शाहिद, सिटी लाइट्स, अलीगढ़ और सिमरन जैसी फिल्में बना चुकें हंसल मेहता की पहचान बेहद संजीदा विषयों पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक के रूप में होती है. 49 वर्षीय हंसल मेहता फिल्मों के मामले में जितने ही गंभीर हैं उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही रोमांटिक है.
इसका अंदाजा आप उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं. हंसल मेहता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ की एक फोटो शेयर की. इस फोटो में वो अपनी पत्नी शफीना हुसैन के साथ लिपलौक करते हुए नजर आ रहे हैं.
फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की इस रोमांटिक तस्वीर को अभिनेता राजकुमार राव ने खींचा है. जिसका जिक्र खुद हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए हंसल ने कैप्शन में बताया कि उनके जिंदगी की इस खूबसूरत तस्वीर को उनके फेवरेट अभिनेता राजकुमार राव ने खींचा है.
बता दें, राजकुमार राव के साथ हंसल अब तक चार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. शाहिद (2012), सिटीलाइट्स (2014), अलीगढ़ (2015) और उमेर्टो (2017) ये चारों ही फिल्में दर्शकों और क्रिटीक्स द्वारा सराही गई हैं. हंसल मेहता को उनकी फिल्म शाहिद के लिए तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है.
