमेरिकन अभिनेता लिखा हुआ है. इमरान ने जब 2014 में वोट देने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं थी, जिसके बाद वह वोट नहीं दे पाएं.
