राइटर- मीनाक्षी कपानी

Romantic story : चाय की खाली प्याली हाथ में लिए निशा घर के अकेले बैडरूम में बैठी अखबार पढ़ रही थी. तभी उस की सहेली अंजू का फोन आया. बोली, ‘‘हैलो डियर, क्या हालचाल हैं? डौक्यूमैंट्स तो तैयार हैं.’’

निशा ने एकदम चाय की प्याली मेज पर रखी और बोली, ‘‘अरे, अंजू वह तो मैं भूल ही गई. अभी बस चाय पी कर स्टोररूम जाती हूं. थैंक्यू यार, तू ने याद करवा दिया.’’

अंजू ने कहा, ‘‘मैडम पुराने खयालों से बाहर आ कर आज की जिंदगी जीयो. जो होगा देखा जाएगा. अभी अपनी होने वाली प्रमोशन और सेमिनार के बारे में सोचो. ओके बाय.’’

निशा तुरंत चाय की प्याली रख कर स्टोररूम की तरफ चली गई. स्टोररूम का दरवाजा खोला और लाइट जलाई तो हर चीज पर धूल जमी थी. निशा ने अलमारी खोली और डौक्यूमैंट्स निकाले. वे एक प्राइवेट कालेज में बीए इंग्लिश औनर्स की लैक्चरर थी और अब उस की प्रमोशन हो रही थी जिस के लिए उसे देहरादून एक सेमिनार पर डौक्यूमैंट्स ले कर

जाना था. डौक्यूमैंट्स की फाइल निकाल कर अलमारी बंद कर जैसे ही निशा ने नीचे देखा तो एक फाइल नीचे गिर गई थी. उठा कर देखा तो उस में उस के तलाक के कागज थे. निशा की आंखों से आंसू फाइल पर टपके और फिर उस ने अलमारी खोल कर जल्दी से फाइल वापस उस के अंदर रख दी जैसे वह उन बीते पलों को याद नहीं करना चाहती थी.

मुड़ते ही निशा की नजर साइड पर रखे एक ट्रंक पर गई, जिस के ऊपर बहुत सा

सामान पड़ा था. उसे देखते ही निशा के चेहरे पर हलकी सी मुसकान आ गई. उस ने आंसू पोंछे और ट्रंक की ओर बढ़ी. तभी उस का मोबाइल बजा और फोन था उस के बेटे अनमोल का.

अनमोल ने कहा, ‘‘मम्मी, आज मैं रचित के घर पर ही रहूंगा. अंकल कह रहे हैं कि वे मु झे सुबह घर छोड़ देंगे.’’

निशा ने कहा, ‘‘ओके बेटा, अपना ध्यान रखना और अंकलआंटी को तंग नहीं करना,

ओके बाय.’’

अनमोल निशा का 15 साल का बेटा था जो 9वीं क्लास में पढ़ता था. रचित उस का बचपन का दोस्त था, जिस के मम्मीपापा के साथ निशा की भी दोस्ती थी. अनमोल और रचित का अकसर एकदूसरे के घर रात रुकना होता था. निशा ने ठंडी सांस ली, ट्रंक के ऊपर से सामान हटाया और ट्रंक खोला. कई पुरानी चीजें, अलबम्स, फोटो, कुछ बुक्स, जिन्हें वह टीनऐज में पढ़ा करती थी, अचानक उस की नजर एक लाल दुपट्टे पर गई जो कालेज टाइम में उस का फैवरिट दुपट्टा हुआ करता था. उस ने दुपट्टा कई सालों से अपने ऊपर नहीं लिया था पर आज उस ने उस दुपट्टे को हाथों में ले कर चूमा और फिर वापस रख दिया.

चीजें देखतेदेखते अचानक निशा की नजर सब से नीचे रखी एक मोटी सी डायरी पर पड़ी. जल्दी से उस ने सारा सामान साइड कर के डायरी उठाई, और उसे ले कर स्टोररूम से बाहर आ गई. निशा अपने बैडरूम में पलंग पर जा कर बैठी और ध्यान से उस डायरी का फ्रंट कवर देखने लगी, जिस पर लव कोटेशंस लिखी थी और एक दिल बना कर उस के अंदर एनआर लिखा था. उस ने उस के ऊपर हाथ फेरा और डायरी खोल ली.

डायरी के पहले पेज पर भी वही दिल और एक लव कोटेशन लिखी थी. अगला पेज खोला तो देखा कि उस के सब से ऊपर वही दिल बना था. अगले पेज पर लिखा था, ‘‘आई एम इन ऐट्थ क्लास और साथ में उस का फोटो जिस में वह अपने मातापिता के साथ थी. तीनों के हंसतेखिलखिलाते चेहरे देख कर उस ने उस डायरी में पेस्ट किए फोटो को चूम लिया.

आगे पेज पलटा तो निशा की क्लास का गु्रप फोटो था. उस के हाथ एकदम रुक गए और उस की आंखें जैसे किसी को ढूंढ़ रही थीं. उस की उंगली एकएक कर सब के चेहरों पर फिर रही थी. एकदम उस की उंगली रुकी एक चेहरे पर जो एक लड़का था.

निशा एकदम बोली, ‘‘रोहित.’’

रोहित जो 9वीं क्लास से ही उस के साथ पढ़ता था. निशा भी तभी से रोहित को बहुत पसंद करती थी और रोहित भी निशा को बहुत पसंद करता था.

अब डायरी के पेज आगे पलटने लगी, हर पेज पर रोहित के साथ बिताए पल जो स्कूल में बीतते वे लिखे थे. कैंटीन की मीटिंग, गेम्स के पीरियड में प्लेग्राउंड में रोहित का दोस्तों के साथ मिल कर निशा को तंग करना, क्लासरूम की मस्तियां, रोहित का वही ट्यूशन लगाना जहां निशा पढ़ती थी, ट्यूशन के बाहर खड़े हो कर मस्तियां मारनी, घर जाते वक्त निशा की सहेलियां और रोहित के दोस्तों का एकसाथ पानी पूरी खाना, आइसक्रीम खाना, फिर वही रात से ही अगले दिन की वेट करना.

पेज पलटतेपलटते उन्हें पढ़तेपढ़ते निशा के चेहरे पर मुसकान थी. अचानक उस के

हाथ में एक फोटो आया जिस में उन का पूरा

ग्रुप स्कूल की तरफ से पिकनिक पर गया था

और वहां सब ने पानी पूरी खाते फोटो खिंचवाए थे. वे यादें तो पलभर में निशा की आंखों में आंसू ले आईं.

एक फोटो वह भी आया जिस में पूरे गु्रप का फोटो था. क्लास के ब्लैकबोर्ड पर लिखा था बायबाय और सभी के हाथ उस बोर्ड पर थे और नीचे लिखा था 15.2.2000. उस में भी निशा की उंगली चेहरों पर ही थी, उस की आंखें हर फोटो में रोहित को ही ढूंढ़ रही थीं.

फिर पेज खुले कालेज टाइम के. उन में भी फुल मस्ती. एक पेज पर एक फोटो पेस्ट था जिस में रोहित निशा को एक दुपट्टा दे रहा था लाल रंग का और फोटो में वह लहराता दुपट्टा बहुत

ही सुंदर लग रहा था. निशा ने उस दुपट्टे पर अपना हाथ फेरा और उस की आंखों से आंसू टपक कर डायरी के पेज पर गिरे. उस के बाद कई पेजों पर अपनी मस्तियां लिखी हुई थीं. घूमनाघुमाना, सभी सहेलियों और रोहित के दोस्तों के साथ गुरुद्वारे जाना.

एक फोटो जिस में रोहित और निशा पुराना किला लेन के पास खड़े थे और निशा ने सिर पर वही लाल रंग का दुपट्टा लिया हुआ था. आज भी उस फोटो में प्यार  झलक रहा था. उस के नीचे निशा और रोहित के सिग्नेचर थे और दोनों ने अपनी हैंडराइटिंग में लिखा था, ‘‘दिस इज माई फैवरिट.’’

नीचे डेट डली थी 14.2.2003. ये वैलेंटाइन डे था और उन का फाइनल ईयर.

अब इसके बाद डायरी के हर पेज पर दिखने लगा, ‘‘मिस यू रोहित.’’ कभीकभी थोड़ी फोनकाल्स लिखी होतीं. अब पेज खाली खुलने लगे और निशा डायरी पकड़ कर कुछ सोचने लगी. टाइम था 2003 की दीवाली का, निशा ने रोहित से कहा, ‘‘अब हमें अपनेअपने घर में रिश्ते की बात करनी होगी क्योंकि मेरे घर वाले मेरे लिए लड़का देख रहे हैं.’’

रोहित ने भी अब बैंक में जौब शुरू कर दी थी. निशा ने अपनी मां को रोहित के बारे में बताया तो उस के मातापिता ने रोहित से मिलवाने को कहा. रोहित जब उन के घर आया तो रोहित को उन्होंने पसंद किया पर कहा कि हम घरबार देख कर ही शादी करेंगे.

वहीं दूसरी तरफ जब रोहित ने अपने घर में निशा के बारे में बताया तो उस के पिता

ने मना कर दिया क्योंकि वह उस की शादी अपनी सौतेली भानजी वीनु से करना चाहते थे. वे अपनी बहन को वचन दे चुके थे. रोहित ने बहुत मनाया पर वे नहीं माने. इधर निशा रोज रोहित के फोन का इंतजार करती पर अब फोन काल्स कम हो गई थीं.

एक दिन रोहित के पिताजी का अचानक ऐक्सीडैंट हो गया. अस्पताल में डाक्टर ने कहा कि खून बहुत बह चुका है. अब इन का बचना मुश्किल है. वहां वीनु भी मौजूद थी. तभी रोहित के पिता ने अपने आखिरी पलों में वीनु का हाथ रोहित के हाथों में थमा दिया और कहा, ‘‘अब यह तुम्हारी जिम्मेदारी है और मु झे उम्मीद है कि तुम यह जिम्मेदारी पूरी तरह निभाओगे.’’

रोहित कुछ न बोल पाया और उन के पिता का वही देहांत हो गया. रोहित और वीनु की शादी बहुत ही सादगी से हुई.

रोहित जिंदगी से बहुत उदास हो चुका था. एक दिन निशा का फोन आया तो रोहित ने फोन काट दिया. उस ने बैंक से कह कर अपनी ट्रांसफर देहरादून करवा ली. वह किसी से नहीं मिलना चाहता था.

रोहित ने अपनी सिम भी बदल ली और किसी के पास अपना कोई कौंटैक्ट नहीं छोड़ा. देहरादून जा कर रोहित, वीनु और उस की मां ने नई जिंदगी शुरू कर दी. उधर निशा जब भी रोहित को फोन लगाती तो निराश हो जाती. निशा ने रोहित को दिल्ली में ढूंढ़ने की पूरी कोशिश की पर उस की हर कोशिश नाकाम रही.

8 महीने इंतजार करतेकरते निशा डिप्रैशन में चली गई. बीमार रहने लगी. डाक्टर ने निशा के मातापिता को सलाह दी कि आप इसे किसी पहाड़ी इलाके पर ले जाएं. उस के पिताजी ने देहरादून में होटल बुक करवा लिया. वे निशा को ले कर देहरादून चले गए. अब 10 दिन का ट्रिप था. निशा को बोटिंग बहुत पसंद थी. निशा के पिताजी और मां जब निशा को बोटिंग कराने ले कर गए तो निशा की नजर बोट से उतरते एक कपल पर पड़ी, जिस में लड़का बोट से उतर कर अपनी वाइफ का हाथ पकड़ कर उसे भी बोट से उतार रहा था. जैसे ही वह लड़का मुड़ा तो निशा हैरान हो गई क्योंकि वह रोहित था. निशा वहां से बहुत उदास हो कर होटल आई. उस ने होटल में आ कर अपने मातापिता को पूरी बात बताई और घर चलने को कहा.

वे घर लौट आए और निशा ने सारा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाया और वे लेक्चरर बन गई.

अब 2008 में उस के पिताजी ने उस की शादी एक अमित नाम के लड़के से कर दी जो एक बिजनैस मैन था. निशा का 2011 में बेटा हुआ. बेटा होते ही अमित निशा को छोड़ कर चला गया, वही अनबन वही घर की बातें जिन्होंने उन की नहीं बनने दी.

निशा अपने मातापिता के घर लौट आई. दोनों का तलाक हो गया और अनमोल

की कस्टडी निशा को मिली. इन सालों में अनमोल बड़ा हो गया और निशा के मातापिता का देहांत हो चुका है. निशा सोच रही है कि यह जिंदगी क्या है? एक पहेली है.

अचानक अगला पेज खुला और उस पर लिखा था, ‘‘अधूरी डायरी.’’ निशा की आंखों में आंसू आ गए. निशा ने डायरी बंद की और सेमिनार की तैयारी में लग गई. अब उसे 2 दिन के लिए देहरादून सेमिनार के लिए जाना था.

निशा अनमोल को साथ ले कर अगले दिन देहरादून के लिए निकली. देहरादून पहुंच कर सब काम निबटा लिए और निशा का प्रमोशन लैटर उसे वहीं मिल गया. अब निशा अनमोल को ले कर पार्क में गई. अनमोल वहां घूम रहा था. तभी अचानक बैंच पर बैठी निशा की नजरें सामने से आते आदमी से मिलीं. निशा हैरान हो गई. उसे कोई सुधबुध नहीं रही क्योंकि सामने रोहित खड़ा था. ‘‘हैलो निशा, पहचाना मैं रोहित, तुम्हें याद हूं?’’

निशा ने कांपती आवाज में कहा, ‘‘रोहित मैं तुम्हें भूली ही कब पर तुम तो भूल गए.’’

दोनों के बीच गिलेशिकवे शुरू हुए. निशा ने रोरो कर रोहित से सवाल पूछे. बाद में रोहित ने निशा को बताया कि उस का तलाक हो चुका है. वीनु किसी और को पसंद करने लगी थी. शादी

1 साल भी नहीं रही.

रोहित ने कहा, ‘‘निशा क्या हम अब एक हो सकते हैं?’’

निशा ने कहा, ‘‘रोहित समय बीत चुका है, मैं ने तुम्हें कभी नहीं भुलाया. पर अब मैं ढहे हुए घरों पर अपना नया घर नहीं बनाना चाहती. यह सोचना भी मेरे लिए मुश्किल है.पर हां हमारा दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रहेगा.’’

पार्क में रोहित से मिल कर निशा के सारे गिलेशिकवे दूर हो चुके थे. दोनों ने

एकदूसरे को अलविदा कहा और अपनेअपने घर लौट आए. निशा देहरादून से प्रमोशन लैटर ले कर बहुत खुशीखुशी घर वापस आ चुकी थी.

एक शाम जब निशा अपने बैडरूम में बैठी चाय पी रही थी, तभी अचानक उस के घर की घंटी बजी. निशा ने दरवाजा खोला तो सामने रोहित खड़ा था. वह निशा का पता सेमिनार के औफिस से ले कर उस के घर पहुंचा. वह एक बड़ी गरज और उम्मीद ले कर आया था.

‘‘रोहित, तुम यहां?’’ निशा ने हैरान होते हुए उसे अंदर बुलाया.

जैसे ही निशा चाय बना कर लाई और मेज पर रखी, तो रोहित ने निशा का हाथ अपने हाथ में लिया और कहा, ‘‘निशा, पार्क की उस मुलाकात के बाद मैं तुम्हें एक पल के लिए भी भूल नहीं पाया. मु झे एहसास हुआ कि आज भी हम दोनों एकदूसरे के बिना अधूरे हैं. वीनु से तलाक के बाद मैं बरसों से अकेला हूं.

‘‘इस मोड़ पर तुम्हें भी एक जीवनसाथी की जरूरत है और मु झे भी. क्या हम पुरानी बातों को भुला कर फिर से एक हो सकते हैं? मैं तुम से शादी कर के एक नई दुनिया बसाना चाहता हूं.’’

रोहित की यह बात सुन कर निशा का दिल जोर से धड़कने लगा. वह बोली, ‘‘रोहित, रुको मैं अभी आती हूं्,’’ और वह अपने बैडरूम में चली गई. उस ने अलमारी से वही पुरानी डायरी निकाली.

डायरी का वह पन्ना खुला जहां सूखा गुलाब पड़ा था. निशा उस डायरी

को हाथ में ले कर पुरानी मीठी यादों में खो सी गई. उसे एहसास हुआ कि वक्त ने उन्हें बहुत जख्म दिए और आज वही वक्त उन्हें दोबारा एकदूसरे के करीब लाना चाहता है.

निशा आंखों में खुशी के आंसू लिए

वह डायरी अपने हाथों में ले कर बाहर आई.

उस ने रोहित की तरफ देखा और मुसकराते हुए कहा, ‘‘रोहित, समय जरूर बीत चुका है और

हम ने बहुत दुख  झेले हैं पर आज मु झे यह एहसास हो गया है कि हमारा प्यार सच्चा था. मैं तुम्हारे साथ अपना नया घर बसाने के लिए तैयार हूं. पर तुम्हें मेरे साथसाथ अनमोल को भी अपनाना होगा.’’

रोहित ने एकदम कहा, ‘‘अनमोल सिर्फ तुम्हारा नहीं, मेरा भी बेटा होगा,’’ और उस ने बेहद खुशी से निशा को गले लगा लिया.

अब उन की जिंदगी की डायरी अधूरी नहीं थी बल्कि एक नए और सुखद सफर की शुरुआत हो चुकी थी.

शादी के बाद अगली सुबह रोहित और निशा पार्क की बैंच पर बैठे थे और उसी डायरी को रोहित अपने हाथ में ले कर बोला, ‘‘निशा, हमारी यह अधूरी डायरी अब हमेशा के लिए पूरी होती है.’’

‘‘जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है.’’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...